Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शहीद सोबरन मांझी जी के शहादत दिवस समारोह में हुए शामिल, उनकी शहादत को किया नमन, कहा- हम अपने शहीदों के सपनों का बना रहे झारखंड
    Breaking News Headlines झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शहीद सोबरन मांझी जी के शहादत दिवस समारोह में हुए शामिल, उनकी शहादत को किया नमन, कहा- हम अपने शहीदों के सपनों का बना रहे झारखंड

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 27, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शहीद सोबरन मांझी जी के शहादत दिवस समारोह में हुए शामिल, उनकी शहादत को किया नमन, कहा- हम अपने शहीदों के सपनों का बना रहे झारखंड

    ◆ *_मुख्यमंत्री ने 25 करोड़ 64 लाख रुपए की 34 योजनाओं का किया उद्घाटन- शिलान्यास, लाभुकों के बीच बांटी परिसंपत्तियां_*
    ===================
    ■ *_मुख्यमंत्री ने कहा- एयर कंडीशन्ड कमरे में नहीं, जनता की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनती है योजनाएं_*
    ==================
    *_मुख्यमंत्री ने कहा – ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के इरादे से बन रही है योजनाएं_*
    ==================
    ● *_आज सरकार की नज़रें और योजनाएं गांव- गांव में पहुंच रही है_*

    ◆ *_हमारी सरकार में आदिवासी, दलित और पिछड़ों को मिली पहचान_*

    ◆ *_विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा झारखंड_*

    *_श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड_*

    यह संवेदनशील औऱ आम जन की सरकार है। इस सरकार में योजनाएँ एयर कंडीशन्ड कमरे में नहीं बनती हैं। हम राज्य के हालात और जनता की जरूरतों को ध्यान में रखकर नीतियां बनाते हैं। योजनाएँ हकीकत में धरातल पर उतरे, यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज शहीद सोबरन मांझी जी के 66 वें शहादत दिवस पर लुकैयाटांड, नेमरा, गोला, रामगढ़ में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने 25 करोड़ 64 लाख रुपए की 34 योजनाओं का उद्घाटन- शिलान्यास और लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया।

    *_शहादत नहीं जाएगी बेकार_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि एक लंबे संघर्ष के बाद हमें झारखंड राज्य मिला। इसके लिए ना जाने कितने लोगों ने अपनी शहादत दी। हमारी सरकार इनकी शहादत को बेकार नहीं जाने देगी। आज सरकार की नज़रें और योजनाएं जंगलों, पहाड़ों, तलहटी और दुरूह-दुरस्त इलाकों में रहने वाले लोगों तक पहुंच रही है। हम अपने शहीदों के सपनों का झारखंड बना रहे हैं।

    *_दिख रहा बदलाव_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आज झारखंड में बदलाव देखने को मिल रहा है। दूरस्थ इलाकों में भी वृहत पैमाने पर सड़कें, पुल -पुलिया बन रही है। गांव- गांव में बिजली- पानी जैसी आधारभूत सुविधाएं पहुंच रही है। हम विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।

    *_योजनाओं के लाभ से कोई वंचित नहीं रहे_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सभी बुजुर्ग , विधवा और दिव्यांग को पेंशन दे रही है। 20 लाख अतिरिक्त हरा राशन कार्ड राशन जारी कर लोगों को अनाज दे रहे हैं । गरीबों को धोती -साड़ी मिल रहा है। बच्चियां पढ़ाई से जुड़ी रहें, सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना के तहत आर्थिक सहायता दे रहे हैं। हजारों नौजवानों को सरकारी और निजी क्षेत्र में नौकरियां दे रहे हैं तो स्वरोजगार करने के इच्छुक युवाओं को मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत आर्थिक मदद दी जा रही है। किसानों- पशुपालकों और श्रमिकों के लिए बिरसा हरित ग्राम योजना और मुख्यमंत्री पशुधन योजना जैसी कई योजनाएं चल रही हैं। हमारी सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के इरादे से योजनाएं बना रही हैं।

    *_शिविर में आकर आप अपना अधिकार लें_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दो दशकों में दौरान ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले लोग ना अपने बीडीओ- सीओ को पहचानते थे और ना ही अपने डीसी को। ब्लॉक कार्यालय कहां है, इसकी भी जानकारी नहीं होती थी। ऐसे में भला वे योजनाओं को कैसे जानेंगे और उसका लाभ कैसे लेंगे, इसे सहज समझ सकते हैं। लेकिन, हमारी सरकार ने “आपकी योजना -आपकी सरकार- आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत गांव- पंचायत में शिविर लगा रही है। यहां अधिकारी योजनाओं की पोटली लेकर पहुंच रहे हैं । आप इन शिविरों में आएं और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लें।

    *_इस अवसर पर झारखंड राज्य समन्वय समिति के श्री फागू बेसरा (राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त ), पूर्व विधायक श्रीमती ममता देवी और जिले के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।_*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकुंडहित बीडीओ तथा सीओ ने संयुक्त रूप से किया मतदान केंद्र का निरीक्षण
    Next Article बिष्टुपुर जी टाउन गुरुद्वारा से नगर कीर्तन के रूप में भव्य शोभायात्रा निकाली गई

    Related Posts

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    May 26, 2026

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    May 26, 2026

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में सोलर बैटरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

    पीएम आवास के लाभुक फिर पहुंचे सरयू राय के पास, 31 मई तक चाबी नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर विकास का आह्वान

    उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

    अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.