Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जलाभिषेक यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए सूर्य मंदिर समिति कर रही व्यापक तैयारी, ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास होंगे मुख्य रूप से शामिल
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जलाभिषेक यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए सूर्य मंदिर समिति कर रही व्यापक तैयारी, ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास होंगे मुख्य रूप से शामिल

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जलाभिषेक यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए सूर्य मंदिर समिति कर रही व्यापक तैयारी, ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास होंगे मुख्य रूप से शामिल
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    ● सुल्तानगंज के पवित्र गंगाजल से शिवभक्त करेंगे बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक, 6 अगस्त को बनारस के गंगा आरती की तर्ज पर होगी महाशिवालय की महाआरती, बनारस से लौहनगरी आएगी आचार्य समेत 15 सदस्यीय टीम।

    जमशेदपुर। सूर्य मंदिर समिती द्वारा पवित्र श्रावण माह के तृतीय सोमवारी को होने वाले सामुहिक जलाभिषेक यात्रा की सफलता को लेकर मंदिर समिति ने तैयारियों की समीक्षा बैठक की। एक ओर जहां मंदिर समिति के सदस्यगण जलाभिषेक यात्रा के आयोजन को आकर्षक और ऐतिहासिक बनाने में जुटे है। तो वहीं, शनिवार को सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर के प्रांगण में सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न तैयारी की समीक्षा बैठक में जलाभिषेक यात्रा के संयोजक रामबाबू तिवारी समेत पदाधिकारी एवं आयोजन समिति के सभी सदस्यगण शामिल हुए। बैठक में जलाभिषेक यात्रा के संबंध में गठित उप-समिति में विभिन्न कार्यों के लिए नियुक्त किये गए दायित्वधारी सदस्यों से उनके प्रभार वाले कार्यों के अबतक की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान जलाभिषेक यात्रा, झांकी, ट्रैफिक, पेयजल, मेडिकल टीम, बेरिकेडिंग, भगवान भोलेनाथ को जलार्पण, जलपात्र वितरण, महाप्रसाद, विद्युत एवं पुष्प सज्जा इत्यादि से संबंधित कार्य सहित जलाभिषेक यात्रा के दृष्टिकोण से किए जाने वाले व्यवस्थाओं की तैयारी पर चर्चा की गई एवं सुझाव लिये गये। इस दौरान प्राप्त सुझावों को संबंधित प्रभार वाले लोगों से चर्चा कर जरूरी दिशा-निर्देश भी दिये गए। जलाभिषेक यात्रा के गंतव्य स्थान बारीडीह हरि मंदिर मैदान से सूर्यधाम शिवालय तक की तैयारी, अगले दिन मंगलवार को संध्याकाल 6 बजे से महाशिवालाय की महाआरती की तैयारी को अंतिम रुप दिया गया। श्रावण माह के तीसरी सोमवारी को आकर्षक लाइटों से सूर्यधाम परिसर एवं आसपास के क्षेत्र पूरी तरह चकाचौंध रहेगी। इसके साथ ही, मंदिर मार्ग के अलग-अलग रूटों पर भी आकर्षक साज-सज्जा की जा रही है।

    सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आगामी 5 अगस्त को जलाभिषेक यात्रा में कमेटी ने 25 हजार से अधिक महिला एवं पुरूष श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई है। तृतीय सोमवारी के अवसर पर जलाभिषेक यात्रा में हजारों शिवभक्त हाथों में जल लेकर सूर्य मंदिर शिवालय में जलार्पण करते हैं। सोमवार को जलाभिषेक यात्रा में सूर्य मंदिर के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री एवं ओडिशा राज्य के महामहिम राज्यपाल रघुवर दास एवं संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह के संग हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे।

    बैठक में सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, जलाभिषेक यात्रा के संयोजक रामबाबू तिवारी, सह संयोजक राकेश सिंह, महासचिव अखिलेश चौधरी, अमरजीत सिंह राजा, शैलेश गुप्ता, रूबी झा, शशिकांत सिंह, बंटी अग्रवाल, कंचन दत्ता, कृष्णमोहन सिंह, प्रेम झा, प्रमोद मिश्रा, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, कमलेश सिंह, कुलवंत सिंह बंटी, खेमलाल चौधरी, सुशांत पांडा, संतोष ठाकुर, सुरेश शर्मा, बबलू गोप, अजय सिंह, दीपक झा, हेमंत सिंह, ध्रुव मिश्रा, अमित अग्रवाल, रॉकी सिंह, बोलटू सरकार, तजिंदर सिंह जॉनी, ओम पोद्दार, संतोष कुमार, कुमार अभिषेक व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचाईबासा बड़बिल सड़क मरम्मत की मांग पर मंत्री से मिले सतबीर सिंह सोमू
    Next Article भगवानपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता,भाड़ी मात्र में अंग्रेजी और देशी शराब किया बरामद ।

    Related Posts

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    July 21, 2026

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    July 21, 2026

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    चतरा मे खैनी के खातिर खूनी खेल: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने खैनी के लिए साथी को मारा

    बाबा भूतनाथ मंदिर से नि:शुल्क कांवर यात्रा का पंजीयन शुरू, 9 अगस्त को रवाना होगा 1000 श्रद्धालुओं का जत्था

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.