दि. 21.03.2024 को जिला समाहरणालय परिसर में जामताड़ा वन प्रमंडल एवं
जिला पर्यावरण समिति, जामताड़ा के सौजन्य से वृक्ष रक्षाबंधन, विरासत वृक्ष गणना एवं पौधारोपण कर विश्व वानिकी दिवस मनाया गया।
समारोह में जिला उपायुक्त महोदया, वन प्रमंडल पदाधिकारी, डीडीसी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला पर्यावरण समिति सदस्य गण, वनकर्मी एवं पर्यावरण प्रेमी नागरिक उपस्थित रहे।
तत्पश्चात शहर अंतर्गत विभिन्न स्थलों पर विरासत वृक्षों का रक्षाबंधन कराया गया।
जिला में विरासत वृक्ष अभियान के अंतर्गत अभी तक 100 से ज्यादा वृक्षों को चिन्हित किया गया हैं। इसमें बरगद, पीपल, इमली, शिरीष, आम, नीम, महुआ, सखुआ आदि प्रजाति के वृक्ष हैं।