Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित निर्वाचन से जुड़े तैयारियों को लेकर आहूत बैठक संपन्न
    Breaking News ओड़िशा जामताड़ा

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित निर्वाचन से जुड़े तैयारियों को लेकर आहूत बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 16, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित निर्वाचन से जुड़े तैयारियों को लेकर आहूत बैठक संपन्न

    सभी कोषांगों की हुई समीक्षा; अविलंब सभी कोषांगों को फंक्शनल करने हेतु दिए गए निर्देश*

    *चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही लागू हो जायेगा आदर्श आचार संहिता; 24 घंटे के अंदर सरकारी बैनर होर्डिंग सहित सभी प्रकार के विज्ञापन आदि को हटाना होगा*

    सीमापवर्ती बॉर्डर पर रखें कड़ी निगरानी रखने के निर्देश*

    आज दिनांक 17.03.2024 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित सभी संबंधित वरीय पदाधिकारी एवं विभिन्न कोषांग के नोडल पदाधिकारी आदि के साथ लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के कार्य की विस्तार से समीक्षा किया गया।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने समीक्षा करते हुए सबसे पहले सभी कोषांगों के कार्यों की जानकारी लेते हुए उसे अविलंब फंक्शनल करने का निर्देश दिया। जो भी कर्मी प्रतिनियुक्त किए गए हैं, अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। वहीं उन्होंने समीक्षा के दौरान निर्वाचन से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करने एवं निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सभी निर्देशों का पूर्ण रूप से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    उपायुक्त ने कहा कि आज शाम में चुनाव आयोग की अधिसूचना के पश्चात आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो जायेगा। ऐसे में आचार संहिता लगने के पश्चात की जाने वाले कार्रवाई के बारे में भी बताया गया, मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट एमसीसी के तहत की जाने वाली कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 की घोषणा के पश्चात 24 घंटे के अंदर सरकारी बैनर होर्डिंग हटाना सुनिश्चित करेंगे, साथ हीं 72 घंटे के अंदर सभी विज्ञापनों को हटाना भी संबंधित क्षेत्र के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सुनिश्चित करेंगे। जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी जिले के आधिकारिक वेबसाइट से भी सरकारी विज्ञापनों को हटाना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में मतदान केंद्रों पर एएमएफ फैसिलिटी सुनिश्चित कराने को लेकर भी जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने समीक्षा करते हुए शिक्षा विभाग के पदाधिकारी/सभी जेई, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल समेत अन्य को मतदान केन्द्रों पर जाकर पेयजल, शौचालय समेत और व्यवस्थाओं कि दोबारा से भौतिक जांच कर सभी सुविधाओं को सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। ताकि मतदान के दिन मतदान केंद्रों पर आने वाले पोलिंग पार्टी समेत अन्य को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। वहीं पेड न्यूज विज्ञापन को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

    इसके अलावा बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा जामताड़ा जिला से सटे सीमावर्ती राज्य बंगाल बॉर्डर इलाकों सहित सीमावर्ती जिला से आने जाने वाले सभी वाहनों का सघन जांच का निर्देश दिया उन्होंने कहा कि पैनी नजर बनाए रखेंगे साथ ही किसी भी प्रकार की अवैध शराब, मादक पदार्थों समेत अन्य के परिवहन या भंडारण पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया। इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर उपरोक्त के अलावा पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी (भा०पु०से०), उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमती कीर्तिबाला लकड़ा, भूमि सुधार उप समाहर्ता श्री ओम प्रकाश मंडल, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री मनोज कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्रीमती रश्मि सिन्हा, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती ममता मरांडी, कोषागार पदाधिकारी श्री संतोष कुमार, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री संतोष कुमार सहित जिला एवं प्रखंड स्तरीय सभी संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article7वें व अंतिम चरण में 02 दुमका संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में होंगे चुनाव
    Next Article होली में पूर्ण रूप से डीजे बजाने पर रहेगा रोक 

    Related Posts

    पार्किंग व्यवस्था को लेकर ट्रैफिक पुलिस से क्यों उलझे विपिन झा? वाहन मालिकों का दर्द समझना भी जरूरी

    October 21, 2026

    पार्किंग व्यवस्था को लेकर ट्रैफिक पुलिस से क्यों उलझे विपिन झा? वाहन मालिकों का दर्द समझना भी जरूरी

    October 21, 2026

    वंदे मातरम् के पूर्ण गायन में कोई झिझक या आपत्ति नहीं होनी चाहिए: मोहन भागवत

    October 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पार्किंग व्यवस्था को लेकर ट्रैफिक पुलिस से क्यों उलझे विपिन झा? वाहन मालिकों का दर्द समझना भी जरूरी

    पार्किंग व्यवस्था को लेकर ट्रैफिक पुलिस से क्यों उलझे विपिन झा? वाहन मालिकों का दर्द समझना भी जरूरी

    वंदे मातरम् के पूर्ण गायन में कोई झिझक या आपत्ति नहीं होनी चाहिए: मोहन भागवत

    राष्ट्रपति मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर दशहरा उत्सव में हिस्सा लिया

    राष्ट्र हित में सभी संस्थाओं और राजनीतिक दलों को एकजुट होना चाहिए: मोदी

    कोलकाता भगदड़: मुख्यमंत्री ने पांच पीड़ित परिवारों को अनुग्रह राशि सौंपी, विपक्ष पर निशाना साधा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता होने के करीब, वाशिंगटन से ऊर्जा और रक्षा खरीद बढ़ाए भारत:रूबियो

    शाह ने मान पर मादक पदार्थ की समस्या को लेकर गंभीर नहीं होने का आरोप लगाया

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कसमार-बरलंगा निर्माणाधीन मुख्य सड़क का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का लिया जायजा

    विजयदशमी पर विशेष… *रावण बाहर नहीं, हमारे भीतर भी जीवित है*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.