Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज लुगुबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगाढ़, लालपनियां, गोमिया, बोकारो में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित 23वां अंतर्राष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन 2023 में शामिल हुए
    Breaking News Headlines झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज लुगुबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगाढ़, लालपनियां, गोमिया, बोकारो में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित 23वां अंतर्राष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन 2023 में शामिल हुए

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज लुगुबुरु घंटाबाड़ी धोरोमगाढ़, लालपनियां, गोमिया, बोकारो में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित 23वां अंतर्राष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन 2023 में शामिल हुए
    *#मुख्यमंत्री ने लुगुबुरू पहाड़ स्थित पुनाय थान में पूजा अर्चना (बोंगा बुरु) कर राज्य की खुशहाली की कामना की।*
    *#लुगुबुरु में चाई चंपा पार्क में लुगु बाबा और लुगु आयो की प्रतिमा का मुख्यमंत्री ने अनावरण किया।*
    *#दो दिवसीय महासम्मेलन में देश-विदेश के सरना धर्मावलंबियों ने भाग लिया।*
    ===============
    *#आश्वस्त करता हूं जब तक मैं हूं, लुगुबुरू में प्रोजेक्ट नहीं लगेगा*
    *#लुगुबुरू आदिकाल से पूर्वजों द्वारा संचालित होता आ रहा है*
    *#आदिवासी प्रकृति पूजक हैं, पहाड़-पर्वत को हरा भरा रखते आएं हैं*
    *श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री*
    =======
    जब तक मैं हूं किसी भी परिस्थिति में आदिवासी संतालियों के धार्मिक धरोहर लुगु पहाड़ पर दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) लिमिटेड द्वारा प्रस्तावित LUGU PAHAR HYDEL PUMPED STORAGE PROJECT को स्थापित नहीं होने दिया जाएगा। हर हाल में आदिवासी समुदाय की आस्था और विश्वास का धार्मिक धरोहर लुगू पहाड़ को संरक्षित करने का काम होगा। ये बातें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कही। मुख्यमंत्री आदिवासी समुदाय के आस्था और विश्वास का धार्मिक धरोहर लुगु पहाड़ में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन के समापन समारोह में बतौर मुख्य रूप अतिथि बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा लुगुबुरु आदिकाल से ही पूर्जवों द्वारा संचालित होता आ रहा है। समय के हिसाब से जिस प्रकार समाज जागरुक हो रहा है, उसी तरह आदिवासी सरना धर्म को भी आगे बढ़ना चाहिए।

    *लुगुबुरू के इतिहास को संजो कर रखना है*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी समाज प्रकृति के पूजक हैं। पहाड़, पर्वत को वे हरा-भरा रखते आए हैं। हम आदिवासी संताल गरीब जरूर है, लेकिन आज तक किसी के धर्म या किसी की कोई भी चीज हो हम गलत नजर से नहीं देखते। हम शांति और सद्भाव से हमेशा रहना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा लुगुबुरू के इतिहास को संजो कर रखना है। अगर ऐसा नहीं होगा तो आने वाली पीढ़ी इस सम्बंध में कैसे जान सकेगी। इसपर कार्य होना चाहिए। हमें अपने धर्म के प्रति जागरूक रहना है और अपने कर्तव्य को निभाना है। हर समाज के लिए शिक्षा जरूरी है। पहले तीर धनुष से लड़ाई लड़ी जाती थी, अब बुद्धि से लड़ाई होती है। इसलिए शिक्षा का महत्व है।

    इस अवसर पर मंत्री श्री चंपाई सोरेन, मंत्री श्रीमती बेबी देवी, पूर्व विधायक सह राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त श्री योगेन्द्र महतो, लुगुबुरु घंटाबाड़ी के अध्यक्ष श्री बबुली सोरेन, उपाध्यक्ष श्री बहाराम हांसदा, सचिव श्री लोबिन मुर्मू, उपसचिव श्री मिथिलेश किस्कू, उपायुक्त बोकारो, आरक्षी अधीक्षक बोकारो एवं हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिष्टुपुर जी टाउन गुरुद्वारा से नगर कीर्तन के रूप में भव्य शोभायात्रा निकाली गई
    Next Article नगर कीर्तन में जिला कांग्रेस कमिटी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में शामिल हुए

    Related Posts

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    July 12, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    July 12, 2026

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.