Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 15वें वित्त आयोग के तहत क्रियान्वित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का डीसी का सख्त निर्देश
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    15वें वित्त आयोग के तहत क्रियान्वित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का डीसी का सख्त निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति (डीडब्लूएससी) की आहूत बैठक सह कार्यशाला संपन्न*_

    *जरूरी स्थलों में शौचालय की व्यवस्था को कराएं सुलभ*_

    15वें वित्त आयोग के तहत क्रियान्वित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करें

    आज दिनांक 12.12.2024 को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता समिति (डीडब्लूएससी) की बैठक सह कार्यशाला आहूत की गई।

    _*विभिन्न बिंदुओं पर हुई समीक्षा*_

    बैठक में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज 2 अंतर्गत विभिन्न कंपोनेंट पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई।

    उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) द्वितीय चरण का प्रमुख उद्देश्य गांवों को खुले शौच मुक्त की स्थिति को बनाए रखना और ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में साफ सफाई के स्तर में सुधार लाकर उन्हें ओडीएफ प्लस गांव तथा स्वच्छता, ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन युक्त बनाना है।

    वहीं इस दौरान ओडीएफ प्लस के 07 घटकों यथा खुले में शौच मुक्त के स्थायित्व को बनाए रखना, ठोस कचरा प्रबंधन, तरल कचरा प्रबंधन, गोबर-धन, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन, सुरक्षित माहवारी प्रबंधन एवं मलीय कचरा प्रबंधन से जुड़े जिला अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की अद्यतन जानकारी ली एवं उचित दिशा निर्देश दिया।

    *_विभिन्न विभाग आपसी समन्वय बनाकर करें कार्य_*

    उन्होंने फेज टू से जुड़े कार्यों को 15वें वित्त आयोग पंचायती राज, मनरेगा ग्रामीण विकास नगर विकास विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली एवं संबंधित विभाग के अधिकारी को आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने एवं जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।

    _*लोगों को शौचालय का उपयोग करने हेतु अवेयरनेस कैंपेन चलाएं*_

    वहीं बताया गया कि जिले के 1033 गांव ओडीएफ प्लस घोषित हो चुके हैं। वहीं ओडीएफ प्लस मॉडल (5 स्टार) विलेज के रूप में जिले के 221 ग्राम को डिक्लेयर किया गया है। उपायुक्त ने समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जितने भी शौचालय बने हुए हैं, उसका उपयोग लोग करें इस हेतु अवेयरनेस कैंपेन चलाएं। लोगों में जागरूकता की कमी के कारण इसका समुचित उपयोग नहीं हो पाता है, इसे सुनिश्चित करवाएं। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न स्थलों में आवश्यकता के अनुरूप शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    _*सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगाएं रोक*_

    वहीं इसके अलावा उन्होंने ठोस एवं तरल कचरा अवशिष्ट पदार्थों का प्रबंधन करने का निर्देश दिया। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग किसी भी हाल में किसी भी स्तर पर ना हो, इसे सुनिश्चित करवाएं।

    वहीं बैठक में उपायुक्त ने ग्राम पंचायत लेवल में सेग्रेशन शेड के निर्माण कार्य की जानकारी ली, बताया गया कुल लक्ष्य 118 में से 39 का निर्माण पूर्ण हो चुका है एवं 23 अंडर कंस्ट्रक्शन है। उपायुक्त ने इसमें तेजी लाने का निर्देश दिया। इसके अलावा सभी पंचायतों ने कचरा संग्रहण वाहन के संदर्भ में उपायुक्त ने जानकारी की एवं उसका उपयोग करने का निर्देश दिया।

    कार्यशाला में मुख्य रूप से ठोस व तरल कचरे को कैसे अलग करें व इलेक्ट्रॉनिक कचरे को कैसे निपटाया जाए, खाने में पोषक तत्व शामिल करने आदि विषयों पर जानकारी उपलब्ध कराई गई और जिला स्तरीय स्वच्छता पहल के लिए मूल्यवान संदर्भ और मार्गदर्शन प्रदान किया।

    *इस मौके पर* उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी श्री राहुल प्रियदर्शी, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, स्टेट समन्वयक श्री आजाद एवं जिला समन्वयक श्री अनुज कुमार सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक संपन्न
    Next Article उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में आज नगर निकाय, जामताड़ा एवं मिहिजाम के विकास कार्यों की समीक्षात्मक बैठक आहूत

    Related Posts

    गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में जेमको गुरुद्वारा में छबीली का आयोजन

    June 6, 2026

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    June 6, 2026

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गुरु अर्जुन देव जी की स्मृति में जेमको गुरुद्वारा में छबीली का आयोजन

    पाकिस्तान के खिलाफ आशीष तानी पूर्ति का चौका, भारत अंडर-18 एशिया कप के फाइनल में

    जमशेदपुर में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का शुभारंभ, बिरसा हरित ग्राम योजना से किसानों को मिली नई पहचान

    गिरिडीह सदर अस्पताल में मौत के बाद बवाल: ऑक्सीजन और ICU नहीं मिलने से गई जान? परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का गंभीर आरोप

    पति से विवाद के बाद महिला ने कुएं में लगाई छलांग, 6 घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा; बच्चे की गुहार भी नहीं आई काम

    बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झारखंड पहुंचेंगे नितिन नवीन, रांची में भव्य स्वागत की तैयारी

    बोकारो में ठेका कर्मी के साथ बर्बरता, घर में घुसकर मारपीट; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

    उपायुक्त के निर्देश पर नवनियुक्त सहायक आचार्यों के विद्यालय आवंटन हेतु 8 एवं 9 जून को खुलेगी काउंसिलिंग

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.