Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने भाजपा जमशेदपुर महानगर ने 101 किलो लड्डू का किया वितरण, भव्य आतिशबाजी कर मनाया जश्न, कार्यकर्ताओं ने लगाए नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने भाजपा जमशेदपुर महानगर ने 101 किलो लड्डू का किया वितरण, भव्य आतिशबाजी कर मनाया जश्न, कार्यकर्ताओं ने लगाए नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे

    Nizam KhanBy Nizam KhanJune 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने भाजपा जमशेदपुर महानगर ने 101 किलो लड्डू का किया वितरण, भव्य आतिशबाजी कर मनाया जश्न, कार्यकर्ताओं ने लगाए नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे

    जमशेदपुर। भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने की खुशी में जमशेदपुर में जगह-जगह पर जश्न का माहौल है। नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से भव्य आतिशबाजी कर आमजनों के बीच 101 किलो लड्डू का वितरण किया गया। रविवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर सैकड़ो की संख्या में जुटे भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक तीसरी बार शपथ लेने और एनडीए सरकार में मंत्रि परिषद के शपथ लेने पर जमकर नारेबाजी की एवं सिंह बाजा व डीजे की धुन पर जमकर थिरके। इस दौरान हाथों में भाजपा का ध्वज लिए कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताते हुए एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर इतिहास रच दिया है। यह पल जमशेदपुर की जनता और समस्त झारखंडवासियों के लिए गौरव और हर्ष का पल है। आजादी के बाद पहली बार कोई गैर-कांग्रेसी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की जनता ने ‘कांग्रेस और इंडी गठबंधन को पूरी तरह से नकार दिया है, और नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर तीसरी बार विश्वास प्रकट किया है। भाजपा नेताओं ने जमशेदपुरवासियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

    जमशेदपुर महानगर के विभिन्न मंडलों में मना जश्न: जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों के प्रमुख चौक-चौराहों पर भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में बड़े एलईडी स्क्रीन के माध्यम से नरेंद्र मोदी एवं एनडीए सरकार के केंद्रीय मंत्रिपरिषद की शपथ ग्रहण समारोह के सीधे प्रसारण की व्यवस्था की गई थी। प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की शपथ लेते ही कार्यकर्ताओं ने ‘नरेंद्र मोदी जिंदाबाद एवं भाजपा जिंदाबाद’ के नारे लगाकर खुशियां मनाई। इस दौरान आतिशबाजी कर एवं लड्डू वितरण कर आमजनों को बधाई दी गई।

    इस दौरान रीता मिश्रा, नीरज सिंह, जटाशंकर पांडेय, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, संजीव सिंह, अनिल मोदी, पप्पू सिंह, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, प्रेम झा, बिनोद सिंह, नारायण पोद्दार, मनी मोहंती, धर्मेंद्र प्रसाद, बिनानंद सिरका, अजीत कालिंदी, मोहम्मद निसार, चिंटू सिंह, चांदमुनी कुंकल, किशोर साहू, अभिषेक दे, मुनचुन, संजीत चौरसिया, बिनोद गुप्ता, ओम पोद्दार समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर नरेन्द्र मोदी को राजेश शुक्ल ने बधाई दी
    Next Article सुप्रसिद्ध कवियत्री श्रीमती वीणा कुमारी ‘नंदिनी’ की दो पुस्तकें लोकार्पित

    Related Posts

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    July 19, 2026

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ – पूर्ण विश्लेषण

    July 19, 2026

    जवाबदेही: पत्रकारिता में स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी जरूरी – दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी

    July 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोनम वांगचुक के साथ कार्रवाई लोकतंत्र पर हमला: सुप्रियो भट्टाचार्य

    आनंद मोहन सिंह: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता का सवाल – सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई जारी

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ – पूर्ण विश्लेषण

    शहर की पहचान: इमारतों से नहीं, नागरिकों की सुरक्षा से बनती है असली तस्वीर

    आनंद मोहन प्रकरण: न्याय, कानून और सामाजिक अस्मिता पर बहस तेज

    जवाबदेही: पत्रकारिता में स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी जरूरी – दिल्ली हाईकोर्ट की टिप्पणी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.