Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » घाटशिला कॉलेज में बहुभाषी कवि सम्मेलन 21 को 12 भाषाओं के कवि होंगे शामिल- प्राचार्य
    Breaking News झारखंड

    घाटशिला कॉलेज में बहुभाषी कवि सम्मेलन 21 को 12 भाषाओं के कवि होंगे शामिल- प्राचार्य

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    घाटशिला कॉलेज में बहुभाषी कवि सम्मेलन 21 को
    *12 भाषाओं के कवि होंगे शामिल*- प्राचार्य

    घाटशिला महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर 21 फरवरी को 11:30 बजे से बहुभाषी कवि सम्मेलन का आयोजन कमरा संख्या 24 में किया जाएगा। इसमें 12 भाषाओं के प्रसिद्ध कवि शामिल होंगे। इनमें हिंदी में प्रो मित्रेश्वर अग्निमित्र, उर्दू में प्रो अहमद बद्र, संथाली में साहित्य अकादमी सम्मान से सम्मानित भुजंग टुडू, बांग्ला में श्रीमती बेबी शाव, हो में पद्मश्री डॉ जानुम सिंह सोय, उड़िया में नरेश महापात्र, मैथिली में श्यामल सुमन, कुरमाली में प्रो सुभाष चंद्र महतो, भोजपुरी में बिना भारती, मगही में डॉ लक्ष्मण प्रसाद, मुंडारी में प्रो विकास मुंडा तथा राजस्थानी में कुमार मनीष अपनी कविता का पाठ करेंगे।
    इस आयोजन के संबंध में प्राचार्य डॉ आर के चौधरी ने बताया कि दुनिया भर में 21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य है दुनिया भर में अपनी भाषा एवं संस्कृति के प्रति जागरूकता फैलाना। 1999 में मातृभाषा दिवस मनाने की घोषणा यूनेस्को द्वारा की गई थी तथा वर्ष 2000 से इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के रूप में पूरे देश-विदेश में मनाया जाता है। इस दिन विविध कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों के भीतर भाषाओं के प्रति लगाव, संरक्षण और बचाव को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया जाता है।
    प्राचार्य डॉ चौधरी ने यह भी बताया कि यह आयोजन महाविद्यालय के बांग्ला एवं संताली विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। इसके आयोजन में बांग्ला विभाग के अध्यक्ष डॉ संदीप चंद्रा एवं संताली विभाग के शिक्षक मानिक मार्डी मुख्य रूप से लगे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्रीराम मंदिर के तृतीय वर्षगांठ पर भव्य शोभायात्रा एवं श्रीराम कथा की व्यापक तैयारी में जुटी सूर्य मंदिर समिति, 21 को बिरसानगर कुंआ मैदान से सिदगोड़ा सूर्यधाम पहुंचेगी भव्य शोभायात्रा
    Next Article सामाजिक संस्था जन सत्याग्रह ने किया उपायुक्त से शिकायत

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.