Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड की सुर्खियां
    Breaking News जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची

    झारखंड की सुर्खियां

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 1, 2024No Comments7 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर लोकसभा सीट के लिए 25 मई को को मतदान किया जाएगा, जिसको लेकर जमशेदपुर लोकसभा सीट के लिए नामांकन लगातार जारी है, 29 तारीख से नामांकन पत्र मिलेगा और 6 मई को अंतिम दिन तक नामांकन होगा, अब तक जमशेदपुर लोकसभा सीट के लिए 4 लोगों ने नामांकन कर लिया है, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और 3 लोगों ने निर्दलीय नामांकन किया है, निर्दलीय प्रत्याशी सौरभ विष्णु ने आज पर्चा भरते हुए कहा कि सांसद बन जाते हैं बड़े-बड़े पार्टी के पर जनता को आश्वासन के सिवा और कुछ नहीं मिलता है, निर्दलीय अगर मैं सांसद बनता हूं तो जनता की हर समस्याओं को दूर करने का काम करूंगा, और आश्वासन नहीं काम होगा l

    जमशेदपुर मे एक मई यानी विश्व मजदूर दिवस के उपलक्ष्य मे विभिन्न श्रम संगठनों के द्वारा मजदूर हित के आवाहन कों लेकर विशाल रैलियां निकाली गई, मजदूर नेताओं के अगुवाई मे सैकड़ों कि संख्या मे मजदूर इन रैलियों मे शामिल होकर मजदूर हित मे आवाज़ बुलंद करते नजर आये. बारिगोरा क्षेत्र से ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के नेतृत्व मे ग्रामीण क्षेत्र से विशाल रैली निकाली गई, सभी ने यहाँ मजदूर हित मे इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए गए, ऐटक के राज्य सचिव अम्बुज ठाकुर ने कहा कि आज ही के दिन मजदूरों का आंदोलन रंग लाया था और मजदूरों ने आठ घंटे के ड्यूटी का नियम बनवाया था, और उसी के लिए आज इस दिवस कों खास तौर पर विश्व भर के मजदूर मनाते है, लेकिन वर्तमान मे देश कि केंद्र सरकार 12 घंटो का शिफ्ट लाकर मजदूरों के अधिकारों कों हनन करने के प्रयास मे है जिसके खिलाफ भी आवाज़ बुलंद किया जायेगा.

    अम्बुज ठाकुर ( राज्य सचिव, ऐटक )

    वहीँ दूसरी ओर इंटक के तत्वाधान मे भी विशाल रैली निकाली गई जो बिस्टुपुर से निकलकर विभिन्न इलाकों से होते हुए टेल्को पहँची, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय ने कहा कि आज के दिवस कों मनाकर हम मजदूरों कों एकजुट करने का प्रयास करते हैं, चुंकि मजदूरों के एकजुटता मे ही बल है, सभी एकजुट होकर ही मजदूर हित कि रक्षा कर पाएंगे.

    जमशेदपुर
    जमशेदपुर पुलिस के हाथ एक बार फिर से अवैध ब्राउन शुगर कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता लगी है, जहाँ पुलिस ने तीन ब्राउन शुगर के तस्करों कों गिरफ्तार किया है, इस बाबत डीएसपी हेड क्वार्टर 1 भोला प्रसाद ने जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर सिदगोड़ा थाना अंतर्गत भुइयाँडीह पार्क के निकट छापेमारी कर तीन तस्कर अमित कुमार चौधरी, मल्ला रेड्डी अभिषेक और रितेश जायसवाल कों गिरफ्तार किया है, इनके पास से पुलिस ने 36 पुड़िया ब्राउन शुगर, 7 मोबाईल, एक मोटरसाईकल और 31000 रूपए नगद बरामद किया, फिलहाल पुलिस ने तीनो आरोपियों कों गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है.

    चतरा में घरों में लगी आग, एक दर्जन परिवार हुवे बेघर, एक करोड़ से अधिक का नुकसान

    जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के धनगड्डा गांव स्थित भंडार में भीषण आगलगी ने तबाही मचा दी है। इस भीषण अगलगी मे तीन घर जलकर राख हो गए। जिससे इन घरों में निवास करने वाले एक दर्जन परिवारों का आशियाना उजड़ गया। घर में रखे सारे अनाज से लेकर बेड बिछावन, नकदी, गहना जेवर सहित महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गए। इस आगलगी में पीड़ित परिवार को एक करोड़ से अधिक का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। आगलगी के कारणों का पता अब तक नहीं लग सका है। हालांकि घटना की जानकारी के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास कर रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद टंडवा सीओ विजय दास भी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत बचाव का कार्य में जुट गए हैं।

    इंडी गठबंधन के कोडरमा प्रत्याशी बिनोद सिंह ने किया नामांकन का पर्चा दाखिल, कहा प्रवासी मजदूरों को लेकर भाजपा कभी नहीं रही गंभीर

