Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 7वें व अंतिम चरण में 02 दुमका संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में होंगे चुनाव
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    7वें व अंतिम चरण में 02 दुमका संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में होंगे चुनाव

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 16, 2024No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह- उपायुक्त, जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित जिले के प्रेस प्रतिनिधियों के साथ संवाददाता सम्मेलन का हुआ आयोजन*

    जिले में तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता हुआ लागू*

    7वें व अंतिम चरण में 02 दुमका संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में होंगे चुनाव

    *◼️जिला प्रशासन जामताड़ा द्वारा लोकसभा आम चुनाव को लेकर सभी तैयारियों पूरी*

    *◼️जिले में शत प्रतिशत मतदान के लिए मीडिया की भी भूमिका महत्वपूर्ण है; सभी के सहयोग की है अपेक्षा*

    आज दिनांक 16.03.2024 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित जिले के विभिन्न प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधिगण के साथ संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया।

    इस मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा आज अधिसूचना जारी कर निर्वाचन कार्यक्रम प्रकाशित किया गया। इसी के साथ आदर्श आचार संहिता भी तत्काल प्रभाव से लागू हो चुका है। उन्होंने कहा कि जामताड़ा जिला 02 दुमका संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में आता है। उन्होंने निर्वाचन कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि 7वें व अंतिम चरण में चुनाव होंगे। उन्होंने कहा कि नाम निर्देशन की तिथि 07.05.2024, नाम निर्देशन पत्रों की जांच की तिथि 15.05.2024, नाम वापसी की अंतिम तिथि 17.05.2024, मतदान की तिथि 01.06.2024 एवं मतगणना की तिथि 04.06.2024 को निर्धारित किया गया है।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि जामताड़ा जिले में कुल 698 मतदान केंद्र में सुचारू रूप से मतदान संपन्न होंगे जिसके लिए जिला प्रशासन तत्पर है, सभी सम्बन्धित अधिकारी एवं कर्मियों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

    जिसमे जिले के कुल 5 लाख 54 हजार 547 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमे से महिला मतदाता 2 लाख 71 हजार 750 एवं पुरुष मतदाता 2 लाख 82 हजार 797 के अलावा 03 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा जिले में कुल 7638 दिव्यांग मतदाता हैं।

    उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव में मतदान में प्रतिनियुक्त कर्मियों के लिए ईडीसी एवं पोस्टल बैलेट पेपर की व्यवस्था रहेगी। सभी मतदान केंद्रों में नेटवर्क कनेक्टिविटी, बिजली, पानी, शौचालय के सुलभ सुविधा बहाल रहेगी। इसके अलावा मतदाताओं के बीच मतदाता जागरूकता हेतु स्वीप सहित अन्य गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। पेड न्यूज पर नजर रखने के लिए टीवी एवं दैनिक समाचार पत्रों में प्रसारित खबरों एवं विज्ञापनों पर विशेष नजर रखी जायेगी। जिला नियंत्रण कक्ष में टोल फ्री नंबर 1950 एवं 100 डायल पर भी इसकी सूचना दे सकेंगे। मतदाताओं के बीच ईवीएम वीवीपैट का प्रदर्शन किया जा रहा है ताकि वो अच्छे से अवेयर हो सके। जिले के सभी मतदान केंद्रों को आदर्श मतदान केंद्र बनाया जायेगा। दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने हेतु सुगम सुविधा रहेगी। इसके अलावा पूर्णतः महिला द्वारा संचालित कुल 49 मतदान केंद्र होंगे, जहां सुरक्षा बल से लेकर पोलिंग पार्टी महिला ही होंगी। इसके अलावा 06 यूनिक मतदान केंद्र के अलावा 01 दिव्यांग मतदान केंद्र के अलावा 136 पर्दानशीन मतदान केंद्र का चयन किया गया है। जिले में निर्वाचन से जुड़े सूचनाओं का प्रसार सोशल मीडिया साइट्स के अलावा प्रेस विज्ञप्ति आदि के द्वारा किया जा रहा है। मतदाताओं को विभिन्न माध्यमों के जरिए जागरूक करने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्वीप के माध्यम से मतदाता निबंधन, नैतिक मतदान, छूटे हुए मतदाता, दिव्यांग मतदाता आदि पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि सभी थाना प्रभारी एवं बीडीओ को सख्त निर्देश दिए गए हैं अगर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का कोई भी मामला आता है तो नियमानुसार कार्रवाई करेंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सभी आर्म्स का भौतिक सत्यापन किया गया है। जिले में वोट के दौरान शराब एवं नगद राशि बांटने पर भी जिला प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। सी विजिल के माध्यम से अवैध कारोबार पर निगरानी रखी जायेगी। सभी बैंक को निर्देश दिया गया है बड़ी मात्रा में धन का आदान प्रदान करने वालों नजर रखेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर कोषांग सहित सभी कार्य की तैयारी पूरी कर ली गई है, हमारा उद्देश्य है की ज्यादा से ज्यादा वोटिंग हो, इसके लिए आप सबों के सहयोग की भी अपेक्षा है।

