Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक्सएलआरआइ में फादर एनराइट मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    एक्सएलआरआइ में फादर एनराइट मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एक्सएलआरआइ में फादर एनराइट मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    भारत के पहले बी-स्कूल एक्सएलआरआइ में 21 दिसंबर से एनराइट मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हुई. एक्सएलआरआइ के संस्थापक निदेशक फादर क्विन एनराइट, एसजे की स्मृति में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. टूर्नामेंट का उद्घाटन 106 बटालियन आरएएफ के सेकेंड इन कमांड ऑफिसर सचिदानंद मिश्रा, एक्सएलआरआइ के निदेशक फादर एस. जॉर्ज, एसजे और डीन एडमिन फादर डोनाल्ड डी सिल्वा ने संयुक्त रूप से ध्वज फहराकर और टूर्नामेंट ट्रॉफी का अनावरण करके किया. इस टूर्नामेंट में 10 टीमें शामिल हैं. जिनमें एक्सएलआरआई के पूर्व छात्र, फैकल्टी, कर्मचारी, रिसर्च स्कॉलर, सुरक्षाकर्मी, आउटसोर्स कर्मचारी के साथ ही टाटा स्टील फाउंडेशन की टीमें शामिल हैं. “प्ले फॉर ए कॉज” थीम पर आयोजित इस टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों के बीच जूते व अन्य सामग्रियों का भी वितरण किया गया. इस दौरान एक्सएलआरआइ के निदेशक फादर एस जॉर्ज ने कहा कि यह क्रिकेट टूर्नामेंट समावेशिता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना का प्रतीक है. इस टूर्नामेंट के जरिए जो भी धनराशि इकट्ठी की जाएगी, उसका उपयोग के वंचितों के लिए की जाएगी.कहा कि फादर एनराइट क्रिकेट टूर्नामेंट सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं है बल्कि यह समुदाय, समावेशिता और जिम्मेदारी का उत्सव है. विविध पृष्ठभूमि की टीमों को एकजुट करके और उन्हें धर्मार्थ लक्ष्यों के लिए प्रतिबद्ध करके, इसका उद्देश्य खेल के माध्यम से सार्थक जुड़ाव करना है. वहीं, फादर डोनाल्ड डिसिल्वा ने कहा कि इस टूर्नामेंट में 26 मैच खेली जाएगी. कुल 150 खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. प्रतियोगिता का फाइनल 1 फरवरी, 2025 को खेला जाएगा.
    —
    विंटेज वॉरियर्स और लोयोला एलुमनी एसोसिएशन ने जीत से खाता खोला

    शनिवार को उद्घाटन मैच विंटेज वॉरियर्स (डीटीडीसी) और टाटा स्टील फाउंडेशन (टीएसएफ) के बीच खेला गया. जिसमें विंटेज वॉरियर्स ने 125 रनों से जीत दर्ज की. विकास यादव को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. उन्होंने 30 गेंदों में 68 रन बनाए जबकि 3 ओवर में 4 विकेट लिया. दिन का दूसरा मैच एक्सएल एलुमनी और लोयोला एलुमनी एसोसिएशन के बीच खेला गया. जिसमें लोयोला एलुमनी एसोसिएशन ने 3 विकेट से जीत हासिल की. पहले बल्लेबाजी करते हुए एक्सएल एलम्स ने 7 विकेट खोकर 143 रन बनाए. लोयोला एलुमनाई एसोसिएशन के उत्कर्ष ने 33 गेंदों में 81 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई और मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयशस चंद्र ने तीसरे दिन 66 के शानदार स्कोर के साथ बढ़त बनाई, उदयन माने दूसरे स्थान पर कड़ी चुनौती पेश कर रहे
    Next Article पीडीएस दुकानदारों द्वारा कम मात्रा में खाद्यान्न वितरण पर कार्रवाई करें: अनन्य मित्तल उपायुक्त

    Related Posts

    जमशेदपुर में चंद्रावती नगर परडीह बस्ती पार्क निर्माण: विधायक सरयू राय की नई पहल

    July 10, 2026

    सरायकेला पुलिस की शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई: दो गिरफ्तार

    July 10, 2026

    रंभा कॉलेज: हीपकीडो स्वर्ण विजेता सम्मानित, अनुशासन समिति की महत्वपूर्ण बैठक

    July 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में चंद्रावती नगर परडीह बस्ती पार्क निर्माण: विधायक सरयू राय की नई पहल

    सरायकेला पुलिस की शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर बड़ी कार्रवाई: दो गिरफ्तार

    रंभा कॉलेज: हीपकीडो स्वर्ण विजेता सम्मानित, अनुशासन समिति की महत्वपूर्ण बैठक

    पोटका प्रखंड में मलेरिया का प्रकोप: मुखिया ने नेल्सन ग्लोबल से की मच्छरदानी की मांग

    मतदाता सूची में नाम का स्थानांतरण न करने हेतु डीसी को ज्ञापन

    पोटका में ब्रेन मलेरिया के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का अभियान

    बहरागोड़ा में बालू माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा

    ज़ेवियर स्कूल गम्हरिया में दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन

    महिलाओं व बच्चियों पर अपराध के खिलाफ AIDSO का अभियान

    युवाओं के लिए आईडीटीआर जमशेदपुर में निःशुल्क शॉट टर्म स्कील्ड डेवलपमेंट कार्यक्रम शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.