Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्य के 80 उत्कृष्ट विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू
    Breaking News झारखंड

    राज्य के 80 उत्कृष्ट विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 4, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राज्य के 80 उत्कृष्ट विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

    पहली, छठी और नौवीं कक्षा के लिए विद्यार्थियों का होगा नामांकन

    *#बाल वाटिका में भी होगा नामांकन*
    =============
    *रांची*

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जिन 80 उत्कृष्ट विद्यालयों का शुभारम्भ किया था। उन विद्यालयों में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बच्चे पहली, छठी और नौवीं कक्षा में नामांकन ले सकेंगे। इसके लिए आवेदन जमा करने की तिथि 2 मई से 15 मई निर्धारित है। नामांकन के लिए टेस्ट की तिथि 19 मई निर्धारित है। जबकि फर्स्ट मेरिट लिस्ट का प्रकाशन 22 मई को होगा। मेरिट लिस्ट में शामिल बच्चों के नामांकन लेने की तिथि 23 मई से 08 जून 2023 की गई है। कक्षा 9 से 12 तक संचालित होने वाले उत्कृष्ट विद्यालयों में कक्षा 9 एवं कक्षा 6 से 12 तक संचालित विद्यालयों में कक्षा 6 में नामांकन कराया जा सकता है। आवेदन प्रपत्र निःशुल्क रहेगा। उपरोक्त कक्षा में नामांकन लेने वाले बच्चों को सीबीएसई माध्यम से एनसीईआरटी पाठयक्रम में शिक्षा दी जाएगी।

    *बाल वाटिका में भी नामांकन शुरू*

    उत्कृष्ट विद्यालयों के बाल वाटिका एवं कक्षा 01 में बच्चे नामांकन ले सकेंगे। बाल वाटिका में वैसे बच्चे नामांकन के पात्र होंगे, जिन्होंने 01 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 तक 5 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो। जबकि कक्षा 01 में वैसे बच्चे नामांकन ले सकेंगे, जिन्होंने जिन्होंने 01 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023 तक 06 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हो। नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र राज्य परियोजना कार्यालय, झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद के आधिकारिक वेबसाईट पोर्टल के एडमिशन लिंक पर जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ जमा करना होगा अथवा जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय/संबंधित जिले के उत्कृष्ट विद्यालय से नामांकन आवेदन प्रपत्र प्राप्त कर ऑफलाइन मोड में जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में भी जमा किए जा सकते हैं।

    *उत्कृष्ट विद्यालयों में चार कोटि के विद्यालय*

    80 उत्कृष्ट विद्यालयों में चार कोटि के विद्यालयों को शामिल किया गया है। जिला स्कूल के तर्ज पर उत्कृष्ट शिक्षण केंद्र की संख्या 25, जिला मुख्यालय का एक बालिका माध्यमिक प्लस टू विद्यालय जिसकी संख्या 24, जिला मुख्यालय का एक केजीबीवी जिसकी संख्या 24 एवं प्रमंडल का एक मॉडल स्कूल जिसकी संख्या 7 है। इन 80 उत्कृष्ट विद्यालयों के वर्तमान संचालन का स्तर अलग -अलग है। इसके तहत कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयों की संख्या 04, कक्षा 09 से 12 तक के विद्यालयों की संख्या 27, कक्षा 06 से 12 तक के विद्यालयों की संख्या 48, एवं कक्षा 01 से 08 तक के विद्यालयों की संख्या 01 है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleब्राह्मण एकत्रीकरण अभियान में लगा ब्राह्मण युवा शक्ति संघ, राष्ट्र संवाद के संपादक देवानंद सिंह ,प्रभात खबर के संपादक संजय मिश्र को स्मृति चिन्ह दे कर किया सम्मानित
    Next Article महिला साक्षरता दर में वृद्धि एवं वास्तविक स्थिति की जानकारी हेतु किया जाएगा सर्वे, उपायुक्त ने जारी किए आदेश

    Related Posts

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    August 9, 2026

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    August 9, 2026

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली: सीबीआई जांच की मांग तेज, सांसद बिद्युत बरण महतो ने दिया समर्थन

    ज्ञानोदय विद्या मंदिर में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में नशीले पदार्थ सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    कलमंग-ग्रामीणों के विरोध एवं सरकारी दिशानिर्देशो का धज्जियां उड़ाते हुए बैखोफ संचालित देशी शराब दुकान

    ठाणे के ज्ञानोदय स्कूल में ड्रग्स सेवन का वीडियो वायरल, नगरसेवक ने मांगा जवाब

    योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान: कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    जेन-जी और अल्फा: आंदोलन के संकेत और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    आदिवासी दिवस की चांडिल अनुमंडल में धूम

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कुर्सी की चिंता नहीं, काम का संकल्प जरूरी

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका के विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.