Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय के द्वारा लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित्त विधि-व्यवस्था पर नजर रखने एवं चुनाव से संबंधित सूचनाओं का आदान-प्रदान करने हेतु पुलिस कम्पोजीट रूम सहित इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम किया गया अधिष्ठापित
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय के द्वारा लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित्त विधि-व्यवस्था पर नजर रखने एवं चुनाव से संबंधित सूचनाओं का आदान-प्रदान करने हेतु पुलिस कम्पोजीट रूम सहित इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम किया गया अधिष्ठापित

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 17, 2024Updated:March 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय के द्वारा लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित्त विधि-व्यवस्था पर नजर रखने एवं चुनाव से संबंधित सूचनाओं का आदान-प्रदान करने हेतु पुलिस कम्पोजीट रूम सहित इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम किया गया अधिष्ठापित

    जिला नियंत्रण कक्ष में स्थापित दूरभाष संख्या 06433-222245, 06433-222080, एवं डायल 100 पर कर सकेंगे सूचनाओं का आदान प्रदान

    लोकसभा आम चुनाव 2024 के घोषणा के साथ ही पूरे जिले में आदर्श-आचार संहिता के प्रभावी होने के फलस्वरूप सम्यक् रूप से विधि-व्यवस्था पर नजर रखने तथा चुनाव से संबंधित श्रोतों का सूचनाएँ का आदान-प्रदान करने हेतु *जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) के द्वारा पुलिस कम्पोजीट रूम सहित इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम समाहरणालय जामताड़ा के भूतल पर अवस्थित कक्ष में अधिष्ठापित की गई है।*

    भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार निर्गत तिथि से मतगणना समाप्ति तक नियंत्रण कक्ष 24×7 कार्यशील करने संबंधी निदेश के आलोक में जामताड़ा जिला के लिए अधिष्ठापित नियंत्रण कक्ष के नोडल पदाधिकारी के रूप में श्री जुगनु मिंज, परियोजना निदेशक, समेकित जनजाति विकास अभिकरण, जामताड़ा एवं श्री एजाज हुसैन अंसारी, कार्यपालक दण्डाधिकारी, जामताड़ा को नियंत्रण कक्ष के प्रभारी पदाधिकारी के रूप में प्राधिकृत किया गया है।

    जिला नियंत्रण कक्ष में वज्र वाहन के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी/ सशस्त्र बल/ लाठी बल की प्रतिनियुक्ति पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा द्वारा की जायेगी। जिला नियंत्रण कक्ष में वितंतु सेट भी कार्यशील होगा, साथ ही अग्निशमन पदाधिकारी, जामताड़ा के द्वारा नियंत्रण कक्ष के साथ अग्निशमन दस्ता एवं अग्निशामक वाहन की 24×7 सम्बद्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जामताड़ा द्वारा जिला नियंत्रण कक्ष के साथ आवश्यक संख्या में चिकित्सकों एवं स्वास्थ कर्मियों की 24×7 सम्बद्धता सुनिश्चित करेंगे। नियंत्रण कक्ष में शिफ्टवार पदाधिकारी/कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

    वहीं जिला नियंत्रण कक्ष में स्थापित दूरभाष संख्या-06433-222245, 06433-222080, एवं डायल 100 पर सूचनाओं का आदान प्रदान किया जाएगा।

    जिला नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारी/कर्मियों निर्धारित समय पर नोडल पदाधिकारी के समक्ष योगदान करने और प्रतिदिन प्राप्त सूचनाओं के प्रकार के अनुसार अलग-अलग पंजियों में संधारित कर समुचित निस्तारण हेतु नोडल पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करने साथ ही नोडल पदाधिकारी को प्रतिदिन जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, जामताड़ा को प्राप्त सूचनाओं से अवगत कराते हुए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअनुमंडल दंडाधकारी जामताड़ा अनंत कुमार द्वारा लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित्त विधि व्यवस्था संधारण हेतु तत्काल प्रभाव से मतदान कार्य समाप्ति तक दंड प्रक्रिया संहिता 144 के तहत विभिन्न निषेधाज्ञा आदेश जारी
    Next Article सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन एवं सुग्गा वेंचर्स प्रा लि के विशेष सहयोग से 8 वें भोजपुरी नाट्य महोत्सव के दूसरे दिन दो नाटक प्रस्तुत 

    Related Posts

    उर्वरक बिक्री का लाइसेंस लेने का मौका, केवीके में 15 दिवसीय प्रशिक्षण 3 नवंबर से

    October 23, 2026

    छोटा गम्हरिया पंचायत भवन में आज आयुष्मान कार्ड शिविर

    October 23, 2026

    जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल एक नवंबर को

    October 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उर्वरक बिक्री का लाइसेंस लेने का मौका, केवीके में 15 दिवसीय प्रशिक्षण 3 नवंबर से

    छोटा गम्हरिया पंचायत भवन में आज आयुष्मान कार्ड शिविर

    जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल एक नवंबर को

    चार महीने से खराब जलमीनार, 30 से अधिक घरों में पेयजल संकट

    तामुलिया में 25 अक्टूबर को रक्तदान शिविर, एसपी होंगे शामिल

    दिवंगत मुखिया नयन सिंह मुंडा के परिजनों से मिलीं विधायक सविता महतो

    चांडिल में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन, एसआईआर रद्द करने की मांग

    नरवा पहाड़ में विस्थापितों का आंदोलन रंग लाया, 21 मांगों पर सहमति

    बड़बिल में ‘परमात्म दर्शन’ नूतन भवन का उद्घाटन, 1300 श्रद्धालु हुए शामिल

    माताजी आश्रम में योगेश्वरी मां की 164वीं जयंती पर विजया सम्मेलन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.