Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उग्रवादी संगठन पीएलएफआई और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ ,पीएलएफआई का एरिया कमांडर लंबू मारा गया
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    उग्रवादी संगठन पीएलएफआई और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ ,पीएलएफआई का एरिया कमांडर लंबू मारा गया

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उग्रवादी संगठन पीएलएफआई और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ ,पीएलएफआई का एरिया कमांडर लंबू मारा गया

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के उग्रवाद प्रभावित टेबो थाना क्षेत्र में शनिवार को उग्रवादी संगठन पीएलएफआई और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ की खबर है। इसमें पीएलएफआई का एरिया कमांडर लंबू मारा गया है।

    पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने मुठभेड़ की जानकारी देते हुए लंबू की मौत की पुष्टि की है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पीएलएफआई एरिया कमांडर रांडुग बोदरा उर्फ लंबू उर्फ टिरा बोदरा अपने सहयोगियों के साथ घूम रहा है। वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना महत्वपूर्ण थी, इसलिए तत्काल एक टीम का गठन किया गया। इसके बाद सुरक्षाबलों ने टेबो थाना क्षेत्र के तोमरोंग गांव के जंगल में उनकी घेराबंदी शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस को देखते ही पीएलएफआई उग्रवादियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। कुछ देर बाद उग्रवादियों की ओर से फायरिंग बंद हो गई। जब काफी देर हो गई और उग्रवादियों की तरफ से कोई प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली, तो पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस को पीएलएफआई के एरिया कमांडर रारुंग बोदरा उर्फ लंबू का शव मिला। पुलिस ने उसके पास से हथियार भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों गुदड़ी में दो व्यक्तियों की हत्या में भी लंबू की भूमिका थी। मुठभेड़ के बाद चलाए गए सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने दो पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, दो खोखा, लेवी मांगने वाली रसीद, पिट्ठू बैग, दो मोटरसाइकिल की चाबी दस सिम कार्ड और 132240 रूपए नगद बरामद किया है। एरिया कमांडर लंबू पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव थाना क्षेत्र के झींगीलता गांव का रहने वाला था। इसके खिलाफ खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम जिला के विभिन्न स्थानों में 29 मामले दर्ज हैं। बंदगांव, टेबो, आनंदपुर के अलावा खूंटी जिला के मुरहू, अडकी और रनिया थाना में लंबू के खिलाफ मामले दर्ज है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोकतंत्र के लिए घातक है किसी संगठन का आवाज नहीं उठानाःसरयू राय
    Next Article सरयू राय का अनेक स्थानों पर हुआ सम्मान

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.