Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने झारखंड विधानसभा में ली पद और गोपनीयता की शपथ
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने झारखंड विधानसभा में ली पद और गोपनीयता की शपथ

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने झारखंड विधानसभा में ली पद और गोपनीयता की शपथ

    जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र के विकास का लिया संकल्प, कहा- जनता की आवाज बनकर विधानसभा में उठाउंगी उनके मुद्दे और समस्याएं
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की नवनिर्वाचित विधायक पूर्णिमा साहू ने सोमवार को झारखंड विधानसभा में पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण से पहले उन्होंने विधानसभा भवन की सीढ़ियों पर नतमस्तक होकर प्रणाम किया। इस भावुक क्षण को अपने जीवन का यादगार पल बताते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि यह मेरे लिए गर्व और हर्ष का विषय है कि मैं उस विधानसभा में प्रवेश कर रही हूं, जिसे मेरे ससुर और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने बनवाया था। पूर्णिमा साहू ने जमशेदपुर पूर्वी की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे क्षेत्र के जनता की आवाज बनकर विधानसभा में उनके हितों और समस्याओं को मजबूती से उठाएंगी। उन्होंने 86 बस्ती के मालिकाना हक की लड़ाई को प्राथमिकता देते हुए इसे कानून के दायरे में लाने की दिशा में काम करने का वादा किया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने इस मुद्दे पर ऐतिहासिक पहल की थी। मेरा प्रयास रहेगा कि राज्य सरकार इस पर गंभीरता से संज्ञान ले और कानून बनाकर इसे अमल में लाए।

    उन्होंने जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के प्रति समर्पण का संकल्प दोहराते हुए कहा कि जमशेदपुर पूर्वी की देवतुल्य जनता के आशीर्वाद और विश्वास की बदौलत ही मैं आज लोकतंत्र के इस सबसे बड़े मंदिर में प्रवेश कर रही हूं। मेरा वादा है कि मैं उन्हें कभी निराश नहीं करूंगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकदमा पुलिस ने फायरिंग मामले का उद्भेदन करते हुए कांड में संलिप्त दो अपराधी को किया गिरफ्तार , कई समान बरामद
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.