Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोकतंत्र के लिए घातक है किसी संगठन का आवाज नहीं उठानाःसरयू राय
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    लोकतंत्र के लिए घातक है किसी संगठन का आवाज नहीं उठानाःसरयू राय

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लोकतंत्र के लिए घातक है किसी संगठन का आवाज नहीं उठानाःसरयू राय

    *जमशेदपुर सिटीजन फोरम के अभिनंदन समारोह में बोले सरयू राय*

    *-मुद्दों को ठीक से उठाने की प्रवृति धीरे-धीरे कम हो रही है*
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    *जमशेदपुर*। सामाजिक मुद्दों को बहुत कायदे से उठाने की जरूरत है. अफसोस है कि अब सामाजिक मुद्दों को उठाने वालों की संख्या बेहद कम हो गई है. जमशेदपुर जैसे शहर में अगर कोई जाम के खिलाफ आवाज उठाता है तो उसे पुलिस नोटिस दे देती है, एफआईआर कर देती है. उस आदमी के लिए सामाजिक संगठनों को आवाज उठानी चाहिए. दुर्भाग्य है कि ऐसे सामाजिक संगठनों की अब कमी हो गई दिखती है. अब कोई किसी के लिए आवाज नहीं उठाता. यह लोकतंत्र के बेहद घातक है. जमशेदपुर में ऐसा ही दिख रहा है. मुद्दों को ठीक से उठाने की प्रवृति धीरे-धीरे कम हो रही है. यह जनता और जनप्रतिनिधि, दोनों के लिए ठीक नहीं है.

    उक्त बातें जमशेदपुर पश्चिमी के नवनिर्वाचित विधायक सरयू राय ने कही. वह जमशेदपुर सिटीजन फोरम के तत्वावधान में श्रीकृष्ण सिन्हा संस्थान में आयोजित अपने नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम में स्वागत के बाद अपनी बात रख रहे थे.

    सरयू राय ने कहा कि शहर के मानगो पुल पर लगने वाले जाम को लेकर प्रशासन बहुत गंभीर नहीं है. प्रशासन को और गंभीर होना पड़ेगा. उदासीन है प्रशासन. एक मीटिंग तो अभी प्रशासनिक अधिकारियों ने की है, लेकिन उसका कोई बहुत प्रभाव नहीं दिख रहा है. दरअसल, समस्या की जड़ में मानगो पुल नहीं, टिमकेन चौराहा है. इस चौराहे से ट्रैफिक कम करने के लिए जरूरी प्रयास करने की अतिशीघ्र जरूरत है.
    श्री राय ने कहा कि आज का दौर और जेपी-लोहिया के दौर में बहुत फर्क आया है. पहले की राजनीति में आपराधिक तत्व नहीं होते थे. जो होते भी थे, वह भलमनसाहत के साथ सियासी दलों से जुड़ते थे. अब तो सीधे अपराधी चुनाव लड़ रहे हैं. अपराधी अब किसी को समर्थन देने की बजाए खुद से चुनाव लड़ना ज्यादा पसंद करने लगे हैं, लड़ रहे हैं. यह लोकतंत्र के लिए कत्तई ठीक नहीं है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में ग्रीन इनिशिएटिव का शुभारंभ और “मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज बीकन” का विमोचन
    Next Article उग्रवादी संगठन पीएलएफआई और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ ,पीएलएफआई का एरिया कमांडर लंबू मारा गया

    Related Posts

    कौशल किशोर सिंह स्मृति सम्मान समारोह सह नाट्य महोत्सव 2026 का आगाज़, तुलसी भवन में सजी सांस्कृतिक महफिल

    April 18, 2026

    तुलसी भवन में भोजपुरी नाट्य महोत्सव में यमलोक में करप्शन का भव्य मंचन

    April 18, 2026

    चाईबासा के सारंडा में CRPF स्पेशल DG का अल्टीमेटम: एक महीने में सरेंडर नहीं तो नक्सलियों पर कड़ी कार्रवाई

    April 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कौशल किशोर सिंह स्मृति सम्मान समारोह सह नाट्य महोत्सव 2026 का आगाज़, तुलसी भवन में सजी सांस्कृतिक महफिल

    तुलसी भवन में भोजपुरी नाट्य महोत्सव में यमलोक में करप्शन का भव्य मंचन

    चाईबासा के सारंडा में CRPF स्पेशल DG का अल्टीमेटम: एक महीने में सरेंडर नहीं तो नक्सलियों पर कड़ी कार्रवाई

    पतरातू कार्यशाला के लिए मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दिया गया निमंत्रण 

    जमशेदपुर में गिरफ्तारी नहीं होने पर अल्टीमेटम: ट्रेलर ओनर एसोसिएशन अध्यक्ष का 27 अप्रैल से आमरण अनशन, आत्मदाह की चेतावनी

    तुलसी भवन में सजा भोजपुरी संस्कृति का रंगमंच: कौशल किशोर सिंह स्मृति नाट्य महोत्सव 2026 का आगाज़

    टाटा मेन हॉस्पिटल में दो नई शव वाहन एंबुलेंस की शुरुआत, अंतिम यात्रा सेवाओं को मिली नई मजबूती

    जमशेदपुर में चापड़बाजी का बढ़ता ग्राफ, 5 आरोपी गिरफ्तार

    XLRI – Xavier School of Management का 24वां दीक्षांत समारोह: 377 प्रतिभागियों को मिली डिग्री, उद्योग-शिक्षा साझेदारी पर जोर

    संतुष्टि सेवा फाउंडेशन: संजय बाली का भव्य सम्मान | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.