Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में आगामी होली पर्व को लेकर आज केंद्रीय शांति समिति की आहूत बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में आगामी होली पर्व को लेकर आज केंद्रीय शांति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में आगामी होली पर्व को लेकर आज केंद्रीय शांति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    सोशल मीडिया पर रहेगी प्रशासन की कड़ी नजर; विद्वेष फैलाने वाले उन्मादियों को बख्शा नहीं जाएगा – उपायुक्त

    सभी जिलेवासी आगामी होली पर्व को हर्षोल्लास के साथ सादगी और संयमपूर्वक से मनाएं – उपायुक्त

    लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है। ऐसे में इस बात का पूरा ख्याल रखना है कि किसी भी हाल में आचार संहिता का उल्लंघन ना हो – उपायुक्त*

    आज दिनांक 22.03.2024 उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में आगामी होली पर्व को लेकर आज केंद्रीय शांति समिति की बैठक जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर, जामताड़ा में आयोजित किया गया।

    बैठक को संबोधित करते उपायुक्त ने कहा कि जामताड़ा जिले में सभी पर्व त्योहार हमेशा सोहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया है। ऐसे में जिलेवासी आगामी होली पर्व भी हर्षोल्लास के साथ सादगी और संयमपूर्वक से मनाएं।

    वहीं उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है। ऐसे में इस बात का पूरा ख्याल रखना है कि किसी भी हाल में आचार संहिता का उल्लंघन ना हो। सोशल मीडिया पर बिना तथ्यों को जाने और बिना सत्यापन के किसी प्रकार का पोस्ट नहीं करना है। जिला प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम आदि पर पैनी नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के ग्रुप के एडमिन भी सक्रिय रहे, कोई भी बिना तथ्य के संदेश का आदान प्रदान ना करें, साथ ही आचार संहिता का भी उलंघन नहीं हो अन्यथा आदर्श आचार संहिता उल्लंघन पर एडमिन पर आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

    आगे उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण और सोहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाना है। होली पर जबरन किसी को रंग नहीं लगाएं। माता पिता एवं अभिभावक अपने बच्चो पर नजर रखें। किसी प्रकार की सुचना होने पर तुरंत बताएं। होली में शराब पीकर हुडदंग करने वाले लोगो पर कार्रवाई की जाएगी।

    वहीं इस दौरान शांति समिति के तमाम सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्र के समस्याओं से जिला प्रशासन को अवगत करवाया जिस पर उचित समाधान का आश्वासन जिला प्रशासन के द्वारा दिया गया।

    पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी (भा०पु०से०) ने कहा कि होली के दिन जिले भर में ड्राई डे रहेगी और शराब के बिक्री पर रोक रहेगी। उन्होंने कहा कि डीजे आदि पर रोक रहेगा, भड़काऊ एवं अश्लील गाना बजाने वालों पर कड़ी करवाई कि जाएगी। इसके अलावा क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया जायेगा, रैश ड्राइविंग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता श्री ओम प्रकाश मंडल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री विकास आनंद लांगुरी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा कुमुद सहाय के निर्देश पर विभिन्न विद्यालयों में स्वीप गतिविधियों का हो रहा है आयोजन
    Next Article डीसी कुमुद सहाय का निर्देश:चुनाव की घोषणा तिथि से चुनाव समाप्ति की तिथि तक सुरक्षा की दृष्टिकोण से जामताड़ा जिले के सभी होटल/ लॉज धर्मशाला एवं निजी छात्रावास इत्यादि में ठहरने वाले व्यक्तियों का नाम, पता एवं मोबाईल नं० की विवरणी संकलित करना अनिवार्य

    Related Posts

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    July 20, 2026

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    July 20, 2026

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    नीट पेपर लीक, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग और ‘चढ़ावा चोरी’ के मुद्दे पर हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का पहला दिन

    जमशेदपुर: पुराने एमजीएम अस्पताल के पास दुकानदार से रंगदारी की मांग, विरोध करने पर चापड़ से हमला, एक युवक हिरासत में

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस*

    हिन्दू पीठ में तीन दिवसीय गणपति महोत्सव का होगा आयोजन- अरूण सिंह

    संसद पर प्रदर्शन व घेराव के दौरान प्रधानमंत्री पिछले दरवाजे से भाग गए : सुधीर कुमार पप्पू 

    नगरपालिकाओं की कार्यप्रणाली में बदलाव से ही सुलझेंगी जलजमाव और पेयजल की समस्याएं: सरयू राय

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.