Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जामताड़ा ने वोट देने की अपील की
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जामताड़ा ने वोट देने की अपील की

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जामताड़ा ने वोट देने की अपील की

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जामताड़ा: अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की जामताड़ा इकाई ने न्यू पालीटेक्निक कॉलेज जामताड़ा के प्रांगण में पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपना वोट देने के बाद मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
    संघ के प्रमंडलीय राज्य उपाध्यक्ष बाल्मीकि कुमार ने 1 जून को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदाताओं से वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि चुनाव में हर एक मत का महत्व होता है। एक-एक मत के अंतर से हार जीत का फैसला होता है। अपनी इच्छा की सरकार बनाने के लिए प्रत्येक मतदाता को अपने घर से निकल कर वोट करने की आवश्यकता है।
    जिला महासचिव हरि प्रसाद राम ने बताया कि उपायुक्त द्वारा स्वीप कार्यक्रम के तहत हर क्षेत्र में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। चुनाव आयोग द्वारा दिव्यांग मतदाताओं को मतदान करने हेतु ट्राई साइकिल, वाहन इत्यादि के पहल की सराहना की। दिव्यांग मतदाताओं से लोकतंत्र का हिस्सा बनने की अपील की।
    जिला संगठन मंत्री द्वारिका राम ने दुमका लोकसभा के सभी मतदाताओं से अपील किया कि आप जिसे चाहें अपना वोट दें, यह आपका अधिकार है। लेकिन आप सभी लोग अपने मत का प्रयोग जरूर करें।
    पूर्व प्रवक्ता एस एम इमाम ने कहा कि लोकतंत्र के इस पावन पर्व के मौके पर बढ़-चढ़कर हिस्सा ले और 1 जून को होने वाले चुनाव में अपने मत का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करें। मतदान के दिन देश हित में पहले मतदान, फिर अन्य काम निपटाने की अपील की। जिला उपाध्यक्ष राकेश कांत रौशन ने खासतौर से युवा और महिला मतदाताओं से बढ़-चढ़कर वोट करने का आह्वान किया है. उन्होंने कहा, “जितना अधिक मतदान होगा, उतना ही मजबूत हमारा लोकतंत्र होगा.”
    मौके पर जिला उपाध्यक्ष राकेश कांत रौशन, संयुक्त सचिव अमरनाथ दास, प्रवक्ता दिनेश करमाली, पूर्व प्रवक्ता एस एम इमाम, उदय नारायण प्रसाद, विद्या सागर, अजय कुमार, प्रीति कुमार रविकर, दुर्गेश कुमार दुबे, मुकेश कुमार,रविकांत शर्मा, जितेंद्र भगत मुख्य रूप से उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोकसभा आम चुनाव-2024 की तैयारियों की समीक्षा हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    ठाणे में खूनी खेल: हिस्ट्रीशीटर विष्णु नायर की सरेआम हत्या

    June 1, 2026

    उधारी और रंगदारी विवाद में फायरिंग, जनरल स्टोर संचालक को धमकाने का आरोप

    May 31, 2026

    उधारी और रंगदारी विवाद में फायरिंग, जनरल स्टोर संचालक को धमकाने का आरोप

    May 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे पुलिस ने ₹70 लाख की MD ड्रग्स के साथ 3 को दबोचा

    तंबाकू छोड़ो, जीवन के रंग लौटाओ: कैंसर से मुक्ति

    ठाणे में खूनी खेल: हिस्ट्रीशीटर विष्णु नायर की सरेआम हत्या

    ब्रह्मेश्वर मुखिया: संघर्ष, स्वाभिमान, सामाजिक चेतना का प्रतीक

    विश्व माता-पिता दिवस: शक्ति, प्रेरणा व सम्मान का पर्व

    अभिषेक बनर्जी: ममता वाला दांव या बदलती बंगाल राजनीति?

    आज का पंचांग व राशिफल: 01 जून 2026

    उधारी और रंगदारी विवाद में फायरिंग, जनरल स्टोर संचालक को धमकाने का आरोप

    उधारी और रंगदारी विवाद में फायरिंग, जनरल स्टोर संचालक को धमकाने का आरोप

    भारत-नेपाल सीमा के सभी लैंड पोर्ट्स पर स्थायी स्वास्थ्य जांच चौकियां स्थापित हों: डॉ. आर. एन. सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.