Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बेखौफ अपराधियों ने दो बेटों के सामने वकील को कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या।
    अपराध बिहार बेगूसराय

    बेखौफ अपराधियों ने दो बेटों के सामने वकील को कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMay 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    वकील संघ ने सात दिन का दिया अल्टीमेटम।

    राष्ट्रसंवाद संवाददाता पिंकल कुमार की रिपोर्ट

    बेगूसराय :बेखौफ बदमाशों ने एक वकील की सुबह-सवेरे बेरहमी से हत्या कर दी। मामूली विवाद के बाद बदमाशों ने कुल्हाड़ी से काटकर वकील को मौत के घाट उतार दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के मिर्जापुर डीह की है।

    मृतक वकील बलिया थाना क्षेत्र के मिर्जापुर डीह वार्ड 10 के रहने वाले 50 वर्षीय निरंजन महतो बलिया अनुमंडल कोर्ट में वकालत करते थे। बताया जा रहा है कि वकील निरंजन महतो ने अपनी कोई जमीन बेची थी और गांव के ही कुछ अपराधी रंगदारी की मांग कर रहे थे। वकील ने रंगदारी देने से इनकार कर दिया था, जिससे नाराज होकर अपराधियों ने कुल्हाड़ी से कटकर बेरहमी से हत्या कर दी।

    वकील के बेटे अविनाश कुमार ने बताया कि आज सुबह पापा शौच करके आए और कोर्ट जाने के लिए तैयार होने से पहले दरवाजे पर बैठे हुए थे, इसी दौरान मनोज महतो और निवेश महतो सहित बगल के तीन चार लोग आए और ईट-कुल्हाड़ी से हमला कर दिया,
    कुछ दिन पहले मेरे पिताजी निरंजन महतो ने अपना 4 कट्ठा जमीन बेचा था। जमीन बेचने के बाद गांव के ही अपराधियों के द्वारा दो लाख कमीशन की मांग की गई थी। आज जब वह सुबह अपने घर से बलिया अनुमंडल न्यायालय जाने के लिए तैयार हो रहे थे। इस दौरान दो अपराधी पहुंचे और उन पर हमला बोल दिया और कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।

    इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने मृतक वकील के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों के बयान के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। उधर, इस घटना को लेकर जिले के वकीलों में भारी आक्रोश है। जिला अधिवक्ता संघ ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द से जल्द अपराधी गिरफ्तार नहीं किए जाते हैं तो आंदोलन को बाध्य होंगे।

     

    ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमज़दूर के घर में अज्ञात कारणों से लगी आग क़रीब डेढ़ लाख की संपत्ति हुई जलकर राख।
    Next Article झारखंड की सुर्खियां

    Related Posts

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    June 2, 2026

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    June 2, 2026

    मिरा रोड से तेलंगाना तक ड्रग्स सिंडिकेट पर बड़ी कार्रवाई

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.