    वहीं *पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी (भा०पु०से०)* ने बताया कि निर्वाचन को लेकर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं केंद्रीय बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। थाना क्षेत्र में लगातार वाहनों का सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। मतदान केंद्रों में माइक्रो आब्जर्वर की प्रतिनियुक्ति की जा रही है। मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग, सीसीटीवी के माध्यम से सतत निगरानी रखी जायेगी। जिला प्रशासन स्वच्छ एवं पारदर्शी मतदान के लिए कृत संकल्पित है।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर उपरोक्त के अलावा पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी (भा०पु०से०), उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती रश्मि सिन्हा, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती ममता मरांडी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री संतोष कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक एवं प्रेस मीडिया के प्रतिनिधिगण आदि मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभोजपुरी रंगमंच को समर्पित नाट्य संस्था रंगश्री”, नई दिल्ली द्वारा संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से और सिंहभूम जिला….
    Next Article जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित निर्वाचन से जुड़े तैयारियों को लेकर आहूत बैठक संपन्न

    Related Posts

    जम्बू अखाड़ा महिला विंग की ओर से 108 कन्याओं का पूजन, शस्त्र पूजन के साथ मनाया गया धार्मिक अनुष्ठान

    October 20, 2026

    भीषण सड़क हादसे के बाद बवाल, एक की मौत- दर्जनभर घायल, आक्रोशित लोगों ने कार में लगाई आग

    October 20, 2026

    आशियाना गार्डन में छत से गिरकर 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसा

    October 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जम्बू अखाड़ा महिला विंग की ओर से 108 कन्याओं का पूजन, शस्त्र पूजन के साथ मनाया गया धार्मिक अनुष्ठान

    भीषण सड़क हादसे के बाद बवाल, एक की मौत- दर्जनभर घायल, आक्रोशित लोगों ने कार में लगाई आग

    आशियाना गार्डन में छत से गिरकर 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसा

    कल्याण तालुका के वरप गांव में गरबा पंडाल पर तलवार से हमला, 8 हुड़दंगियों ने मचाया आतंक

    त्योहारों की रोशनी में दम न तोड़ दे ज़िंदगी

    भारत इंटरनेशनल राइस कॉन्फ्रेंस 23-25 अक्टूबर 2026 -क़्या बदलेगी वैश्विक चावल अर्थव्यवस्था? -19 अक्टूब

    कदमा टोल ब्रिज के पास किशोर की चाकू मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

    मां रूपी सोरेन की अस्थियां लेकर रजरप्पा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दामोदर-भैरवी संगम पर करेंगे विसर्जन

    जमशेदपुर के मानगो में 99 शोरूम में भीषण आग, 8-10 लाख के नुकसान का अनुमान

    श्री श्री वीर कुंवर सिंह मैदान में 51 फीट के रावण का होगा दहन, 21 अक्टूबर को आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.