Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गंडा समाज के अध्यक्ष सहित दर्जनों युवाओं एवं समाजसेवियों ने थामा भाजपा का दामन, महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने सभी का गर्मजोशी से किया स्वागत, धनुर्धर त्रिपाठी की हुई भाजपा में वापसी
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    गंडा समाज के अध्यक्ष सहित दर्जनों युवाओं एवं समाजसेवियों ने थामा भाजपा का दामन, महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने सभी का गर्मजोशी से किया स्वागत, धनुर्धर त्रिपाठी की हुई भाजपा में वापसी

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 10, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गंडा समाज के अध्यक्ष सहित दर्जनों युवाओं एवं समाजसेवियों ने थामा भाजपा का दामन, महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने सभी का गर्मजोशी से किया स्वागत, धनुर्धर त्रिपाठी की हुई भाजपा में वापसी

    जमशेदपुर। गंडा समाज के अध्यक्ष एवं जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के पूर्व प्रत्यासी नरेश कुमार टांडिया ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। रविवार को जमशेदपुर महानगर जिला कार्यालय में महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर भाजपा में स्वागत किया। इस दौरान पार्टी में शामिल होने वाले में धर्मेंद्र दीप, राजू नाल, गणेश कुमार टांडिया, संजू आनंद, मदन कुमार, अनिल महानंद, शंभू सोना, अशोक हरिपाल, तपार महानंद, पवन सोना शामिल थे। वहीं दूसरी ओर, शहर के विभिन्न क्षेत्रो से दर्जनों युवा एवं वरिष्ठ समाजसेवियों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने सभी को अंगवस्त्र भेंटकर एवं मिठाई खिलाकर पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर राधेश्याम सिंह, धनुर्धर त्रिपाठी, सुनील सिंह, अशोक सिंह समेत अन्य भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री अनिल मोदी, जिला मंत्री विजय तिवारी, कार्यालय सह प्रभारी संजीव चौरसिया, जिला आईटी सेल सह प्रभारी उज्वल सिंह जी सहित अन्य मौजूद रहे।

    इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने शामिल नेताओं को पार्टी के नीति-सिद्धांतों से अवगत कराते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा आज देश के हर कोने में फैल चुकी है। मोदी जी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के सिद्धांत ने देश की जनता में नई आशा और विश्वास का संचार किया है। राज्य के झामुमो-कांग्रेस सरकार ने जनता के साथ लगातार धोखा और छल किया है। आज प्रदेश की जनता आने वाले भाजपा सरकार के नेतृत्व से आशान्वित है। भाजपा परिवार में सभी नेताओं का स्वागत हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि सभी साथी पार्टी की विचारधारा को अपनाते हुए सभी देश और समाज की सेवा में जुटेंगे।

    पार्टी में शामिल समाजसेवियों ने कहा कि भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा, देश के प्रति समर्पण, त्याग और कार्यकर्ताओं की सेवा भावना से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हो रहे हैं। पिछले पांच साल में राज्य की झामुमो-कांग्रेस सरकार ने जनता के हितों की सबसे ज्यादा अनदेखी की है। आगामी विधानसभा चुनाव में सभी मिलकर पूरी मजबूती से भाजपा-एनडीए की सरकार बनाने में योगदान देंगें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसांसद विद्युत महतो ने पूर्वी का किया तूफानी दौरा
    Next Article भाजयुमो ने झामुमो-कांग्रेस सरकार पर बोला करारा हमला, प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल ने कहा- हेमंत सरकार में झूठे आश्वासन और बेमानी वादों के अलावा युवाओं को कुछ नहीं मिला, भाजपा सरकार में 2.87 लाख नियुक्तियों का होगा मार्ग प्रशस्त

    Related Posts

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    July 22, 2026

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न

    जमशेदपुर में संयुक्त किसान मोर्चा का जोरदार प्रदर्शन

    सरायकेला-खरसावां में रंगदारी मांगने का मामला: नक्सली महाराज प्रामाणिक के नाम पर धमकी

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

    सरायकेला में चेन स्नैचिंग: महिला से दिनदहाड़े लूटी सोने की चेन

    कोसी नदी में धक्का देकर नवविवाहिता को मारने की कोशिश, दो ने बचाई जान

    एक ही परिवार के पांच लोग घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.