Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महिला मैत्री महासम्मेलन की तैयारी में जुटी महिला कांग्रेस, जिला प्रभारी ने की बैठक
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    महिला मैत्री महासम्मेलन की तैयारी में जुटी महिला कांग्रेस, जिला प्रभारी ने की बैठक

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    महिला मैत्री महासम्मेलन की तैयारी में जुटी महिला कांग्रेस, जिला प्रभारी ने की बैठक

    जामताड़ा, संवाददाता : आसन्न लोकसभा चुनाव के मद्देनज कांग्रेस महिला कमेटी की ओर से जामताड़ा एवं दुमका जिला मिलाकर महिला मैत्री महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन की सफलता और महिला संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से जामताड़ा परिसदन भवन में सोमवार को महिला कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में महिला मोर्चा प्रदेश सचिव सह जिला प्रभारी पूजा कुमारी शामिल हुई। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बेबी पासवान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ महिला संगठन की मजबूती को ले विचार विमर्श किया। संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाने एवं आसन्न लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार की जीत शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने की दिशा में महिला मोर्चा के पदाधिकारी को जरूरी टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा कि संगठन में बहुत सुधार की आवश्यकता है। इसीलिए उन्हें इस जिला की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने भरोसा जताया है कि जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन और बेहतर एवं मजबूत होगा। जिला प्रभारी ने बताया कि गलत राजनीतिक स्वार्थ के कारण इस जिले में महिला संगठन का अस्तित्व एक दायरे तक सीमित रखा गया जो अब नहीं चलने वाला है इस बैठक में कांग्रेस महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष बेवी पासवान ने संगठन की मजबूती में आ रही अर्चनों के बाबत विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी में अब तक सांगठनिक कार्य को लेकर हमने अपेक्षा का दंस ही झेला है। हर क्षेत्र में पाबंदियों के साथ काम करना संगठन को कमजोर होने का सबसे बड़ा कारण है। जिला अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि नए प्रभारी के देखरेख में महिला संगठन का इस जिले में बेहतर विकास होगा और हम आगे दिनों मे खुलकर कम कर सकेंगे। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के जिला उपाध्यक्ष नंदकिशोर सिंह, विमल कुमार भैया, शिशिर मंडल, महिला मोर्चा की फूलो देवी, ईति बर्मन, अनीता देवी सहित अन्य महिला सदस्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआसन्न लोकसभा चुनाव को देखते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से हर मोर्चे पर तैयारी तेज
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    उर्वरक बिक्री का लाइसेंस लेने का मौका, केवीके में 15 दिवसीय प्रशिक्षण 3 नवंबर से

    October 23, 2026

    छोटा गम्हरिया पंचायत भवन में आज आयुष्मान कार्ड शिविर

    October 23, 2026

    जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल एक नवंबर को

    October 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उर्वरक बिक्री का लाइसेंस लेने का मौका, केवीके में 15 दिवसीय प्रशिक्षण 3 नवंबर से

    छोटा गम्हरिया पंचायत भवन में आज आयुष्मान कार्ड शिविर

    जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल एक नवंबर को

    चार महीने से खराब जलमीनार, 30 से अधिक घरों में पेयजल संकट

    तामुलिया में 25 अक्टूबर को रक्तदान शिविर, एसपी होंगे शामिल

    दिवंगत मुखिया नयन सिंह मुंडा के परिजनों से मिलीं विधायक सविता महतो

    चांडिल में मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन, एसआईआर रद्द करने की मांग

    नरवा पहाड़ में विस्थापितों का आंदोलन रंग लाया, 21 मांगों पर सहमति

    बड़बिल में ‘परमात्म दर्शन’ नूतन भवन का उद्घाटन, 1300 श्रद्धालु हुए शामिल

    माताजी आश्रम में योगेश्वरी मां की 164वीं जयंती पर विजया सम्मेलन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.