Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बैंक अपनी भूमिका को समझें, कार्यों में प्रगति लाएं- उपायुक्त
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    बैंक अपनी भूमिका को समझें, कार्यों में प्रगति लाएं- उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 22, 2023Updated:December 22, 2023No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा, श्री शशि भूषण मेहरा (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में त्रैमासिक जिला स्तरीय परामर्श दात्री समिति (डीएलसीसी/डीएलआरसी) की आहूत बैठक सम्पन्न

    बैंक अपनी भूमिका को समझें, कार्यों में प्रगति लाएं- उपायुक्त

    विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त ने बैंक प्रतिनिधियों को अपेक्षित सहयोग करने हेतु दिए निर्देश*

    आज दिनांक 22.12.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री शशि भूषण मेहरा (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में त्रैमासिक जिला स्तरीय परामर्श दात्री समिति (डीएलसीसी/डीएलआरसी) की बैठक आहूत की गई।

    बैठक में सीडी रेश्यो (ऋण/जमा अनुपात), वार्षिक ऋण योजना, वार्षिक ऋण योजना वित्तीय वर्ष 2023-24 की उपलब्धियों की समीक्षा, किसान क्रेडिट कार्ड, डिजिटल जिला की प्रगति, प्रधानमंत्री मुद्रा लोन, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, पीएम एफएमई, स्वयं सहायता समूह एनआरएलएम, पीएम स्वनिधि योजना, विभिन्न ऋण में एनपीए की समीक्षा, सामाजिक सुरक्षा योजना की समीक्षा, पीएम जन धन योजना, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र द्वारा भेजे ऋण आवेदन एवं स्वीकृति की समीक्षा सहित अन्यान्य बिंदुओं पर बारी बारी से समीक्षा की गई।

    बैठक में समीक्षा के दौरान उपायुक्त श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) ने जिले में
    सभी क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिले के शत प्रतिशत गांव/पंचायतों में जहां बैंक शाखा/ ग्राहक सेवा केंद्र तथा बैंकिंग सेवा उनके दायरे के पहुंच के बाहर है, वैसे स्थानों में बैंकिंग सेवा को सुदृढ़ करें।

    *सीडी रेश्यो बढ़ाएं बैंक*

    वहीं बैठक के दौरान उपायुक्त ने सीडी रेशियो ऋण जमा अनुपात की समीक्षा के दौरान विभिन्न बैंकों के सीडी रेश्यो कम रहने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बैंकों से अपनी भूमिका को समझ कर कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बैंक जरूरतमंदों को स्वरोजगार करने, अपना रोजगार में वृद्धि करने लिए आवश्यकतानुसार ऋण उपलब्ध कराएं।

    *सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में अपेक्षित सहयोग करें बैंक*

    समीक्षा के क्रम उन्होंने बैंक प्रतिनिधियों से कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन एवं आम लोगों तक सुलभ पहुंच के लिए बैंको को भूमिका काफी अहम हैं। ऐसे में बैंक अपनी भूमिका को समझें, संवेदनशीलता से कार्य करें। साथ हीं कहा कि अक्सर शिकायतें मिलती है कि आम लोगों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता है। आप लोग ग्राहकों से दोस्ताना व्यवहार करें, उन्हें दुत्कारें नहीं, यह काफी गंभीर विषय है। लोगों की परेशानी को समझें उनका निष्पादन करें। वहीं उन्होंने कहा कि जिला अंतर्गत संचालित योजनाओं में अपेक्षित प्रगति लाने हेतु संबंधित विभाग/कार्यालय से समन्वय बनाकर कार्य करें।

    वहीं उपायुक्त ने कहा कि बैंकों के सकारात्मक सहयोग से समय पर सरकारी योजनाओं का बेहतर कार्यान्वयन किया जा सकता है। बैंकों की लापरवाही से योजना के पूर्णता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि बैंक योजनाओं के क्रियान्वयन में आवश्यक सहयोग करें।

