Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नक्सलियों के गढ़ माने जाने वाले घाटशिला विधान सभा में मतदाताओ ने बैखौफ होकर सारे रिकार्ड को तोड़ा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    नक्सलियों के गढ़ माने जाने वाले घाटशिला विधान सभा में मतदाताओ ने बैखौफ होकर सारे रिकार्ड को तोड़ा

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नक्सलियों के गढ़ माने जाने वाले घाटशिला विधान सभा में मतदाताओ ने बैखौफ होकर सारे रिकार्ड को तोड़ा

    घIटशिला। संवाददाता
    कभी नक्सलियों के गढ़ माने जाने वाले घाटशिला विधान सभा में मतदाताओ ने बैखौफ होकर सारे रिकार्ड को तोड़ते हुए 72.16 प्रतिशत मतदान किया। छिटफूट घटना को छोड़ दे तो पुरे विधान सभा में संध्या पांच बजे तक मतदान हुआ। सबसे ज्यादा मतदान घाटशिला प्रखंड के झारखंड बंगाल सीमा पर अवस्थित सबसे नक्सल प्रभावित गांवों में कभी गिने जाने वाले झांटी झरना के तीन बुथो पर कुल 78 प्रतिशत मतदान कर लोगों ने यह बता दिया कि अब वह विकास के मार्ग पर अग्रसर है। घाटशिला विधान सभा के लगभग सभी बुथो पर सुबह से ही मतदाताओ को लंबी कतार शहर से लेकर गांवों तक में देखने को मिला। हालांकि सुबह 7 बजे से लेकर दिन के 11 बजे तक लंबी लंबी कतार देखने को मिली, उसके बाद पारा चढ़चे ही मतदान का प्रतिशत कम होते गया। लेकिन दिन के तीन बजे के बाद एक बार फिर मतदान ने रफ्तार पकड़ी और संध्या होते होते अबतक के सारे रिकार्ड को तोड़ते हुए आंकड़ा 72 प्रतिशत कर पहुंच गया। मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये थे और अधिकतर बूथो में बीएसएफ, आईआरबी,सीआरपीएफ के जवानों को तैनात किया गया था। हालांकि इस दौरान घाटशिला प्रखंड के बुथ संख्या-102 पर मतदान करने आये मुराकाटी गांव निवासी बुढ़ान हांसदा का लू लगने से मौत हो गयी। वही दूसरी ओर घालभूमगढ़ प्रखंड के उमवि छौड़िया में ग्रामीणों ने वोट का बहिष्कार किया, जिसके कारण इस बूथ पर मात्र एक ही वोट पड़ा। दूसरी ओर गुड़ाबांदा प्रखंड में मतदान कराने रिजर्व में गये युसील कर्मी जॉन मांझी की मौत ईलाज के क्रम में हो गयी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोनारी शांति समिति ने मतदान के लिए प्रेरित किया
    Next Article रांची लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न कराए जाने पर जिला प्रशासन को धन्यवाद: पूर्व विधायक अरविंद सिंह

    Related Posts

    मोबाइल छिनतई कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, पुलिस ने लिया हिरासत में

    September 3, 2026

    मिथिला दलान में रक्तदान का संदेश

    September 3, 2026

    जन्माष्टमी पर नन्हों ने सजाया कृष्णमय रंगमंच

    September 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मोबाइल छिनतई कर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोचा, पुलिस ने लिया हिरासत में

    मिथिला दलान में रक्तदान का संदेश

    जन्माष्टमी पर नन्हों ने सजाया कृष्णमय रंगमंच

    सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

    टाटा पावर ने एनसीआर के बिजली ढांचे को दी मजबूती, 400 KV जलपुरा-खुरजा ट्रांसमिशन कॉरिडोर शुरू

    टाटा स्टील का बोनस समझौता हुआ 25,603 कर्मचारियों के बीच वितरित होंगे 315 करोड़ रुपये

    कोल्हान की आवाज को मिला निरंतर नेतृत्व, विजय आनंद मूनका फिर निर्विरोध चुने गए FJCCI क्षेत्रीय उपाध्यक्ष

    बेरमो विधायक अनुप सिंह का जिला कांग्रेस ने किया स्वागत

    घाटशिला में दावा-आपत्ति स्थलों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

    साहस और वीरता को मिला सम्मान, धनबाद के तीन SI बने इंस्पेक्टर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.