Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीडीएस दुकानदारों द्वारा कम मात्रा में खाद्यान्न वितरण पर कार्रवाई करें: अनन्य मित्तल उपायुक्त
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    पीडीएस दुकानदारों द्वारा कम मात्रा में खाद्यान्न वितरण पर कार्रवाई करें: अनन्य मित्तल उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पीडीएस दुकानदारों द्वारा कम मात्रा में खाद्यान्न वितरण पर कार्रवाई करें: अनन्य मित्तल उपायुक्त

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर में उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा सभी प्रखंडों के नोडल पदाधिकारी के साथ बैठक कर पंचायत भ्रमण का फीडबैक लिया गया। विदित हो कि सभी नोडल प्रत्येक शनिवार को किसी एक पंचायत का निरीक्षण करते हैं जिसमें स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र, पीडीएस दुकान, स्वास्थ्य केन्द्र, स्कूल, मनरेगा की योजना आदि का निरीक्षण किया जाता है। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने अगले निरीक्षण के लिए एसओपी निर्धारित करते हुए निर्देशित किया कि सभी नोडल संबंधित पंचायत में पहुंचेंगे जहां प्रखंड के सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी, कर्मी उपस्थित रहेंगे। बीडीओ अपने नोडल को पूरे पंचायत का डिटेल प्रस्तुत करेंगे कि कितने सरकारी संस्थान (जैसे स्कूल, आंगनबाड़ी आदि), मनरेगा योजना कितने जगहों पर वर्तमान में संचालित है। निरीक्षण में सभी बुनियादी सुविधाओं से जुड़े संस्थानों को जरूर विजिट करना है ताकि कुछ कमियां पायी जाती है तो उसमें समयबद्ध रूप से सुधार लाया जा सके ।
    उपायुक्त द्वारा बिरसा हरित ग्राम योजना के लाभुकों को पीएम कुसुम योजना से जोड़ने एवं ड्रिप इरिगेशन के लिए प्रेरित करने का निदेश दिया गया । साथ ही कोई पीडीएस संचालक खाद्यान्न वितरण में कटौती करता हो तो शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल कार्रवाई का निदेश दिया गया । पंचायत भवनों में मिनी बैंक शाखा या एटीएम खुलवाने के लिए प्रयास करने को कहा गया जिससे सुदूर क्षेत्रों के लोगों को बैंकिग सेवा लेने में सहूलियत हो।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएक्सएलआरआइ में फादर एनराइट मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज
    Next Article शीतकालीन छुट्टियां रद्द होने और वेतन भुगतान में देरी पर शिक्षकों में क्षोभ

    Related Posts

    जमशेदपुर में चंद्रावती नगर परडीह बस्ती पार्क निर्माण: विधायक सरयू राय की नई पहल

    July 10, 2026

    सरायकेला पुलिस की शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई: दो गिरफ्तार

    July 10, 2026

    रंभा कॉलेज: हीपकीडो स्वर्ण विजेता सम्मानित, अनुशासन समिति की महत्वपूर्ण बैठक

    July 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में चंद्रावती नगर परडीह बस्ती पार्क निर्माण: विधायक सरयू राय की नई पहल

    सरायकेला पुलिस की शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई: दो गिरफ्तार

    रंभा कॉलेज: हीपकीडो स्वर्ण विजेता सम्मानित, अनुशासन समिति की महत्वपूर्ण बैठक

    पोटका प्रखंड में मलेरिया का प्रकोप: मुखिया ने नेल्सन ग्लोबल से की मच्छरदानी की मांग

    मतदाता सूची में नाम का स्थानांतरण न करने हेतु डीसी को ज्ञापन

    पोटका में ब्रेन मलेरिया के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान

    बहरागोड़ा में बालू माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा

    ज़ेवियर स्कूल गम्हरिया में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन

    महिलाओं व बच्चियों पर अपराध के खिलाफ AIDSO का अभियान

    युवाओं के लिए आईडीटीआर जमशेदपुर में निःशुल्क शॉट टर्म स्कील्ड डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.