Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » XLRI सभागार में व्यय अनुश्रवण टीम एवं नोडल एजेंसी के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    XLRI सभागार में व्यय अनुश्रवण टीम एवं नोडल एजेंसी के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    XLRI सभागार में व्यय अनुश्रवण टीम एवं नोडल एजेंसी के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित

    *व्यय प्रेक्षक, उप विकास आयुक्त, पीडी आईटीडीए सह व्यय कोषांग के वरीय पदाधिकारी ने दिए जरूरी टिप्स*
    ——————————–

    स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने को लेकर XLRI सभागार में व्यय अनुश्रवण टीम एवं नोडल एजेंसी के लिए प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया जिसमें सहायक व्यय पर्यवेक्षक, फ्लाइंग स्क्वॉयड, स्थैतिक जांच दल, वीडियो अवलोकन दल, वीडियो निगरानी दल, लेखा दल, आयकर दल, आबकारी दल, वाणिज्य दल एवं बैंक के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्री ईश गुप्ता, उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, परियोजना निदेशक आईडीटीए सह वरीय पदाधिकारी व्यय कोषांग श्री दीपांकर चौधरी ने राजनीतिक दलों एवं प्रत्याशियों द्वारा किए जाने वाले चुनावी व्यय के निगरानी, रिपोर्टिंग एवं रिकॉर्ड संधारण के संबंध में आवश्यक सुझाव दिये ।

    व्यय प्रेक्षक ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार विभिन्न व्यय मॉनिटरिंग टीमों का गठन किया गया है जो अभ्यर्थियों के चुनाव खर्च पर निगरानी रखने के साथ ही आदर्श आचार संहिता का पालन भी सुनिश्चित कराएंगी । उन्होंने सभी दल प्रभारियों को सजगता एवं सक्रियता से चुनाव कार्य सम्पादित करने का आह्वान किया ।

    उप विकास आयुक्त ने दल प्रभारियों से कहा कि व्यय मॉनिटरिंग टीमें निर्वाचन प्रक्रिया की प्रमुख धुरी हैं जिनके माध्यम से पारदर्शी चुनाव सम्पन्न कराये जाएंगे । व्यय की निगरानी ही नहीं बल्कि रिकॉर्ड संधारण भी उतना ही महत्वपूर्ण है। निगरानी सतत होनी चाहिए, टीमों की 24×7 सक्रियता से ही अवैध धनबल के प्रयोग पर अंकुश लगाये जा सकते हैं।

    पीडी आईटीडीए ने कहा कि प्रशिक्षण में दी जा रही जानकारियों को आत्मसात कर लें, आयोग के गाइडलाइन को जरूर पढ़ें, किसी प्रकार की असमंजस की स्थिति हो तो वरीय अधिकारियों से संपर्क करें। उन्होने आपसी समन्वय पर बले देते हुए कहा कि परादर्शी चुनाव संपन्न कराने में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड की सुर्खियां
    Next Article समस्त कमेरे वर्ग को नमन करते हुए आज श्रमिक दिवस पर प्रस्तुत है मेरी कविता ‘भूख’ अग्रिम आभार सहित:डॉ. हरिओम पंवार

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.