Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर को फिजियोथैरेपी शिविर का आयोजन समय-समय पर करते रहना चाहिए: रघुवर दास
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर को फिजियोथैरेपी शिविर का आयोजन समय-समय पर करते रहना चाहिए: रघुवर दास

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर को
    फिजियोथैरेपी शिविर का आयोजन समय-समय पर करते रहना चाहिए: रघुवर दास

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर : प्रेस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर द्वारा रविवार को फ्री फिजियोथैरेपी शिविर का आयोजन किया गया। सैकड़ों से ज्यादा लोगों ने शिविर का लाभ उठाया है प्रेस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर और जीवन ज्योति फिजियोथैरेपी द्वारा संयुक्त प्रयास से फ्री एक दिवसीय शिविर का आयोजन प्रेस क्लब के कार्यालय साकची जुबली पार्क गेट नंबर वन के सामने किया गया। 100 से अधिक लोगों ने फ्री फिजियोथैरेपी चेकअप का लाभ उठाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल रघुवर दास को प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने सोल ओढ़ाकार और बुके देखकर उनका स्वागत किया।जिसके बाद कैंप का शुभारंभ पूर्व ओड़िसा के राज्यपाल रघुवर दास और प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह. चमकता आईना के संपादक जय प्रकाश राय. और डॉ गौतम भारती ने दीप प्रज्वलित कर किया.इस मौके पर पूर्वी जमशेदपुर के बिधायक पूर्णिमा दास साहू. समाजसेवी शिवशंकर सिंह. दैनिक भास्कर के संपादक भवानंद झा. दैनिक जागरण के संपादक उमाकांत पाठक और अन्य लोग मौजूद थे अपने संबोधन में रघुवर दास ने कहा कि प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर को इस तरह के आयोजन समय-समय पर करते रहना चाहिए। इससे प्रेस क्लब की गरिमा के साथ साथ उसकी सामाजिक सरोकार से जुड़े होने का अच्छा संकेत देगा. उन्होंने ये भी कहाँ है क़ी प्रेस क्लब ऐसे कार्यक्रम करते रहें उनका सहयोग रहेगा. जबकि वही उन्होंने प्रेस क्लब की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह एक अच्छी पहल है।इसमें शहरी एरिया के साथ-साथ इस तरह के आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में भी किए जाने चाहिए।
    रघुवर दास ने कहा कि आज के समय में जहां मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है । आमतौर पर इस तरह के आयोजन से बिना दवा के रोगियों को लाभ मिलेगा ।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश मरीज ऐसे मिलते हैं जिन्हें दवा के बजाय फिजियोथैरेपी की जरूरत होती है। उड़ीसा में राज्यपाल रहने के दौरान उन्होंने पाया कि कई हॉस्पिटलों में फिजियोथेरेपी की भी व्यवस्था होती है । जहां फिजियोथेरेपी के माध्यम से मरीजों को स्वास्थ का लाभ दिया जाता है। उन्होंने इस कैंप के आयोजन के लिए प्रेस क्लब की भूरी भूरी प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने जीवन ज्योति फिजियोथैरेपी की भी प्रशंसा की और उन्हें साधुवाद दिया। कार्यक्रम में जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की सदस्य विधायक श्रीमती पूर्णिमा दास साहू भी पहुंची और पत्रकारों के साथ-साथ आयोजनों का भी मान बढ़ाया उन्हें प्रोत्साहित और उत्साहित किया उन्होंने कहा कि वह भी समय-समय पर प्रेस क्लब के कार्यक्रम में आती रहेगी। कार्यक्रम में जमशेदपुर पूर्वी से विधानसभा के उम्मीदवार रहे और समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने भी भाग लिया और कार्यक्रम के लिए प्रेस क्लब की प्रशंसा की।

    इस मौके पर चमकता आईना के संपादक जयप्रकाश राय जी ने अपने संबोधन में कहा की रघुवर जी का बराबर से जमशेदपुर प्रेस क्लब को सहयोग मिलता रहा है। रघुवर जी विधायक बनने के पहले भी सामाजिक सेवा कार्यों से जुड़े रहे हैं । इस दिशा में हमेशा से उनकी सकारात्मक पहल भी रही है। इस फ्री चेक अप शिविर में दैनिक जागरण के संपादक उत्तम कांत पाठक और दैनिक भास्कर के संपादक भवानंद झा ने भी शिरकत की और जीवन ज्योति फिजियोथेरेपी के आयोजकों और सहयोगियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने इस आयोजन के लिए प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर की भी प्रशंसा की। जीवन ज्योति फिजियोथैरेपी की ओर से डॉक्टर गौतम कुमार भारती, डॉक्टर हिमांशु शेखर भारती और आनंद आर्यन ने आयोजक के रूप में सहयोग किया और अपनी माहिती भूमिका निभाई ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधायक पूर्णिमा साहू ने बूथ कार्यकर्ताओं के संग सुनी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात
    Next Article जमशेदपुर में आयोजित हुआ 34वां वार्षिक पुष्प प्रदर्शनी, बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में फूलों की विविधता का प्रदर्शन

    Related Posts

    बदलते वैश्विक समीकरणों में भारत की बढ़ती ताकत

    February 8, 2026

    मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने आज़ाद नगर में की जनसंपर्क बैठक व डोर-टू-डोर पदयात्रा

    February 7, 2026

    जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह ने कहा- मेरे चुनाव चिह्न जोड़ा ईंट की ही तरह वादे व इरादे भी मजबूत

    February 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बदलते वैश्विक समीकरणों में भारत की बढ़ती ताकत

    मानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने आज़ाद नगर में की जनसंपर्क बैठक व डोर-टू-डोर पदयात्रा

    जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह ने कहा- मेरे चुनाव चिह्न जोड़ा ईंट की ही तरह वादे व इरादे भी मजबूत

    मानगो नगर निगम चुनाव: दलीय आधार न होने से एक ही पार्टी के समर्थक आमने-सामने, अंदरूनी कलह से सियासी माहौल गरम

    केंद्रीय बजट को लेकर भाजपा ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

    नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर जामताड़ा–पश्चिम बंगाल पुलिस की अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक

    नाम वापसी व प्रतीक आवंटन के बाद चुनाव कार्यक्रम की जानकारी, जिला प्रशासन ने की प्रेस वार्ता

    जुगसलाई नगर निकाय चुनाव: 22 वार्डों में 5 निर्विरोध, पिता-बेटी की एक साथ जीत बनी चर्चा का विषय

    जनता को बरगलाने की कोशिश, पर सच्चाई सब जानते हैं : नीलूफर हुसैन

    बिरसानगर संडे मार्केट में टेंट हाउस में भीषण आग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू, लाखों का नुकसान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.