Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मेरा गांव मेरा देश फाउंडेशन द्वारा मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति एवं सम्मान
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    मेरा गांव मेरा देश फाउंडेशन द्वारा मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति एवं सम्मान

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मेरा गांव मेरा देश फाउंडेशन द्वारा मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति एवं सम्मान

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    एस. ज़ेड. मलिक

    नई दिली – 16 नवंबर 2024 – नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब में मेरा गांव मेरा देश फाउंडेशन द्वारा 43 मेधावी छात्रों को छात्रवृति, रितिक प्रिय मेमोरियल उत्कृष्ट कौशल पुरुस्कार प्रोत्साहित करने के लिए एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 

     इस अवसर पर समारोह के  मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरिया निशंक को आमंत्रित कर उनके शुभ हांथों से बच्चों को छात्रवृत्ति और पुरुस्कार दिलवाया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय राज्यसभा सदस्य, डॉक्टर धर्मशिला गुप्ता ने की, मंच संचालन डॉ. दर्शनिप्रिय की, अन्य विशिष्ट अतिथियों में पद्मश्री भूपेंद्र कुमार सिंह संजय, पद्मश्री लक्ष्मण सिंह लापोड़िया, पद्मश्री उमाशंकर पांडे तथा 16 वें वित्त आयोग के भारतीय प्रशासनिक अधिकारी श्री अजीत रंजन जी तथा आंचलिक खबर की सम्पादिका आंचल शर्मा बंसल एवं भारतीय स्क्रैप व्यापार संगठन के अध्यक्ष शिशिर शर्मा बंसल कार्यक्रम में उपस्थित रहे। 

    वहीं मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरिया निशंक द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया इसके बाद सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई। इस अवसर पर दूरदर्शन की युवती कलाकारों ने अपना कथक नृत्य कला का प्रदर्शन कर समारोह को मन्त्रमुग्ध कर दिया।

     इस कार्यक्रम में देश भर से आए मेधावी युवाओं को न केवल सम्मानित किया गया बल्कि उन्हें शील्ड एवं प्रशस्तिपत्र देकर प्रोत्साहित भी किया गया। इसमें 40 से भी ज्यादा बच्चों को छात्रवृत्ति देकर उन्हें प्रोत्साहित व सम्मानित किया गया। 43 वैसे बच्चे हैं जो समाज की मुख्य धारा से कटे हुए तथा आर्थिक रूप से पिछड़े हुए हैं ऐसे बच्चों को समाज के मुख्य धारा से जोड़ना तथा उन्हें आर्थिक संबल प्रदान करना इस संस्थान का मुख्य लक्ष्य है।

    वहीं पूर्व मुख्यमंत्री निशंक ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा, युवा देश की शक्ति है और वह राष्ट्र की प्रगति है, युवाओं को प्रोत्साहित करने से उनके अंदर असीम ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा। देश में शक्ति बढ़ेगी और और देश  विकास की धूरी पर दौड़ेगा। 

    वहीं समारोह की सम्पूर्ण व्यावस्था ज़िम्मेदारी निभा रहे फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री संजय कुमार सिंह ने अपने अभीभाषण कहा “हम देश के युवाओं को जोड़ कर एक मंच पर इसलिए लाना चाहते हैं ताकि उन्हें उनके योग्यता अनुकूल एक उचित मंच प्रदान किया जासके और वे अपने सपनों के इंद्रधनुषी रंग में कुछ अलग रंग भर सके। फाउंडेशन का प्रयास रहता है कि अभावग्रस्त बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें संबल प्रदान किया जाए। वहीं अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित सांसद एवं महिला मोर्चा की अध्यक्ष डॉ धर्मशीला गुप्ता ने समारोह की हतोउत्साहित प्रशंसा करते हुए कहा, “देश की बेटियों को सुरक्षित रखना भी हमारा परम कर्तव्य है। हमारी प्रथम प्राथमिकता है देश और समाज की बेटियां शिक्षित और सुरक्षित हो तभी देश और समाज ऊर्जावान शसक्त, समृद्ध और विकसित होगा।

    वहीं इस कार्यक्रम में आमंत्रित अन्य गणमान्य अतिथियों में पैथफाइडर क्लब के अध्यक्ष नटेसन मुनि, वरिष्ठ समाज सेविका भावना मिलान अरोरा और प्रो. डॉ धर्मवीर सिंह प्रमुख उर्दू विभाग (इग्नू) एवं मलिक पब्लिकेशन एंड न्यूज़ नेटवर्क के निर्देशक सम्पादक एस ज़ेड मलिक को भी “रितिक प्रिय मेमोरियल  श्रमशील पुरुस्कार से सम्मानित किया गया इस अवसर इन लोगों ने भी मेरा गाँव मेरा देश के कार्यों खूब सराहा एवं समारोह की काफी प्रशंसा करते हुये अपने वक्तव्य दिये।

    अंत मे अध्यक्षीय एवं कार्यक्रम समापन में धन्यवाद प्रस्तूत करते हुए भाषण पदम श्री भूपेंद्र कुमार संजय ने कहा कि हमें युवाओं को केंद्रित कर ऐसे कार्य करते रहने चाहिए जिससे युवा पीढ़ी प्रोत्साहित होकर समाजिक कार्यों में उत्साह पूर्वक निस्वार्थ भावना से अपना बहुमूल्य योगदान के लिये अग्रसर रहे और राष्ट्र की प्रगति प्रशस्त हो।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड: मतगणना के बाद के समीकरण साधने की तैयारी
    Next Article रतन टाटा ने एक बार प्रॉमिस कर दिया तो कर दिया : हरीश भट

    Related Posts

    टेल्को में बड़ी चोरी: रिटायर्ड टाटा मोटर्स कर्मचारी के क्वार्टर से 20 लाख के गहने और नकदी गायब

    October 26, 2026

    सत्ता के लिए एहसान, सवाल उठे तो निष्कासन!

    October 26, 2026

    अलविदा बिजली रानी! एक दौर था, जब शाहाबाद में जिसकी हैसियत बड़ी होती थी, उसके दरवाजे पर चांद-बिजली का

    October 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टेल्को में बड़ी चोरी: रिटायर्ड टाटा मोटर्स कर्मचारी के क्वार्टर से 20 लाख के गहने और नकदी गायब

    मोहन भागवत का विजयादशमी संदेश: मतभेद अनेक फिर भी भारत एक, यही है राष्ट्रीय एकता

    गुवाहाटी में शुरू हुआ भुल्लुंग-बुथुर अंतरराष्ट्रीय नाट्य महोत्सव, सात नाटकों संग लॉन्च होंगे आठ डिजिटल टूल

    विद्वान होकर भी आदमी रावण बन सकता है: ज्ञान और अहंकार का कड़वा सच

    सत्ता के लिए एहसान, सवाल उठे तो निष्कासन!

    अलविदा बिजली रानी! एक दौर था, जब शाहाबाद में जिसकी हैसियत बड़ी होती थी, उसके दरवाजे पर चांद-बिजली का

    Casino zonder verificatie spelen: waar snelheid op de speler wacht

    काण्ड्रा में युवक का पर्स गुम, सनहा दर्ज

    Big Bass Bonanza met iDEAL: stortingen, kassa en doorlooptijd onder de loep

    Sloten met hoge volatiliteit kiezen: een praktische keuze voor wie de uitkomst verdraagt

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.