Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आसंगी चेकडैम में फिर दो युवक डूबे
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    आसंगी चेकडैम में फिर दो युवक डूबे

    News DeskBy News DeskSeptember 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    *तेज बहाव और गहरे पानी ने बढ़ाई मुश्किल, देर शाम तक तलाश जारी*

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला

     

    आरआईटी थाना क्षेत्र के आसंगी चेकडैम में रविवार शाम करीब 3:30 बजे नहाने के दौरान दो युवक तेज बहाव की चपेट में आकर गहरे पानी में डूब गए। लापता युवकों की पहचान धोबोडुंगरी (बंतानगर) निवासी 18 वर्षीय सोनू लोहार और मीरूडीह निवासी शुभम शर्मा के रूप में हुई है। शुभम पूर्व में बाबा आश्रम क्षेत्र में रहता था।

     

    जानकारी के अनुसार दोनों युवक एक बाइक से चेकडैम पहुंचे थे। नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ था और बहाव भी काफी तेज था। नहाने के दौरान दोनों अचानक गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते लापता हो गए। सूचना मिलते ही आरआईटी थाना प्रभारी रविकांत पराशर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में तलाशी अभियान शुरू कराया गया। देर शाम तक सघन खोजबीन के बावजूद दोनों युवकों का पता नहीं चल सका था।

     

    *पहले भी जा चुकी हैं पांच जानें*

     

    आसंगी चेकडैम पर डूबने की घटनाएं लगातार चिंता का कारण बनी हुई हैं। इस वर्ष अब तक पांच युवकों की डूबने से मौत की जानकारी सामने आई है। इसके बावजूद लोग चेतावनी को नजरअंदाज कर नदी में उतर रहे हैं।

     

    *”राष्ट्र संवाद” का संदेश :*

     

    बढ़े जलस्तर और तेज बहाव के दौरान आसंगी चेकडैम में नहाने या नदी में उतरने की कोशिश जानलेवा साबित हो सकती है। प्रशासन के चेतावनी बोर्ड और नदी में उतरने पर रोक का सख्ती से पालन करें। एक छोटी लापरवाही परिवार को जिंदगी भर का दर्द दे सकती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआसंगी चेकडैम में फिर दो युवक डूबे
    Next Article महिला अधिकारी की शिकायत से यूसील कॉलोनी में हड़कंप

    Related Posts

    राज्यपाल के संभावित दौरे को लेकर सीटीसी में तैयारियों का जायजा

    September 6, 2026

    गिरिडीह पहुंच विधायक सविता महतो ने मंत्री सुदिव्य कुमार को दी श्रद्धांजलि

    September 6, 2026

    कदामदीह पूजा कमिटी का पुनर्गठन 

    September 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राज्यपाल के संभावित दौरे को लेकर सीटीसी में तैयारियों का जायजा

    गिरिडीह पहुंच विधायक सविता महतो ने मंत्री सुदिव्य कुमार को दी श्रद्धांजलि

    कदामदीह पूजा कमिटी का पुनर्गठन 

    नीमडीह में आरटीआई कार्यकर्ता संघ की बैठक, प्रखंड कमेटी का गठन

    महारक्तदान शिविर में 630 यूनिट रक्त संग्रह

    दुर्गा पूजा मोड़, जादूगोड़ा में 59वें वर्ष पूजा की तैयारी

    महिला अधिकारी की शिकायत से यूसील कॉलोनी में हड़कंप

    आसंगी चेकडैम में फिर दो युवक डूबे

    आसंगी चेकडैम में फिर दो युवक डूबे

    टंडवा बाजार टांड़ में धूमधाम से मनेगी दुर्गा पूजा, रुदेश नायक बने अध्यक्ष

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.