Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » समुन्नत सम्पूरक माध्यमिक परीक्षा 2024 के निमित्त जिला अंतर्गत बनाए गए परीक्षा केन्द्रों के 100 मीटर की परिधि के अंतर्गत परीक्षा संचालन अवधि तक अनुमंडल दंडाधिकारी श्री अनंत कुमार द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये निषेधाज्ञा लागू
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड

    समुन्नत सम्पूरक माध्यमिक परीक्षा 2024 के निमित्त जिला अंतर्गत बनाए गए परीक्षा केन्द्रों के 100 मीटर की परिधि के अंतर्गत परीक्षा संचालन अवधि तक अनुमंडल दंडाधिकारी श्री अनंत कुमार द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये निषेधाज्ञा लागू

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    समुन्नत सम्पूरक माध्यमिक परीक्षा 2024 के निमित्त जिला अंतर्गत बनाए गए परीक्षा केन्द्रों के 100 मीटर की परिधि के अंतर्गत परीक्षा संचालन अवधि तक अनुमंडल दंडाधिकारी श्री अनंत कुमार द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये निषेधाज्ञा लागू

    अध्यक्ष, झारखण्ड अधिविद्य परिषद, राँची एवं उपायुक्त, जामताड़ा के संयुक्त आदेश से प्राप्त सूचनानुसार समुन्नत सम्पूरक माध्यमिक परीक्षा, 2024 की सैद्धांतिक परीक्षा दिनांक 09.07.2024 से 13.07.2024 तक प्रथम पाली (पूर्वाहन 09:45 बजे से 01:00 बजे अपराहन तक) में तथा इन्टरमीडिएट (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) परीक्षा, 2024 की सैद्धांतिक परीक्षा दिनांक 09.07.2024 से 16.07.2024 तक द्वितीय पाली (अप० 02:00 बजे से 05:15 बजे अप० तक) में संचालित होगी। समुन्नत सम्पूरक माध्यमिक परीक्षा, 2024 तथा इन्टरमीडिएट (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) परीक्षा, 2024 के संचालन हेतु जामताड़ा जिले में निम्न प्रकार से परीक्षा केन्द्र बनाया गया है:-

    1. समुन्नत सम्पूरक माध्यमिक परीक्षा, 2024 हेतु परीक्षा केन्द्र
    (दिनांक 09.07.2024 से 13.07.2024 तक)

    *INTER MAHILA MAHAVIDYALAYA, JAMTARA*

    2. इंटरमीडिएट (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) परीक्षा 2024 हेतु परीक्षा केन्द्र
    (दिनांक 09.07.2024 से 16.07.2024 तक)

    *AADARSH MIDDLE SCHOOL JAMTARA*

    इस अवसर पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अफवाह एवं परीक्षा में कदाचार फैलाकर विधि-व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया जा सकता है। ऐसी परिस्थिति में उपरोक्त सभी परीक्षा केन्द्रों के परिसर में विधि व्यवस्था कायम रखना अति आवश्यक है।
    उक्त के आलोक में अनुमण्डल दण्डाधिकारी, जामताड़ा श्री अनंत कुमार द्वारा स्थिति से पूर्णतः संतुष्ट होकर समुन्नत सम्पूरक माध्यमिक परीक्षा 2024 के निमित्त सभी परीक्षा केन्द्रों के 100 मीटर की परिधि के अंतर्गत दिनांक 09.07.2024 से दिनांक 16.07.2024, परीक्षा समाप्ति तक रविवारीय, सार्वजनिक अवकाश एवं जिस तिथि को परीक्षा आयोजित न हो उक्त तिथि को छोड़कर परीक्षा आयोजित होने वाले सभी तिथियों को परीक्षा संचालन अवधि तक भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत् प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुये निम्नांकित निषेधाज्ञा लागू किया गया है –

    1. परीक्षा केन्द्र के 100 मीटर की परिधि में पाँच या पाँच से अधिक व्यक्ति एक स्थान पर एकत्रित नहीं होगें और न ही नाजायज मजमा लगायेगें।

    2. परीक्षा केन्द्र के 100 मीटर की परिधि में कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का घातक हथियार, लाठी, भाला गड़ा सातथा तीर-कमान किसी प्रकार का आग्नेयास्त्र एवं विस्फोटक पदार्थ लेकर नहीं चलेगें।

    3. परीक्षा केन्द्र के 100 मीटर की परिधि के अंदर किसी भी प्रकार का जेरॉक्स दुकान, खाने-पीने की दुकान, ठेला आदि लगाने पर प्रतिबंध रहेगा।

    4. परीक्षा केन्द्र के 100 मीटर की परिधि में ध्वनि विस्तारक यंत्र के प्रयोग पर रोक लगाई गई है।

    5. परीक्षा केन्द्र के 100 मीटर की परिधि के अंदर किसी भी प्रकार की रैली, समारोह, प्रदर्शन आदि पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।

    यह निषेधाज्ञा परीक्षा कार्य में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मचारियों तथा विधि-व्यवस्था में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों/पुलिस कर्मियों/विद्यालय/महाविद्यालयों में जाने वाले छात्र/छात्राओं एवं परीक्षाओं में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों पर लागू नहीं होगा। उसी प्रकार शव यात्रा में शामिल व्यक्तियों, अस्पताल ले जा रहे मरीजों के साथ जाने वाले व्यक्तियों, बारात पार्टी के सदस्यों, प्रक्रिया के नियम को क्षांत किया गया है।

    *आदेश का उल्लंघन करने वाले दोषियों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्री श्री शिव हनुमान दुर्गा मंदिर परिसर से श्री श्री जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव 2024 का भव्य आयोजन
    Next Article संथाल काटा पोखर के इतिहास को लेकर हुई जन जागरूकता कार्यक्रम

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.