Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा में सीटी बजाओ , विद्यालय बुलाओ कार्यक्रम का शुभारंभ : डीएसई दीपक राम
    Breaking News जामताड़ा झारखंड शिक्षा

    जामताड़ा में सीटी बजाओ , विद्यालय बुलाओ कार्यक्रम का शुभारंभ : डीएसई दीपक राम

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आपके गांव और मुहल्ले में सीटी की आवाज सुनाई दे तो समझ लीजिएगा कि सरकारी स्कूल का समय हो गया है और बच्चे को स्कूल भेजना है। झारखंड शिक्षा परियोजना जामताड़ा के द्वारा जिले के सभी सरकारी विद्यालय में सीटी बजाओ विद्यालय बुलाओ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है।

    जामताड़ा के जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक राम ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत हर सरकारी विद्यालय के पोषक क्षेत्र से आने वाले एक बच्चे को सीटी उपलब्ध करानी है। वह बच्चा अपने घर से निकलने के बाद अपने गांव के टोले या शहर के मोहल्ले में सीटी बजाते हुए स्कूल आएगा ताकि बच्चों की टोली उसके साथ स्कूल आ सके। जिले के सभी सरकारी विद्यालय में सीटी बजाओ स्कूल बुलाओ अभियान की शुरुआत की जानी है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति को बढ़ाना, ड्रॉप आउट के मामलों को कम करना, छात्रों में जिम्मेदारी की भावना पैदा करना और माता-पिता को जागरूक और जिम्मेदार बनाना है। इस कार्यक्रम को प्रयास ,रूआर, एस एमसी और पी टी एम से जोड़ा जाएगा। इस कार्यक्रम में जिला स्तर पर एडीपीओ ,ब्लॉक स्तर पर बीपीओ एवं संकुल स्तर पर सीआरपी को नोडल बनाया गया है । ए डी पी ओ संजय कापरी ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों का एक छोटा समूह बनाना है जिसमें एक छात्र को मॉनिटर चुनकर उसे सिटी देना है। मॉनिटर द्वारा स्कूल समय से कम से कम 1 घंटा पहले अपने निर्धारित क्षेत्र में सिटी बजानी है। मॉनिटर और सभी छात्रों को सीटी बजाते हुए अपने निर्धारित क्षेत्र को कभर करते हुए एक साथ स्कूल जाना है। प्रत्येक क्षेत्र के लिए एक मार्गदर्शक शिक्षक को टैग करना है। प्रार्थना सभा और अभिभावक शिक्षक बैठक में नियमित छात्रों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीटी बजाओ, स्कूल बुलाओ कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया में 11 जनवरी, 2024 के दिन महाअभियान
    Next Article कारा में अधिष्ठापित सायरन का अलार्म परेड कराने हेतु दिए गए निर्देश

    Related Posts

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    July 20, 2026

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    July 20, 2026

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    22 अगस्त को होगा हिंदुस्तान मित्र मंडल का श्रावण महोत्सव, पुरानी कमेटी पर फिर जताया गया भरोसा

    कॉजपा प्रतिनिधिमंडल से मिले जेपी नड्डा, मांगों पर शीर्ष नेतृत्व से चर्चा का दिया आश्वासन

    संसद मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले; कई घायल

    नीट पेपर लीक, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग और ‘चढ़ावा चोरी’ के मुद्दे पर हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का पहला दिन

    जमशेदपुर: पुराने एमजीएम अस्पताल के पास दुकानदार से रंगदारी की मांग, विरोध करने पर चापड़ से हमला, एक युवक हिरासत में

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस*

    हिन्दू पीठ में तीन दिवसीय गणपति महोत्सव का होगा आयोजन- अरूण सिंह

    संसद पर प्रदर्शन व घेराव के दौरान प्रधानमंत्री पिछले दरवाजे से भाग गए : सुधीर कुमार पप्पू 

    नगरपालिकाओं की कार्यप्रणाली में बदलाव से ही सुलझेंगी जलजमाव और पेयजल की समस्याएं: सरयू राय

    रीना सिंह के नेतृत्व में सेवा का उत्सव: ‘यात्रा’ संस्था ने वृद्धाश्रम में मनाया 6वाँ स्थापना दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.