Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अष्टम वर्ग में अध्ययनरत कुल 12490 छात्र छात्राओं को निःशुल्क मिलेगा साइकल
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड

    अष्टम वर्ग में अध्ययनरत कुल 12490 छात्र छात्राओं को निःशुल्क मिलेगा साइकल

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निःशुल्क साईकिल वितरण हेतु आज उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा की अध्यक्षता में ‘जिला स्तरीय साईकिल वितरण अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति की आहूत बैठक संपन्न

    अष्टम वर्ग में अध्ययनरत कुल 12490 छात्र छात्राओं को निःशुल्क मिलेगा साइकल

    आज दिनांक-29.06.2024 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में वित्तीय वर्ष 2023-24 में वर्ग-8 में अध्ययनरत जामताड़ा जिले के सभी सरकारी विद्यालयों के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अल्पसंख्यक/पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साईकिल वितरण हेतु ‘जिला स्तरीय साईकिल वितरण अनुमोदन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आहूत किया गया।

    बैठक में उपायुक्त के द्वारा पृच्छा की गई कि निःशुल्क साईकिल वितरण योजना के लाभुक छात्र-छात्राओं की अहर्ता एवं चयन की प्रक्रिया क्या है? पृच्छा के आलोक में परियोजना निदेशक, आई.टी.डी.ए. जामताड़ा के द्वारा निःशुल्क साईकिल वितरण योजना के लाभुक छात्र-छात्रा की अहर्ता एवं चयन की प्रक्रिया से अवगत कराया गया।

    बैठक में समिति के द्वारा उपलब्ध कराए गए विवरण के अनुसार वित्तीय वर्ष 2023-24 में सभी सरकारी विद्यालयों के वर्ग अष्टम में 12490 अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साईकिल का लाभ हेतु प्रखण्ड स्तर से प्राप्त सूची को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।

    वहीं इस संबंध में उपायुक्त द्वारा निदेश दिया गया कि साईकिल वितरण योजना का कार्यान्वयन विभागीय मार्गनिर्देशिका में दिये गये निदेश के आलोक में वित्तीय वर्ष 2023-24 में जामताड़ा जिलान्तर्गत सरकारी विद्यालयों के वर्ग अष्टम में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ी जाति एवं अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साईकिल का वितरण किया जाय। इसके अलावा विभागीय मार्गनिर्देश का प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी, अपने निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण में अक्षरशः अनुपालन करना सुनिश्चित करेंगे।

    डिलीवरी प्वाईंट पर तैयार साईकिल की प्राप्ती जिला कल्याण पदाधिकारी/प्रखण्ड विकास पदाधिकारी / प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी साईकिल पर लोगो और अधिकृत गुणवत्ता जाँच स्टीकर लगा हुआ है, देखते हुए करेंगे। वहीं क्लस्टर प्वाईंट पर तैयार साईकिल की जानकारी जिला कल्याण पदाधिकारी / प्रखण्ड विकास पदाधिकारी / प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी को आपूर्तिकर्ता द्वारा दिया जाएगा तथा इसकी जानकारी तत्ककाल तौर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक को दिया जाएगा ताकि वे अथवा उनके द्वारा प्राधिकृत प्रतिनिधि क्लस्टर प्वाईंट पर तैयार साईकिल को प्राप्त कर संबंधित विद्यालय का हस्तगत करायेंगे। इसके अलावा विद्यालय के प्रधानाध्यापक / प्राधिकृत प्रतिनिधि विद्यालय में प्राप्त साईकिल का वितरण प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी / जनप्रतिनिधि/मुखिया/संकुल प्रमुख की उपस्थिति में कराना सुनिश्चित करेंगे।

    *इस मौके पर* उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय ने जिला अंतर्गत जामताड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण
    Next Article उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में “मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता अनुदान योजना” हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक आहूत

    Related Posts

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करें, हर नागरिक का हेल्थ प्रोफाइल तैयार हो : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

    पहले अपनी गिरिबां में झांकें, फिर दूसरों पर सवाल उठाना चाहिए : गौरव पुष्टि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.