Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक पूर्णिमा साहू ने बूथ कार्यकर्ताओं के संग सुनी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    विधायक पूर्णिमा साहू ने बूथ कार्यकर्ताओं के संग सुनी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधायक पूर्णिमा साहू ने बूथ कार्यकर्ताओं के संग सुनी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात

    पीएम नरेन्द्र मोदी की बातें समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए हैं प्रेरणादायक:विधायक पूर्णिमा साहू
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा साहू ने रविवार को अपने एग्रिको स्थित आवासीय कार्यालय पर बूथ संख्या 32 के बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम के 117वें संस्करण को सुना। इस दौरान सभी ने प्रधानमंत्री के विचारों और प्रेरणादायक संदेशों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। कार्यक्रम में पीएम नरेन्द्र मोदी ने देश की उपलब्धियों, प्रेरक पहल और ज्ञानवर्धक विषयों पर चर्चा की। उन्होंने आगामी कुंभ मेले में डिजिटल सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने और संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वेबसाइट के माध्यम से नागरिकों को संविधान की विरासत से जोड़ने की पहल का उल्लेख किया। पीएम मोदी ने स्वास्थ्य क्षेत्र में मलेरिया और कैंसर के खिलाफ लड़ाई, तमिल भाषा की प्राचीनता, फिल्मी हस्तियों की 100वीं जयंती, बस्तर ओलंपिक, प्रयागराज महाकुंभ 2025 के AI चैटबोट सुविधा और संविधान के 75 वर्षों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। मन की बात कार्यक्रम के पश्चात विधायक पूर्णिमा साहू ने कार्यकर्ताओं के संग राजनीतिक चर्चा की एवं क्षेत्र की समस्याओं पर जानकारी ली।

    इस अवसर पर पूर्णिमा साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात और प्रेरक विचारों से प्रत्येक भारतवासियों को नई ऊर्जा मिलती है। उनकी बातें समाज के हर वर्ग को प्रेरित करती हैं और देश की प्रगति में योगदान देने का आह्वान करती हैं। उन्होंने कहा कि छोटी से छोटी घटना की भी जानकारी एक बड़े रूप में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देशवासियों के समक्ष रखते हैं इसलिए हर महीने मन की बात कार्यक्रम की प्रतीक्षा रहती है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय कमेटी ने पूर्वी सिंहभूम के राज लकड़ा सहित 8 नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया गया
    Next Article प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर को फिजियोथैरेपी शिविर का आयोजन समय-समय पर करते रहना चाहिए: रघुवर दास

    Related Posts

    ड्रग माफिया का सपना चकनाचूर! नालासोपारा से तेलंगाना तक फैला नेटवर्क ध्वस्त, 70 किलो MD ड्रग्स जब्त!

    October 25, 2026

    वोट चोरी का शोर और लोकतंत्र की असली चुनौती

    October 25, 2026

    खेती से लेकर पशुपालन तक, योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने का निर्देश

    October 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ड्रग माफिया का सपना चकनाचूर! नालासोपारा से तेलंगाना तक फैला नेटवर्क ध्वस्त, 70 किलो MD ड्रग्स जब्त!

    वोट चोरी का शोर और लोकतंत्र की असली चुनौती

    अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस (25 अक्टूबर) पर विशेष

    एक व्हाट्सएप चैट,स्क्रीनशॉट हत्या का आरोप और सुप्रीम कोर्ट का फैसला! -हत्या के केस में फैसले ने बढ़ा

    सीबीआई की बड़ी कार्रवाई! मुंबई की कंपनी पर ₹212 करोड़ का बैंक फ्रॉड केस, डायरेक्टर्स के घरों पर छापे

    खेती से लेकर पशुपालन तक, योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने का निर्देश

    सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं हो : कान्हु मुर्मू

    *फल दुकान में घुसा पुट्टी लदा ट्रक, पेड़ से टकराकर रुका

    मधुआबेड़ा में कोजागरी लक्ष्मी पूजा की तैयारियां पूरी

    जादूगोड़ा में पहली बार विजया मिलन समारोह, सभी पूजा समितियां सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.