    कल्पना सोरेन ने कहा उन्हें जानकारी नहीं की चुनाव जीतने के बाद उन्हें सीएम बनाने पर हो रहा चर्चा

    गिरिडीह
    बुधवार को कोडरमा से दो बड़े प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। इसमें बड़े चेहरे के रूप में इंडी गठबंधन के प्रत्याशी और माले विधायक विनोद सिंह और दूसरे प्रत्याशी और जेएमएम के बागी नेता जयप्रकाश वर्मा शामिल हैं। इंडी गठबंधन के प्रत्याशी बिनोद सिंह के नामांकन के दौरान गांडेय से चुनाव लड़ रही कल्पना सोरेन, राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद, सदर विधायक सुद्विया कुमार सोनू, भाकपा माले नेता राजकुमार राज, राजेश सिन्हा, कांग्रेस नेता सतीश केडिया समेत कई नेता शामिल थे। शुभमुहूर्त के साथ ही बिनोद सिंह ने दो सेट में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा के समक्ष नामांकन का पर्चा दाखिल किया। वही नामांकन का पर्चा दाखिल करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में बिनोद सिंह ने कहा की राज्य के प्रवासी मजदूरों को लेकर भाजपा को चिंता नही है। कहा की ईडी का डर दिखाकर भाजपा ने सारे मुद्दो को दबा दिया है। कहा की राज्य के प्रवासी मजदूर के प्रति भाजपा कभी गंभीर नहीं रही। लिहाजा, प्रवासी मजदूर बाहर में काम करते हुए जान गवां रहे हैं। लेकिन जब इंडी गठबंधन की सरकार बनती है तो ये तय है सबसे पहले प्रवासी मजदूरों के जीवन यापन का व्यस्था किया जाएगा। इधर पत्रकारों से बातचीत में कल्पना सोरेन ने कहा की उन्हें सीएम बनने की कोई इच्छा नहीं है। और उन्हें जानकारी भी नही, की ये अफवाह उड़ा कौन रहा है। एक सवाल के जवाब में कल्पना सोरेन ने कहा की भाजपा सिर्फ ईडी के जरिए इंडी गठबंधन को डरा रही है।

    मोदी सरकार अपनी हार की घबराहट को देखकर अब दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल कर रही है बिना जांच पड़ताल किए दिल्ली पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी को नोटिस भेजा है 2 तारीख उपस्थित होने को कहा

    पिछले दिनों बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह इंडी गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी श्री समीर मोहंती ने संवादाता को एक इंटरव्यू देने के क्रम में एनडीए समर्थित प्रत्याशी भाजपा के सांसद श्री विद्युत वरण महतो के खिलाफ दलाल जैसे अमर्यादित शब्द का उपयोग किया था जो काफी निन्दनीय है । इससे उनके अंहकारी होने का प्रतीत होता है। खुद एक विधायक होकर किसी दुसरे जनप्रतिनिधि के खिलाफ ऐसे कटु शब्दो का इस्तेमाल करना एक सम्मानित जनप्रतिनिधि की गरिमामयी पद को शर्मसार करता है । ऐसे अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल करने से विधायक को बचना चाहिए । शायद उनको यह पता नहीं उनके इस स्वभाव के चलते बहरागोड़ा विधानसभा में उनकी लोकप्रियता कितनी घट गई है। उनको ये भी पता होना चाहिए कि जिस बहरागोड़ा विधानसभा की देवतुल्य जनता ने उनको समर्थन देकर रिकॉर्ड मतों से जिताया था उसी जनता ने सांसद श्री विद्युत वरण महतो को भी भारी मतों से एक बार विधायक तथा लगातार दुसरी बार विधानसभा से लोकसभा पहुंचाने में अपनी अहम भूमिका निभाई है । फिर भी आजतक उनके स्वभाव में कोई परिवर्तन नहीं आया है। श्री महतो सासंद होते हुए भी आज भी वह हर व्यक्ति के साथ एक आम आदमी की तरह ही पेश आते हैं और हर व्यक्ति का भरपूर सम्मान करते हैं । अगर विधायक को 2019 के विधानसभा चुनाव के रिकॉर्ड मतों से जीत का अहंकार है तो आने वाले इस लोकसभा चुनाव में यह भ्रम भी उनका दूर हो जाएगा । रही बात अपने समर्थकों को साथ लेकर घुमने की तो मैं बताना चाहूंगा सांसद महोदय को भीड़ साथ में लेकर घुमने की आदत नहीं है वह जहाँ भी जाते और जिसके साथ भी बैठते हैं वहां भीड़ खुद व खुद जुट जाती है , इनकी लोकप्रियता ही ऐसी है । इसलिए विद्युत वरण महतो को अधिक्तर लोग लोकप्रिय जनप्रिय सांसद के रूप में संबोधित करते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेखौफ अपराधियों ने दो बेटों के सामने वकील को कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या।
    Next Article XLRI सभागार में व्यय अनुश्रवण टीम एवं नोडल एजेंसी के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.