Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कारा में अधिष्ठापित सायरन का अलार्म परेड कराने हेतु दिए गए निर्देश
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    कारा में अधिष्ठापित सायरन का अलार्म परेड कराने हेतु दिए गए निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में कारा सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

    विभिन्न बिंदुओं पर हुई समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने दिए अहम दिशा निर्देश

    कारा में अधिष्ठापित सायरन का अलार्म परेड कराने हेतु दिए गए निर्देश

    आज दिनांक 09.01.2024 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में कारा सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई।

    बैठक में कारा सुरक्षा, कक्षपालों के स्वीकृत पद के विरुद्ध पदस्थापन, कारा में कैदियों/बंदियों हेतु मूलभूत सुविधाएं, कैदियों/बंदियों के परिजनों से मुलाकाती, स्वास्थ्य सुविधाएं, प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा, ड्रैगन लाइट, जैमर, टेलीफोन बूथ, वाकी टॉकी, सायरन, जालीनुमा बैरिकेडिंग, इलेक्ट्रिक फेंसिंग, जिला बल की प्रतिनियुक्त, अधिष्ठापित सायरन का अलार्म पैरेड सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा किया गया।

    उपायुक्त ने कारा की सुरक्षा को लेकर सभी बिंदुओं पर गहनता से विमर्श किया गया। इस दौरान उन्होंने विगत बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन की समीक्षा की। उन्होंने कारा के सुरक्षा को लेकर विशेष रूप से दिशा निर्देश दिया। नियमित अंतराल पर सुरक्षा व्यवस्था का मुआयना करने साथ ही जेल में आने जाने वालों का सघन तलाशी करने, मुलाकाती के बाद परिजनों के द्वारा बंदियों को भेजे जाने वाले सामग्री का पूरे जांच के बाद ही कारा में प्रवेश सुनिश्चित करने सहित विभिन्न सुरक्षात्मक बिंदुओं पर कड़ी निगरानी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

    वहीं बैठक में समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने प्रभारी कारा अधीक्षक से कारा के सुरक्षा सहित भोजन, पानी, शौचालय एवं साफ सफाई के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गई एवं निर्देश देते हुए कहा कि कारा में संसिमित कैदियों/बंदियों को जेल मैनुअल का अनिवार्य रूप से अनुपालन करें। कैदियों/ बंदियों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराएं। स्वच्छ, ताजा एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन सहित उनके मूल अधिकार में बिना किसी प्रकार की कोताही बरतें उपलब्ध कराएं।

    इसके अलावा उपायुक्त ने कार्यरत कर्मियों एवं कारा सुरक्षा के दृष्टिगत विभिन्न बिंदुओं, पुलिसबल, कक्षपाल, कारा में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था, जैमर, सीसीटीवी कैमरे की क्रियाशीलता सहित अन्य की समीक्षा की।

    उपायुक्त ने मंडल कारा में अधिष्ठापित सायरन का अलार्म परेड करने का निर्देश दिया। जिसके लिए आवश्यक कार्रवाई किया जा रहा है। वहीं उन्होंने कारा में वॉच टावर एवं मेन गेट पर प्रतिनियुक्त जिला बल को हरेक तीन माह पर बदलने हेतु निर्देश दिया गया।

    मौके पर *पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी (भा०प्र०से०)* ने बैठक के दौरान कारा सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विमर्श कर चारों वॉच टावर पर सशस्त्र बलों की प्रतिनियुक्ति, मेन गेट तलाशी आदि में सतर्कता एवं सजगता से कार्य करने हेतु निर्देश दिया गया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर श्री अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, प्रभारी कारा अधीक्षक श्री पंकज कुमार रवि सहित अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में सीटी बजाओ , विद्यालय बुलाओ कार्यक्रम का शुभारंभ : डीएसई दीपक राम
    Next Article जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि भूषण मेहरा , पुलिस अधीक्षक जामताड़ा, अनिमेष नैथानी , अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के उपस्थिति में खोला गया वेयर हाउस

    Related Posts

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    June 3, 2026

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    June 3, 2026

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.