Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भोजपुरी रंगमंच को समर्पित नाट्य संस्था रंगश्री”, नई दिल्ली द्वारा संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से और सिंहभूम जिला….
    Breaking News झारखंड

    भोजपुरी रंगमंच को समर्पित नाट्य संस्था रंगश्री”, नई दिल्ली द्वारा संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से और सिंहभूम जिला….

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 16, 2024Updated:March 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर, 16 मार्च 2024 भोजपुरी रंगमंच को समर्पित नाट्य संस्था “रंगश्री”, नई दिल्ली द्वारा संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से और सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मलेन एवं सुग्गा वेंचर्स प्रा लि के विशेष सहयोग से 8वें भोजपुरी नाट्य महोत्सव के पहले दिन प्रथम सत्र में जमशेदपुर की “सुग्गा टैक्सी सर्विस” का लोकार्पण जमशेदपुर के माननीय सांसद श्री विद्युत वरण महतो ने हरी झंडी

    दिखाकर किया । इस अवसर पर सुग्गा से जुडे 250 ड्राइवरों को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ‘सुग्गा’ के चेयरमैन श्री विकास सिंह ने लोकार्पित टैक्सी सर्विस सेवा के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि यह सेवा ग्राहकों के लिये अन्य टैक्सी सेवा की अपेक्षा काफी सस्ती होगी । मौके पर विशिष्ट अतिथि ‘प्रभात खबर’ के सम्पादक श्री संजय कुमार मिश्रा, तुलसी भवन के अध्यक्ष श्री सुभाष चन्द्र मुनका, न्यासी श्री अरुण कुमार तिवारी मंचासीन रहे । मंच संचालन मानद महासचिव श्री प्रसेनजित तिवारी ने किया ।
    दुसरे सत्र में रंगश्री , नई दिल्ली द्वारा सुरेश कांटक कृत भोजपुरी नाटक “हाथी के दाँत” और विशु बसु कृत मूल बांग्ला नाटक “शान्ति रक्षक” के भोजपुरी अनुवाद “अमन के रखवार” का सफल मंचन श्री महेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देशन में हुआ। अनुवाद विपुल चौधरी एवं महेंद्र प्रसाद सिंह का था। हास्य व्यंग्य से भरपूर दोनों नाटकों दर्शकों को

    खूब हँसाया।
    “हाथी के दाँत” नाटक उन सभी राजनीतिक दलों पर तीखा प्रहार करता है जो सत्ता पाने के लिए सिद्धांतहीन गठजोड़ करते हैं तथा दर्शकों को सन्देश देता है कि किसी भी राजनीतिक पार्टी के लिए आपस में लड़ाई झगड़ा न करें क्योंकि सत्ता सुख पाने के लिए चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशी एक ही थैले के चट्टे बट्टे हैं। नाटक के मुख्य किरदार अखिलेश कुमार पाण्डेय (मोटा बाबा), सौमित्र वर्मा (लोटा बाबू), विजय यादव (सोटा बाबू ), सूत्रधार सह विदुषक के रूप में गौरव प्रकाश का अभिनय शानदार रहा। गरीब ग्रामीण महिला के रूप में कल्पना मिश्रा, कीर्ति कुमारी, किसान के रूप में दीपक सिंह, चमचों के रूप में प्रभात रंजन, रुस्तम कुमार, प्रवीण तथा अशोक, आदि कलाकारों का काम सराहनीय रहा। गौरव का लौंडा नृत्य सबको झुमा दिया। श्री अनिल गुप्ता ने अपनी गायकी तथा श्री नवल किशोर ने तबला वादन से शमा बांधा। रवि कांत प्रकाश, लव कांत सिंह, मीना राय और सुचित्रा सिंह ने मंच व्यवस्था संभाला।रूप सज्जा रश्मि गोदारा का रहा।
    आज की दूसरी प्रस्तुति “अमन के रखवार” में पुलिस में व्याप्त भ्रष्टाचार को दिखाया गया है। दरोगा के रूप में सौमित्र वर्मा का अभिनय लाजवाब रहा। गणेश के रूप में विजय यादव, डकमुंशी के रूप में प्रवीण, मुंशी के रूप में अखिलेश पाण्डेय एवं पुलिस कर्मियों के रूप में अशोक, प्रभात का अभिनय सराहनीय रहा। हाजत में बंद कैदी रुस्तम कुमार ने अपने अभिनय से लोगों को प्रभावित किया।
    रंगश्री अपने भोजपुरी नाटकों के माध्यम से बराबर ही विभिन्न सामाजिक, राजनैतिक, शैक्षणिक और आर्थिक विसंगतियों पर प्रहार करता रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleSUGGAA The Honest Taxi जमशेदपुर में आज से लाइव सुग्गा द ओनेक्स्ट टेक्सी कैब के चेयरमैन विकाश सिंह  के साथ अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुरुआत की
    Next Article 7वें व अंतिम चरण में 02 दुमका संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में होंगे चुनाव

    Related Posts

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    July 4, 2026

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोलानी मे “घर ही विद्यालय परियोजना”कार्यक्रम आयोजित

    झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक संघ ने जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.