Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर में उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार ने ईवीएम और वीवीपीएट जागरूकता रथ को किया रवाना
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर में उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार ने ईवीएम और वीवीपीएट जागरूकता रथ को किया रवाना

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर में उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार ने ईवीएम और वीवीपीएट जागरूकता रथ को किया रवाना

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री अन्नय मित्तल के निर्देश पर उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार ने जिला समाहरणालय परिसर से ईवीएम वीवीपीएट मोबाईल डेमोस्ट्रेशन जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा जिले के जागरुकता रथ सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं को वोटिंग के लिए जागरूक करने के साथ वोट की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा निर्वाचन-2024 के मद्देनजर 18 सितम्बर से चुनाव की घोषणा तक चलंत प्रदर्शन वैन के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने एवं ईवीएम वीवीपैट से रूबरू कराने के लिए चलन्त प्रदर्शन वैन चलाया जा रहा है। प्रदर्शन के लिए प्रयोग करने वालें इवीएम में डमी वैलेट पेपर का प्रयोग किया जाएगा। इस जागरूकता रथ के साथ पुलिस बल, मजिस्ट्रेट प्रत्येक मतदान केंद्र में चलन्त वाहन के साथ जिला से कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर तथा सेक्टर पदाधिकारी, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को इवीएम प्रदर्शन के दौरान वाहन के साथ मतदान केंद्र में उपस्थित रहेंगे।
    इस दौरान आज समाहरणालय परिसर, अनुमंडल कार्यालय धालभूम एवं घाटशिला, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति जमशेदपुर, जुगसलाई नगर परिषद, चाकुलिया प्रखण्ड तथा जमशेदपुर प्रखण्ड कार्यालय में ईवीएम वीवीपैट (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) स्थाई प्रदर्शन केंद्र का शुभारम्भ किया गया। इन केन्द्रों में आम नागरिक, मतदाता, ईवीएम, वीवीपैड के सबंध में सुगमता से जानकारी ले सकते हैं। आम लोगों को हैंड्स ऑन वोटिंग प्रक्रिया से रूबरू हो सकते हैं। मौके पर पीडी आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी, एडीएम एसओआर श्री महेन्द्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला श्री सचिदानंद महतो, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह समेत अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिस तरह आप हमारा सहयोग करते आ रहे हैं, आगे भी अपना आशीर्वाद बनाए रखें:हेमन्त सोरेन
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

    June 19, 2026

    कैलेंडर को प्रतीक मानना पंथिक मर्यादा नहीं : कुलबिंदर

    June 19, 2026

    मानगो जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न योजनाओं को मिली स्वीकृति : मेयर सुधा गुप्ता

    June 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

    कैलेंडर को प्रतीक मानना पंथिक मर्यादा नहीं : कुलबिंदर

    मानगो जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु विभिन्न योजनाओं को मिली स्वीकृति : मेयर सुधा गुप्ता

    10 साल बाद भी नहीं मिला पानी, रामनगर लकड़िया बागानबस्ती के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी

    10 साल बाद भी नहीं मिला पानी, रामनगर लकड़िया बागानबस्ती के लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी जमशेदपुर के बागबेड़ा से सटे रामनगर बस्ती के सैकड़ों परिवारों ने बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत अब तक शुद्ध पेयजल की सुविधा नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्ष 2016 में पंचायत के तत्कालीन मुखिया द्वारा प्रत्येक घर से 450 रुपये लेकर पानी कनेक्शन के लिए रसीद दी गई थी, लेकिन 10 वर्ष बीत जाने के बाद भी न तो इलाके में पाइपलाइन बिछाई गई और न ही किसी घर तक जलापूर्ति की व्यवस्था की गई। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी और निजी बोरिंग से पानी निकलना बंद हो गया है, जिसके कारण लोगों को 30 से 40 रुपये प्रति बोतल पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। इससे क्षेत्र में पेयजल संकट गहराता जा रहा है और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि रामनगर बस्ती के निचले हिस्से में जल्द पाइपलाइन बिछाकर घर-घर पानी का कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं की गई तो क्षेत्र के लोग उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और सरकार की होगी।

    गंडा समाज ने अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.