Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashMay 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया वन क्षेत्र में सोमवार देर रात हाथियों के हमले में एक बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    यह घटना बड़ामारा गांव के पास चाकुलिया-केरूकोचा मुख्य सड़क पर हुई. घायल की पहचान बहरागोड़ा प्रखंड के धाधिका गांव निवासी नीलकंठ नायक (45) के रूप में हुई है. नीलकंठ नायक पेशे से सब्जी विक्रेता हैं. वह सोमवार को चाकुलिया के जोड़ाम हाट में सब्जी बेचने के बाद देर रात अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान बड़ामारा गांव के समीप सड़क पर उनका सामना हाथियों के झुंड से हो गया. अचानक हाथियों को देखकर उन्होंने अपनी बाइक छोड़ दी और जान बचाने के लिए भागने लगे. भागने के दौरान एक हाथी ने उनका पीछा किया और पास के खेत में घेर लिया. इसके बाद हाथी ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए. किसी तरह भाग कर उसने अपनी जान बचाई. एक हाथी में उनके सीने पर पैर रख दिया. इलाज के लिए उसे चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम रेफर कर दिया. घायल के शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आई हैं. इस घटना के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.

    घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गई. विधायक समीर मोहंती को लोगों ने घटना की सूचना दी. घायल को इलाज के लिए विधायक ने अस्पताल पहुंचाया. सूचना पर वे घटना स्थल पहुंचे और अपने वाहन पर लेकर घायल को अस्पताल पहुंचे. वहीं, वन विभाग की टीम भी अस्पताल पहुंची और घायल की हाल जाना. ग्रामीणों के अनुसार बड़ामारा गांव के आसपास 7 हाथियों के एक झुंड विचरण एक रहा है. हाथियों के लगातार आवाजाही के कारण लोगों को रात के समय आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हाथी कभी- कभी मुख्य सड़क पर आ जा रहे हैं. ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखने और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने की मांग की है. हाथियों के कारण गांव के लोग दहशत में है. जानकारी हो कि चाकुलिया वन क्षेत्र में हाथियों की लगातार आवाजाही हो रही है. खेत-घरों को नुकसान पहुंचाने के अलावा हाथी लोगों पर हमले भी कर रहे है. वन विभाग लोगों को सुरक्षा देने में विफल साबित हो रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleब्रिटेन से लौटीं जैन पांडुलिपियां: भारत की सांस्कृतिक विजय
    Next Article गोविंदपुर जलापूर्ति योजना ठप, 48 घंटे से 22 हजार परिवारों पर पेयजल संकट; सड़क पर उतरे ग्रामीण

    Related Posts

    हुदू में दो जाति वर्ग के बीच वर्षों से बढ़ती खाई*

    August 25, 2026

    नारियल फोड़ने से नहीं, धरातल पर काम से होगा विकास : मीरा मुंडा

    August 25, 2026

    बिहार में विद्यार्थी सहयोग शिविर की शुरुआत: छात्रों की शिकायतों का 30 दिन में समाधान

    August 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हुदू में दो जाति वर्ग के बीच वर्षों से बढ़ती खाई*

    नारियल फोड़ने से नहीं, धरातल पर काम से होगा विकास : मीरा मुंडा

    बिहार में विद्यार्थी सहयोग शिविर की शुरुआत: छात्रों की शिकायतों का 30 दिन में समाधान

    विकसित भारत 2047: सरकारी स्कूल की जर्जर हालत सबसे बड़ा सवाल

    लिव इन रिलेशन संस्कृति भगवान शिव की विवाह प्रथा का अपमान: सुनील आनंद

    त्योहार से पहले महंगाई का डबल अटैक, चीनी ₹70 और प्याज ₹60 पार

    पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने कार्यकर्ताओं संग की विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

    सांसद बिद्युत बरण महतो की पहल से 11 वर्षीय रेवती का निःशुल्क सफल ऑपरेशन

    निखार सबलोक हत्याकांड के बाद आसनबनी में पसरा सन्नाटा, जाताल बाबा स्थल विवाद की जांच तेज

    श्रेष्ठ एनजीओ पुरस्कार से सम्मानित किए गए डॉ. दिग्विजय भारत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.