    *केसीसी का अधिक से अधिक किसानों को मिले लाभ*

    वहीं उपायुक्त ने किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) अचीवमेंट की समीक्षा करते हुए संतोषप्रद उपलब्धि नहीं रहने पर कहा कि केसीसी किसानों के लिए आर्थिक सहायता की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है, किसानों की समस्याओं को समझने की आवश्यकता है। उन्होंने बैंको को संवेदनशीलता दिखाते हुए अपने स्तर पर कार्य करते हुए केसीसी ऋण से संबंधित जितने भी लंबित आवेदन हैं, उसका निष्पादन जल्द से जल्द करें। साथ ही कहा कि पीएम किसान से संबंधित लाभुकों को भी केसीसी का लाभ दें। इसके लिए जिला कृषि पदाधिकारी एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी को बैंकों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया।

    *पीएमईजीपी में लक्ष्य को करें पूर्ण*

    वहीं इस दौरान विभिन्न योजनाओं यथा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में वित्तीय वर्ष 2023-24 में निर्धारित लक्ष्य 175 के विरुद्ध प्रेषित 238 आवेदन में से 55 आवेदनों को स्वीकृति दिया गया जबकि 140 आवेदन को निरस्त किया गया, साथ ही 48 आवेदन लंबित है। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी एवं बैंकों के प्रतिनिधि को इस पर विशेष ध्यान देने एवं लक्ष्य के विरुद्ध अपेक्षित प्रगति लाने हेतु निर्देश दिया।

    वहीं पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि में दोनो नगर निकायवार प्राप्त आवेदन एवं निष्पादित आवेदन की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिया।

    वहीं एसबीआई आरसेटी के द्वारा बताया गया कि बेरोजगार युवक युवतियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने के साथ साथ उन्हें स्वरोजगार हेतु बैंकों के द्वारा ऋण भी उपलब्ध कराया जाता है।

    वहीं उन्होंने एग्रीकल्चर, एमएसएमई, प्रायोरिटी एवं नॉन प्रायोरिटी सेक्टर में एसीपी उपलब्धि की समीक्षा में असंतोष प्रकट करते हुए गैप को ठीक करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    *साइबर अपराध की रोकथाम हेतु बैंक भी अवेयरनेस फैलाएं – पुलिस अधीक्षक*

    वहीं बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री अनिमेष नैथानी (भा०पु०से०) ने बैंक प्रतिनिधियों को साइबर अपराध के रोकथाम को लेकर विमर्श किया। इस दौरान उन्होंने ग्राहकों के बीच साइबर अवेयरनेस फैलाने का निर्देश दिया साथ ही पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बैंक खातों से संदिग्ध लेनदेन आदि पर रोक लगाते हुए इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को अविलंब दें।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी श्री लव कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी श्री विद्यासागर, एलडीएम श्री राजेश कुमार, अन्य पदाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस श्री राहुल रंजन सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि एवं अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधायक समीर कुमार मोहंती ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया
    Next Article राज्य सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 दिसंबर को जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, कई योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन सहित लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का किया जाएगा वितरण

    Related Posts

    जमशेदपुर में अस्मिता बॉक्सिंग सिटी लीग संपन्न, 98 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    April 28, 2026

    जमीन विवाद में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    April 28, 2026

    मोहरदा पीएम आवास में देरी पर भड़के सरयू राय, जुडको के खिलाफ सीएजी जांच की मांग

    April 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में अस्मिता बॉक्सिंग सिटी लीग संपन्न, 98 बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    जमीन विवाद में लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

    मोहरदा पीएम आवास में देरी पर भड़के सरयू राय, जुडको के खिलाफ सीएजी जांच की मांग

    जमशेदपुर में जल संकट पर फूटा गुस्सा: जुगसलाई नगर परिषद का घेराव, समाधान की मांग तेज

    रात में जला ट्रांसफॉर्मर, सुबह समाधान—मानिक मलिक के नेतृत्व में बेड़ाडीपा में लौटी बिजली

    समाहरणालय में जन शिकायत निवारण दिवस, उप विकास आयुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं

    सिदगोड़ा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, युवक के पास से देशी पिस्टल बरामद

    जमशेदपुर फायरिंग कांड का खुलासा, अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, एक गिरफ्तार, भारी मात्रा में शराब बरामद

    बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर-3 में बिजली व्यवस्था मजबूत, 500 मीटर नया केबल बिछाया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.