Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजयुमो ने झामुमो-कांग्रेस सरकार पर बोला करारा हमला, प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल ने कहा- हेमंत सरकार में झूठे आश्वासन और बेमानी वादों के अलावा युवाओं को कुछ नहीं मिला, भाजपा सरकार में 2.87 लाख नियुक्तियों का होगा मार्ग प्रशस्त
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    भाजयुमो ने झामुमो-कांग्रेस सरकार पर बोला करारा हमला, प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल ने कहा- हेमंत सरकार में झूठे आश्वासन और बेमानी वादों के अलावा युवाओं को कुछ नहीं मिला, भाजपा सरकार में 2.87 लाख नियुक्तियों का होगा मार्ग प्रशस्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजयुमो ने झामुमो-कांग्रेस सरकार पर बोला करारा हमला, प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल ने कहा- हेमंत सरकार में झूठे आश्वासन और बेमानी वादों के अलावा युवाओं को कुछ नहीं मिला, भाजपा सरकार में 2.87 लाख नियुक्तियों का होगा मार्ग प्रशस्त

    जमशेदपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने झारखंड की झामुमो-कांग्रेस सरकार पर युवाओं के हितों की लगातार अनदेखी और वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए प्रेस-वार्ता को संबोधित किया। पूर्वी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू के एग्रिको स्थित प्रधान कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल, शिक्षाविद कुणाल प्रताप सिंह, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा, एवं भाजयुमो जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान मौजूद रहे।

    प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अमित अग्रवाल ने कहा कि झारखंड में झामुमो-कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद से ही युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। यह सरकार युवाओं के सपनों को बेचने और उनके सपनों का मूल्य लगाने में लगी हुई है। यह सरकार नीति, नीयत और विश्वसनीयता के मानकों पर पूरी तरह से विफल साबित हुई है। ऐसे में यह समय आ गया है कि इस निकम्मी सरकार को सत्ता से बाहर किया जाए। कहा कि राज्य के युवाओं को लेकर सरकार ने जो वादे किए थे, वह केवल कागजों तक सीमित रह गए। हेमंत सरकार के कार्यकाल में उनके तानाशाही रवैये और उदासीनता से युवाओं का विश्वास टूट गया है। युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं, क्योंकि वर्ष में 5 लाख नौकरी, बेरोजगार युवाओं को 5000 से 7000 रुपए तक बेरोजगारी भत्ता देने का जो वादा किया गया था, उसे पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है। युवाओं से किया एक वादा भी आज तक पूरा नहीं हुआ। भविष्य में झारखंड के युवाओं को एक नई उम्मीद और दिशा देने के लिए, भाजपा ने यह वादा किया है कि यदि राज्य में भाजपा की सरकार बनती है, तो उसकी पहली कैबिनेट बैठक में 2 लाख 87 हजार 400 रिक्त पदों पर नियुक्ति के फैसले को लिया जाएगा।

    वहीं, शिक्षाविद कुणाल प्रताप ने हेमंत सरकार पर प्रशासन का दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिस किसी ने भी पेपर लीक का विरोध किया उसे प्रशासन की मदद से धमकाने का काम किया। छात्र पर सरकार का दबाब बहुत ज्यादा है इसलिए छात्र डरे हुए हैं। परीक्षा के 11 से ज्यादा पेपर लीक हुए, मगर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खामोश रहे। युवाओं को पांच साल में झूठे आश्वान और नियुक्ति वर्ष की बात से ठगा गया। उन्होंने कहा कि पांच साल में हेमंत सरकार की तानाशाही रवैये से युवाओं में आक्रोश है। युवा अब बदलाव को लेकर तैयार हैं और वोट फॉर चेंज का नारा दे रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगंडा समाज के अध्यक्ष सहित दर्जनों युवाओं एवं समाजसेवियों ने थामा भाजपा का दामन, महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने सभी का गर्मजोशी से किया स्वागत, धनुर्धर त्रिपाठी की हुई भाजपा में वापसी
    Next Article झामुमो नेता कुणाल ने जनसंपर्क अभियान चलाकर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी रवींद्रनाथ महतो को वोट करने की अपील की

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.