Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डॉ. अजय ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान लौटाया- राकेश साहू
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    डॉ. अजय ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान लौटाया- राकेश साहू

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डॉ. अजय ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मान लौटाया- राकेश साहू
    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अजय कुमार की हार के बाद झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव राकेश साहू ने रविवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि डॉ. अजय कुमार ने जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का खोया हुआ सम्मान लौटाया है। उन्होंने कहा कि हम सभी डॉ. अजय कुमार के नेतृत्व में काम करने के लिए सदैव तत्पर हैं। पूर्वी विधानसभा की जनता का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारा सेवा कार्य बिना किसी भेदभाव के जारी रहेगा। साहू ने आगे कहा कि यह झारखंड की राजनीति के लिए एक बड़ा संदेश है। उन्होंने इंडिया गठबंधन की सराहना करते हुए कहा कि घटक दलों ने अपनी क्षमता के अनुसार बेहतर प्रयास किए। हालांकि, कुछ कमियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने सुझाव दिया कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को हर बूथ की गहराई से समीक्षा करनी चाहिए। इससे स्थिति स्पष्ट हो जाएगी और आगे की रणनीति बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने भाजपा को झारखंड में सत्ता में आने से रोकने को गठबंधन की बड़ी जीत बताया। साथ ही, उन्होंने इस चुनाव में कांग्रेस की सक्रियता की सराहना की। साहू ने कहा कि डॉ. अजय कुमार की हार से निराशा जरूर हुई, लेकिन यह देखकर खुशी है कि कांग्रेस अब वाकई संगठित होकर चुनाव लड़ रही है। इससे कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास बढ़ा है। साहू ने इस मौके पर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और सहयोगियों को उनके समर्थन और मेहनत के लिए धन्यवाद दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्णिमा साहू की शानदार जीत पर पूर्वी विधानसभा में भाजपा 26 और 27 नवंबर को निकालेगी भव्य आभार यात्रा
    Next Article ॐ ब्रह्मर्षि विकास मंच, एम जी एम ने मृत्युंजय नारायण शम्भू की आकस्मिक निधन पर शोक सभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    जेन-जी आंदोलन में उठाई गई शिकायतें जायज हैं: मोहन भागवत का लोकतंत्र पर दृष्टिकोण

    August 11, 2026

    मोहन भागवत ने जेन-जी आंदोलन पर कहा: विरोध संवाद का वैध माध्यम, शिकायतें जायज

    August 11, 2026

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरकार संवाद से निकाले समाधान: सरयू राय

    August 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जेन-जी आंदोलन में उठाई गई शिकायतें जायज हैं: मोहन भागवत का लोकतंत्र पर दृष्टिकोण

    मोहन भागवत ने जेन-जी आंदोलन पर कहा: विरोध संवाद का वैध माध्यम, शिकायतें जायज

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरकार संवाद से निकाले समाधान: सरयू राय

    सरयू राय ने विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज की निंदा की, सरकार से संवाद की अपील

    मोहन भागवत का बड़ा बयान: लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन संवाद का वैध माध्यम, जेन-जी आंदोलन पर दृष्टिकोण

    कल्याण में कुत्ते का ‘एक-मैन आर्मी’ तांडव: 7 घंटे में 130 से ज्यादा लोगों को काटा, प्रशासन अभी भी ‘सो रहा’ था!

    ब्रह्मदेव चौधरी: आजादी के गुमनाम नायक जिन्होंने अंग्रेजों की यातनाएं सहीं पर साथियों को नहीं दिया धोखा

    विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज निंदनीय, सरयू राय बोले- संवाद से निकाले समाधान

    कल्याण में आवारा सफेद कुत्ते का तांडव: 7 घंटे में 130 से ज्यादा लोगों को काटा, प्रशासन बेखबर

    हेमन्त सोरेन ने छात्र आंदोलन पर दिया आश्वासन, प्रशासन-पुलिस को सराहा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.