Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिस तरह आप हमारा सहयोग करते आ रहे हैं, आगे भी अपना आशीर्वाद बनाए रखें:हेमन्त सोरेन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    जिस तरह आप हमारा सहयोग करते आ रहे हैं, आगे भी अपना आशीर्वाद बनाए रखें:हेमन्त सोरेन

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 19, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिस तरह आप हमारा सहयोग करते आ रहे हैं, आगे भी अपना आशीर्वाद बनाए रखें:हेमन्त सोरेन

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गढ़वा जिला अंतर्गत मेराल में आयोजित “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार ” कार्यक्रम में गढ़वा एवं लातेहार जिले को लगभग 1197 करोड़ 62 लाख रुपए की 748 योजनाओं की दी सौगात

    मुख्यमंत्री ने दोनों जिलों के 2 लाख 22 हज़ार 228 लाभुकों के सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ाया कदम, लगभग 206 करोड़ रुपए की बांटी परिसंपत्तियां

    अपना आशीर्वाद बनाए रखें, ताकि आपके लिए और मजबूती के साथ काम करने की ताकत हमें मिले: हेमन्त सोरेन

    आज आपके चेहरे की खुशी यह बता रही है कि हमारी जन कल्याणकारी योजनाएं आपको कितनी पसंद आ रही है । हमारा मकसद ना सिर्फ आपकी समस्याओं का समाधान करना है, बल्कि विकास में आपकी भागीदारी भी सुनिश्चित करनी है। इस कड़ी में “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” एक मजबूत और बेहद कारगर कार्यक्रम साबित हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज गढ़वा जिला अंतर्गत मेराल प्रखंड स्थित दुलदुलवा पंचायत में आयोजित “आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड के नवनिर्माण की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि उनकी सरकार रांची हेडक्वार्टर से नहीं बल्कि गांव और देहात से चल रही है ताकि सरकार और जनता के बीच सीधा संपर्क बना रहे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत गांव -पंचायत एवं टोला- मोहल्ला में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं । बीडीओ- सीओ जैसे जिन अधिकारियों को आपने कभी देखा नहीं, वे आपके दरवाजे पर आकर सरकार की योजनाओं से आपको जोड़ने का काम कर रहे हैं। मैं भी विभिन्न जिलों में आयोजित हो रहे विशेष शिविरों में लगातार शामिल हो रहा हूं, ताकि आपके साथ सीधा संवाद करने के साथ सरकार की योजनाओं की हकीकत को जान सकूं।

    *_हर कदम पर हम आपके साथ हैं_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार हर कदम पर आपकी साथ खड़ी है। चाहे कोविड का वह भयावह दौर हो या आज पूरे मान- सम्मान के साथ आपको हक- अधिकार देने की बात। सरकार हर मोर्चे पर आपको आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि अगले 5 वर्षों में हर घर में हर वर्ष एक लाख रुपया पहुंचाएंगे। हम आपको इतना सशक्त बनाएंगे कि किसी के आगे हाथ फैलाने की जरूरत नहीं होगी। बस जिस तरह आप हमारा सहयोग करते आ रहे हैं, आगे भी अपना आशीर्वाद बनाए रखें, ताकि आपके लिए और मजबूती के साथ काम करने की ताकत हमें मिले।

    *_आधी आबादी को दे रहे हैं सम्मान_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि नारी सशक्तिकरण हमारी प्रतिबद्धता है। इस कड़ी में झारखंड मुख्यमंत्री मंइयाँ सम्मान योजना के माध्यम से हम आधी आबादी को मान- सम्मान देने का काम कर रहे हैं।

    *_किसानों को वैकल्पिक खेती के लिए कर रहे हैं प्रोत्साहित_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की आय में बढ़ोतरी के लिए सरकार कई योजनाएं लेकर आई है। इस कड़ी में बिरसा हरित ग्राम योजना,दीदी -बाड़ी योजना, नीलांबर- पीतांबर जल समृद्धि योजना जैसी योजनाओं से जुड़ने के लिए किसानों को प्रोत्साहित कर रहे हैं
    *दिग्भ्रमित नहीं हों, राज्य के विकास के लिए समाज में बिखराव करने वालों को जवाब दें*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी राज्य तभी आगे बढ़ेगा, जब समाज में किसी तरह का कोई बिखराव नहीं होगा। सभी मिल- जुलकर रहेंगे और समाज तथा राज्य के विकास में अपना योगदान देंगे । मैं आपसे कहना चाहता हूं कि आपको दिग्भ्रमित कर समाज को जो तोड़ना चाह रहे हैं, उससे ना सिर्फ सतर्क तथा सावधान रहें बल्कि करारा जवाब भी दें।

    *गढ़वा को 135 एवं लातेहार को 613 विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का मिला तोहफा, लाभुकों के बीच बांटी गई परिसंपत्ति*

    इस कार्यक्रम में मंत्री श्री सत्यानन्द भोक्ता, मंत्री श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, विधायक श्री रामचंद्र सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती शांति देवी, पलामू प्रमण्डल के आयुक्त श्री बाल किशुन मुंडा, पुलिस उप महानिरीक्षक श्री वाई एस रमेश तथा गढ़वा एवं लातेहार जिले के उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा स्टील फाउंडेशन ने गर्व के साथ सरायकेला-खरसावां जिले में चांडिल आईटीआई के उद्घाटन की घोषणा की
    Next Article पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर में उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार ने ईवीएम और वीवीपीएट जागरूकता रथ को किया रवाना

    Related Posts

    पीएम आवास के सैकड़ों लाभार्थियों ने सरयू राय को बताई अपनी परेशानी

    May 4, 2026

    झारखंड कांग्रेस के पुनर्गठन पर परविंदर सिंह ने जताई खुशी, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

    May 4, 2026

    जामताड़ा की दिवाषी हेंब्रम मलेशिया में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    May 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पीएम आवास के सैकड़ों लाभार्थियों ने सरयू राय को बताई अपनी परेशानी

    झारखंड कांग्रेस के पुनर्गठन पर परविंदर सिंह ने जताई खुशी, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

    जामताड़ा की दिवाषी हेंब्रम मलेशिया में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    झारखंड में माइंड मंत्रा अबेकस की शानदार पहल, प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित

    स्वर्णरेखा में मृत पाई गईं हजारों मछलियांसरयू राय ने कहाः एजेंसियां उचित जांच कर जनता को कारण बताएं

    लापरवाही की हद—मोबाइल की रोशनी में प्रसव, मां और नवजात की मौत

    सीवान में बड़ी कार्रवाई: रोड रेज हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    जमशेदपुर में तेज आंधी-बारिश का कहर: कई इलाकों में गिरे पेड़, वाहनों को भारी नुकसान

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.