Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में भाजपा ने निकाली आभार यात्रा, नवनिर्वाचित विधायक पूर्णिमा साहू के समर्थन में उमड़ा जनता का स्नेह और आशीर्वाद, पूर्णिमा साहू ने कहा- जनता के आशीर्वाद और समर्थन की रहेंगी ऋणी, पूर्वी क्षेत्र के प्रत्येक मोहल्ले एवं प्रत्येक गली की समस्याओं का समाधान करना रहेगी उनकी प्रथमिकता
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में भाजपा ने निकाली आभार यात्रा, नवनिर्वाचित विधायक पूर्णिमा साहू के समर्थन में उमड़ा जनता का स्नेह और आशीर्वाद, पूर्णिमा साहू ने कहा- जनता के आशीर्वाद और समर्थन की रहेंगी ऋणी, पूर्वी क्षेत्र के प्रत्येक मोहल्ले एवं प्रत्येक गली की समस्याओं का समाधान करना रहेगी उनकी प्रथमिकता

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 26, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में भाजपा ने निकाली आभार यात्रा, नवनिर्वाचित विधायक पूर्णिमा साहू के समर्थन में उमड़ा जनता का स्नेह और आशीर्वाद, पूर्णिमा साहू ने कहा- जनता के आशीर्वाद और समर्थन की रहेंगी ऋणी, पूर्वी क्षेत्र के प्रत्येक मोहल्ले एवं प्रत्येक गली की समस्याओं का समाधान करना रहेगी उनकी प्रथमिकता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की नवनिर्वाचित विधायक पूर्णिमा साहू के शानदार जीत पर भाजपा ने मंगलवार को जनता के समर्थन और आशीर्वाद के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के उद्देश्य से भव्य आभार यात्रा निकाली। आभार यात्रा गोलमुरी मंडल एवं बर्मामाइंस मंडल क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में निकाली गई। आभार यात्रा में नवनिर्वाचित विधायक पूर्णिमा साहू के संग गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय एवं बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह समेत मंडल क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं नेतागण शामिल हुए।आभार यात्रा की शुरुआत गोलमुरी चौक स्थित श्री हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद यात्रा गोलमुरी बाजार, टुइलाडुंगरी, माहुलबेड़ा, केबल बस्ती, ओल्ड डीएस फ्लैट, न्यू केबल टाउन, टिनप्लेट चौक, नामदा बस्ती, आनंद नगर और कैलाश नगर, न्यू केबुल टाउन के रास्ते मेन रोड होते हुए बर्मामाइंस मंडल अंतर्गत ईस्टप्लांट बस्ती में प्रवेश किया। इस दौरान जगह-जगह जनता ने पुष्पवर्षा कर विधायक पूर्णिमा साहू का गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायक पूर्णिमा साहू खुली जीप में सवार होकर क्षेत्र की जनता का अभिवादन और आशीर्वाद स्वीकार करती रहीं। यात्रा के दौरान जनता ने विधायक पूर्णिमा साहू के प्रति जो स्नेह दिखाया, वह ऐतिहासिक था। महिलाएं फूल और थाली लेकर विधायक का स्वागत करने सड़कों पर उतरीं। बुजुर्गों ने तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर उन्हें आशीर्वाद दिया और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी। वहीं, बाइक पर सवार सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हाथों में भाजपा का ध्वज लेकर भाजपा जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद एवं पूर्णिमा साहू जिंदाबाद जैसे नारों से उत्साह व्यक्त किया। यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक पूर्णिमा साहू के आभार संदेश लिखे पत्र को घर-घर जाकर लोगों को भेंट किया और उनका धन्यवाद किया।

    इस अवसर पर विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि उनकी जीत जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के जनता की जीत है। जिन्होंने अपनी बहन, बेटी और बहू को जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है, वह उनके लिए सम्मान की बात है। यह जीत न सिर्फ उनके लिए, बल्कि पूरे क्षेत्र की उम्मीदों और विश्वास का प्रतीक है। जनता की अपेक्षाओं और उनकी आशाओं पर खरा उतरना उनका परम कर्तव्य होगा। उन्होंने आगे कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों, समस्याओं और जनहित के मुद्दों का समुचित समाधान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। जनता को भरोसा दिलाते हुए पूर्णिमा साहू ने कहा कि पूर्वी विधानसभा के प्रत्येक गली, प्रत्येक मोहल्ले की समस्याओं का समाधान करना उनका प्रथम उद्देश्य है। आभार यात्रा में उन्होंने सभी से अपील किया कि वे अपने सुझाव और समस्याएं उन्हें बताएं। हम सब मिलकर इस पूर्वी क्षेत्र को विकास और सुशासन की एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।

    विधायक पूर्णिमा साहू ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत आपके अथक प्रयास और परिश्रम का प्रतिफल है। मैं पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के इस समर्पण भावना के लिए हमेशा ऋणी रहूंगी।

    वहीं, लोगों ने कहा कि पूर्णिमा साहू उनकी बहन और बेटी की भांति हैं। हमें गर्व है कि उन्होंने पूर्वी विधानसभा क्षेत्र का नेतृत्व संभाला है।

    आभार यात्रा के तहत टेल्को एवं बिरसानगर मंडल में यात्रा आगामी दिनों में योजना बनाने के पश्चात निकाली जाएगी। वहीं, बुधवार को बारीडीह मंडल एवं सीतारामडेरा में आभार यात्रा निकाली जाएगी। इसकी शुरुआत एग्रिको ट्रैफिक सिग्नल से होगी।

    आभार यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष रामबाबू तिवारी, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, मिथिलेश सिंह यादव, कुलवंत सिंह बंटी, खेमलाल चौधरी, प्रेम झा, अमित अग्रवाल, अप्पा राव, राजेश सिंह पप्पू, राकेश चौधरी, गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह, प्रोबिर चटर्जी राणा, दीपक झा, अशोक सामंत, अभिमन्यु सिंह चौहान, नवजोत सिंह सोहल, ममता कपूर, बंटी अग्रवाल, बिनोद झा, सीनू राव, अमिश अग्रवाल, हरेराम यादव, रंजीत सिंह, शिंदे सिंह, बिमला साहू, मधु तांती, सरस्वती साहू, पुष्पा पाठक, राकेश राय, समरेश शुक्ला, कपिल कुमार, राकेश कुमार, आदित्य कुमार, सोनू चौधरी, डब्लू संतोष सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article26/11 हमले में शहीदों को याद कर सनातन उत्सव समिति ने दी श्रद्धांजलि, पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग
    Next Article भारतीय जनता पार्टी बर्मामाइंस मंडल द्वारा विधायक पूर्णिमा साहू का भव्य स्वागत

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.