Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शहर में निकाली गई रामलाल की शोभायात्रा महिलाओं व बच्चों ने बरसाए पुष्प
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    शहर में निकाली गई रामलाल की शोभायात्रा महिलाओं व बच्चों ने बरसाए पुष्प

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शहर में निकाली गई रामलाल की शोभायात्रा महिलाओं व बच्चों ने बरसाए पुष्प
    पाकुड़ नगर के रामभक्तों ने शहर में रथ पर सवार रामलाल की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।इस दौरान महिला और बच्चों ने शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर रामभक्तों का अभिनंदन किया। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति सहित सनातनी रामभक्त शामिल हुए।शोभायात्रा कलिकापुर दुर्गा मंदिर से निकलकर धुलियान रोड होते हुए संकट मोचन महावीर मंदिर रेलवे स्टेशन परिसर पहुंची जहां से राम दरबार एवं हनुमान जी देवाधिदेव महादेव की पूजा अर्चना के बाद उक्त शोभायात्रा नगर भ्रमण के लिए मुख्यमार्ग होते हुए हरिणडंगा बाजार,अम्बेडकर चौक,हाटपाड़ा होते हुए भगत पाड़ा मंदिर के लिए प्रस्थान कर गई।संपूर्ण नगर में रामभक्त ने भगवा झंडा से सजा रखा था।विभिन्न मंदिरों में विशेष कर बजरंगबली मंदिर में सुंदर कांड हनुमान चालीसा पाठ अखंड रामधुन कीर्तन और विभिन्न अनुष्ठान का आयोजन आयोजित की गई है।शोभायात्रा में रामभक्तों ने संपूर्ण नगर में जय श्री राम जय सियाराम सियावर रामचंद्र की जय और बजरंगबली की जय के नारों से भक्तिमय कर डाला।संपूर्ण देश में राम नाम की गूंज के साथ पाकुड़ नगर भी राम गुंजायमान हो रहा था।
    बता दे की 22 जनवरी को अयोध्या धाम में भगवान रामलला की भव्य प्राण प्रतिष्ठा होनी है,जिसके मुख्य जजमान भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी हैं। इसको लेकर संपूर्ण देश राम भक्ति से सराबोर पाकुड़ नगर के रामभक्तों ने शोभायात्रा निकल कर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर खुशी का इजहार किया साथ ही शोभा यात्रा में शामिल सनातनी रामभक्तों ने नगर के सनातनी राम भक्तों से 22 जनवरी को हर घर दीप जलाने और मंदिरों में पूजा यज्ञ भजन हवन आदि अनुष्ठान करने का आग्रह किया।
    इस शोभा यात्रा में श्रवण महतो मृत्युंजय घोष संदीप मंडल गणेश भगत अशोक कुमार वर्मा राजेश यादव भाजपा के प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी अनुग्राहित प्रसाद साह हिसाबी राय बाबूधन मुर्मू विवेकानंद तिवारी सम्पा साहा पार्वती देवी अनिकेत गोस्वामी प्राची चौधरी मनोरमा देवी साबरी पाल जवाहर सिंह अमृत पाण्डेय मुरारी मंडल रतन पासवान मनीष सिंह सुशील साहा सहित सैकड़ों की संख्या में रामभक्त मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पूरा देश राममय हो गया है: राजेश शुक्ल
    Next Article मधुआबेड़ा गाँव में सरस्वती पूजा धुमधाम मनाने की तैयारी पर हुई बैठक

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.