Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जामताड़ा इकाई ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर राज्य परियोजना निदेशक आदित्य रंजन के शिक्षको के प्रति अमर्यादित टिप्पणी की कठोर निंदा की और तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जामताड़ा इकाई ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर राज्य परियोजना निदेशक आदित्य रंजन के शिक्षको के प्रति अमर्यादित टिप्पणी की कठोर निंदा की और तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जामताड़ा इकाई ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर राज्य परियोजना निदेशक आदित्य रंजन के शिक्षको के प्रति अमर्यादित टिप्पणी की कठोर निंदा की और तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की
    अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ संथाल परगना प्रमंडल के प्रमंडलीय राज्य उपाध्यक्ष बाल्मीकि कुमार ने कहा कि वायरल वीडियो में राज्य परियोजना निदेशक आदित्य रंजन ने शिक्षकों के लिए जिस प्रकार की अपमानजनक एवं शिक्षक की गरिमा के विरुद्ध असंसदीय भाषा का प्रयोग किया गया है वह घोर निंदनीय है।उनका बयान यह दर्शाता है कि राज्य की नौकरशाही शिक्षा व्यवस्था को चौपट करने पर किस कदर तुली हुई है।

    विदित हो कि राज्य परियोजना निदेशक आदित्य रंजन ने प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा था कि “कोई भी शिक्षक यदि विद्यालय में चप्पल पहन कर आते हैं तो हम उसी चप्पल से उसको ऐसा मारेंगे कि वह पहनने लायक नहीं रहेगा।” राज्य के शिक्षकों में परियोजना निदेशक की इस अमर्यादित टिप्पणी को लेकर उबाल है और वे मुख्यमंत्री से इन्हें शिक्षा विभाग से हटाने की मांग कर रहे हैं।

    इस विषय पर बात करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष महेश्वर घोष ने कहा कि शिक्षक समाज का सबसे प्रतिष्ठित वर्ग होता है तथा शैक्षणिक कार्य को बेहतर बनाने के लिए हंटर और गाली गलौज नहीं बल्कि सम्मान और संसाधन चाहिए। एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा इस प्रकार के अशिष्ट बयान की उम्मीद नहीं की जा सकती, हम इसकी घोर भर्त्सना करते हैं। जिला महासचिव हरि प्रसाद राम ने कहा कि निदेशक महोदय की मंशा क्या है यह तो वही जानते हैं, परंतु उनकी भाषा से ऐसा प्रतीत होता है कि वे शिक्षकों को लेकर पूर्वाग्रह से ग्रसित हैं और यह मानकर चल रहे हैं कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए वे अकेले जिम्मेदार हैं। उन्होने जिला के सभी शिक्षको को चप्पल पहनकर विद्यालय में पढ़ाने का अनुरोध किया और निदेशक के अमर्यादित टिप्पणी की कठोर निंदा की।

    अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जामताड़ा के जिला संगठन मंत्री द्वारिका राम ने कहा कि इस संबंध में राज्य संघ द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले परियोजना निदेशक आदित्य रंजन से शिक्षा विभाग को मुक्त कर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के दूषित किए जा रहे वातावरण को स्वस्थ बनाए रखने की ओर पहल करने की अपील की गयी है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि ऐसा नहीं होने पर पांच अगस्त के आमरण अनशन में इस मुद्दे पर भी मुख्यमंत्री के समक्ष जामताड़ा सहित राज्य के सभी जिलों के शिक्षक आंदोलन करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरिश्वतखोरी के 14 साल पुराने मामले में वर्तमान में रानीश्वर में पदस्थापित बीडीओ शिवाजी भगत दोषी करार
    Next Article सुरदा कॉपर माइंस को मिला एनवायरनमेंटल क्लियरन्स

    Related Posts

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    July 18, 2026

    अधिवक्ताओं के कल्याण और युवा वकीलों को प्रोत्साहन हमारी प्राथमिकता : राजेश शुक्ल

    July 18, 2026

    देवघर कार्यसमिति बैठक में शामिल होने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का 49 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    अधिवक्ताओं के कल्याण और युवा वकीलों को प्रोत्साहन हमारी प्राथमिकता : राजेश शुक्ल

    देवघर कार्यसमिति बैठक में शामिल होने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का 49 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना

    गिरिडीह जमुआ से इलाज कर लौट रहे दंपति की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, पति की मौत, पत्नी गंभीर,डॉक्टर नेहा कुमारी की तत्परता से मिली समय पर चिकित्सा

    चाईबासा: महिला से बैग छिनतई मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    25 लाख के इनामी शीर्ष नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, 240 से अधिक मामलों में था वांछित

    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्वी सिंहभूम भाजपा संगठन की समीक्षा की, बूथ सशक्तीकरण पर दिया जोर

    जमशेदपुर कोर्ट के पास युवक के अपहरण मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त थार जब्त

    वेतन नहीं, तो व्यवस्था भी नहीं एमजीएम के होमगार्डों की चीख सुनिए सरकार

    डिज़ाइन और डेवलप: वेबसाइट चैलेंज।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.