Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिष्टुपुर जी टाउन गुरुद्वारा से नगर कीर्तन के रूप में भव्य शोभायात्रा निकाली गई
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    बिष्टुपुर जी टाउन गुरुद्वारा से नगर कीर्तन के रूप में भव्य शोभायात्रा निकाली गई

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 27, 2023No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिष्टुपुर जी टाउन गुरुद्वारा से नगर कीर्तन के रूप में भव्य शोभायात्रा निकाली गई

    सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव के 554वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर सोमवार सुबह बिष्टुपुर जी टाउन गुरुद्वारा से नगर कीर्तन के रूप में भव्य शोभायात्रा निकाली गई. नगर कीर्तन पूर्व निर्धारित मार्ग से होते हुए साकची गुरुद्वारा में शाम साढ़े चार बजे पहुंच कर संपन्न होगी. जहां आतिशबाजी के साथ पालकी साहिब का स्वागत किया जायेगा. नगर कीर्तन के दर्शनीय आयोजन और सफलता के लिए सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) पूरी तरह से तत्पर दिखी. इस दौरान सभी गुरुद्वारा के प्रतिनिधि भी सक्रिय थे. बिष्टुपुर गुरुद्वारा से गुरु महाराज की पालकी साहिब की रवानगी अरदास के बाद हुई. यहां मौजूद गुरुप्रेमी साध-संगत ने गुरु महाराज की शान में पुष्प वर्षा कर की. पालकी साहिब के स्वागत के लिए नगर कीर्तन वाले मार्ग में 35 से अधिक सजावटी तोरण द्वार व 50 से ज्यादा शिविर लगाये गए थे. इन शिविरों में बिस्कुट, फल, चाकलेट, पानी सहित अन्य खाद्य पदार्थ का वितरण किया गया था. इसमें विभिन्न राजनीतिक व समाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शामिल होकर अपनी हाजिरी भरी. नगर कीर्तन के दौरान ट्रैफिक की जिम्मेदारी सेंट्रल सिंह नौजवान सभा ने संभाली.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शहीद सोबरन मांझी जी के शहादत दिवस समारोह में हुए शामिल, उनकी शहादत को किया नमन, कहा- हम अपने शहीदों के सपनों का बना रहे झारखंड
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज लुगुबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगाढ़, लालपनियां, गोमिया, बोकारो में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित 23वां अंतर्राष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन 2023 में शामिल हुए

    Related Posts

    दीक्षांत समारोह में राज्यपाल का संदेश, कहा- डिग्री के साथ चरित्र और संस्कार भी जरूरी

    September 8, 2026

    आदित्यपुर नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में कैथ लैब का उद्घाटन, हृदय रोगियों को मिलेगी आधुनिक इलाज की सुविधा

    September 8, 2026

    दीक्षांत समारोह में राज्यपाल का संदेश, कहा- डिग्री के साथ चरित्र और संस्कार भी जरूरी

    September 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दीक्षांत समारोह में राज्यपाल का संदेश, कहा- डिग्री के साथ चरित्र और संस्कार भी जरूरी

    आदित्यपुर नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में कैथ लैब का उद्घाटन, हृदय रोगियों को मिलेगी आधुनिक इलाज की सुविधा

    दीक्षांत समारोह में राज्यपाल का संदेश, कहा- डिग्री के साथ चरित्र और संस्कार भी जरूरी

    जमशेदपुर में आत्महत्या रोकथाम को लेकर जागरूकता अभियान, 10 सितंबर को समापन कार्यक्रम

    छात्रों पर दर्ज झूठे मुकदमे वापस लो, वरना सड़क से सदन तक होगा आंदोलन: अभय सिंह

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से झारखंड को अपूरणीय क्षति : परविंदर सिंह

    रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध होगा खत्म, राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ शांति वार्ता पर हुई चर्चा

    भारतीय सेना को मिलेंगे घातक हथियार, डीएसी ने 1.10 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को दी मंजूरी

    प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा दांव, 10 दिन में 4000 टन बफर स्टॉक खपाया, फिर भी देशभर में भाव बढ़े

    चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, चंद घंटे में रांची पुलिस ने किया सकुशल बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.