Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय ने विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर जिलेवासियों को दीं शुभकामनाएं; समाहरणालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विरासत वृक्ष की अराधना कर एवं पौधारोपण के माध्यम से दिया संदेश
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय ने विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर जिलेवासियों को दीं शुभकामनाएं; समाहरणालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विरासत वृक्ष की अराधना कर एवं पौधारोपण के माध्यम से दिया संदेश

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय ने विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर जिलेवासियों को दीं शुभकामनाएं; समाहरणालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विरासत वृक्ष की अराधना कर एवं पौधारोपण के माध्यम से दिया संदेश

    पेड़ हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं; विरासत वृक्ष की महत्ता और भी अधिक है, इसका संरक्षण जरूरी है – उपायुक्त

    आज दिनांक 21.03.2024 को समाहरणालय परिसर में विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सह उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने जिले वासियों को विश्व वानिकी दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं एवं कहा कि हम सभी जानते हैं की पेड़ हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, पेड़ से हमे न सिर्फ जीवनदायनी ऑक्सीजन मिलता है बल्कि यह हमारे लिए आर्थिक रूप से भी लाभकारी है।

    उन्होंने कहा कि समाज में हरियाली लाने के लिए हम सभी को जागरूकता लानी होगी। इसके लिए नए पौधे लगाना तो जरूरी है ही साथ ही जो हमारे पुराने विरासत वृक्ष हैं पुराने हैं उसका संरक्षण बहुत जरूरी है। यह हमारे इकोसिस्टम के लिए भी बेहद आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि वन्य ही जीव – जगत के अस्तित्व का आधार है। आज के दिन संकल्प लेने की आवश्यकता है कि पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के लिए सदैव कटिबद्ध रहेंगे।
    उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि अपने आसपास पौधारोपण करें और दूसरों को पौधारोपण करने के लिए प्रेरित करें। पेड़ पौधे बचाने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहे।

    *पेड़ों को बचाने में आगे आएं लोग – वन प्रमंडल पदाधिकारी*

    वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री बनकर अजिंक्य देवीदास (भा०व०से०) ने कहा कि जंगल हमारे जीवन का आधार हैं, प्रत्येक वर्ष दुनियाभर में असंख्य पेड़ों की कटाई होती है, परंतु उसके अपेक्षा नए पेड़ पौधे नहीं लगाए जा रहे हैं, जो हमारे पर्यावरण विषमता का गंभीर कारण बन रहे हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि पौधे लगाएं साथ ही विरासत वृक्ष जो 50 वर्ष से पुराना हो, दुर्लभ प्रजाति का हो, स्वतंत्रता सेनानी के द्वारा लगाया गया हो या आंदोलनकारी के द्वारा लगाया गया हो या उसके कुछ सांस्कृतिक महत्व हो ऐसे पेड़ों को हमे संरक्षित करना होगा। हम लोग भी ऐसे विरासत वृक्ष की सूची को तैयार कर रहे हैं, जो हमारे जिले का धरोहर हैं, जिसे बचाने के लिए अभियान का शुभारंभ कर रहा रहे हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि आप लोग भी अपने आवासीय, कार्यालय या अन्य स्थलों में ऐसे पेड़ों के बारे में वन विभाग को सूचना दें।

    वहीं इस अवसर पर विरासत वृक्ष के रूप में अभियान का शुभारंभ करते हुए उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में विरासत वृक्ष बरगद की आराधना करते हुए उसमें बंधन दिया तथा पेड़ पर पक्षियों के पीने हेतु पानी का प्याला भी बांधा। इसके उपरांत उन्होंने समाहरणालय प्रवेश द्वार के समीप बरगद का पौधारोपण किया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार,निदेशक ITDA श्री जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती कीर्तिबाला लकड़ा, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री गोपाल कृष्ण झा सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी आदि मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला पर्यावरण समिति, जामताड़ा के सौजन्य से वृक्ष रक्षाबंधन, विरासत वृक्ष गणना एवं पौधारोपण कर विश्व वानिकी दिवस मनाया गया
    Next Article जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा कुमुद सहाय के निर्देश पर आज जेबीसी प्लस 2 विद्यालय जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय, ताराबाद के छात्र छात्राओं ने स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं के जागरूकता हेतु निकली जागरूकता रैली एवं बनाई रंगोली

    Related Posts

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    November 13, 2026

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.