Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुसाबनी में पांच हाथियों की बिजली करंट से मौत पर बिफरे पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी, कहा – डीएफओ की भूमिका केवल फ़ोटो खिचवाने और मुआवजे की घोषणा तक सीमित, केंद्रीय वन मंत्री एवं सीएम से हस्तक्षेप की माँग
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    मुसाबनी में पांच हाथियों की बिजली करंट से मौत पर बिफरे पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी, कहा – डीएफओ की भूमिका केवल फ़ोटो खिचवाने और मुआवजे की घोषणा तक सीमित, केंद्रीय वन मंत्री एवं सीएम से हस्तक्षेप की माँग

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुसाबनी में पांच हाथियों की बिजली करंट से मौत पर बिफरे पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी, कहा – डीएफओ की भूमिका केवल फ़ोटो खिचवाने और मुआवजे की घोषणा तक सीमित, केंद्रीय वन मंत्री एवं सीएम से हस्तक्षेप की माँग

    पूर्वी सिंहभूम अंतर्गत मुसाबनी में बिजली करंट की चपेट में आने से पांच हाथियों की मौत हो गई है. यह घटना वन विभाग और बिजली विभाग की लापरवाही और असंवेदनशीलता पर एकबार फ़िर सवाल खड़े कर रही है. झारखंड में मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा भड़क गई है. क्षेत्र में लगातार ऐसे मामले सामने आने पर उन्होंने वन विभाग पर लापरवाही का ठीकरा फोड़ दिया है. भाजपा प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने हाथियों के मौत पर संवेदना व्यक्त किया है. भाजपा प्रवक्ता ने डीएफओ ममता प्रियदर्शी की कारीसंस्कृति पर गंभीर सवाल खड़ा किया. उन्होंने ऐसी घटनाओं के पीछे वन विभाग और विद्युत विभाग के मध्य समन्वय के घोर अभाव और फील्ड वर्क की नगण्य स्थिति को मुख्य कारक बताया है. पूर्व विधायक का आरोप है कि डीएफओ की भूमिका हाथियों की मृत्यु के बाद महज फ़ोटो सेशन करने और मुआवजा बाँटने तक सीमित है. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव तथा अश्विनी वैष्णव से मामले में संज्ञान लेकर जाँच कमिटी के गठन की माँग रखी है. कुणाल षाडंगी ने अपने इस आक्रामक ट्वीट में डीएफओ की भूमिका पर कई सवाल उठाये है. उन्होंने पूछा है कि इससे पहले भी हाल ही में चाकुलिया में दो हाथियों की बिजली करंट से मौत हुई थी. घटना के बाद से अबतक एलिफेन्ट कॉरिडोर में ऐसी वारदात पर अंकुश लगे इसके लिए जिला वन पदाधिकारी ने बिजली विभाग के संग समन्वय और संयुक्त निगरानी हेतु कौन से कार्य किये हैं इसकी जाँच जरूरी है. उन्होंने जिला उपायुक्त के स्तर से भी घटना की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग उठाई है. कुणाल की ट्वीट के बाद हड़कंप मच गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाकची में प्रभात फेरी निकाल बदला गया निशान साहिब का चोला
    Next Article पूर्वी सिंहभूम के मूसाबनी प्रखंड के उपरबांधा जंगल मे 33 हजार वोल्ट के तार की चपेट मे आने से पांच हाथियों की मौत के बाद आज मृत हाथियों का पोस्टमार्टम किया गया

    Related Posts

    विद्या ज्योति स्कूल गम्हरिया में इंटर स्कूल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    July 2, 2026

    जमशेदपुर शहर की गिरती विधि-व्यवस्था के विरोध में कल होने वाले ‘जमशेदपुर बंद’ को कैट का समर्थन – सुरेश सोंथालिया

    July 2, 2026

    बढ़ते अपराध के विरोध में भाजपा के गोलमुरी व बारीडीह मंडल का मशाल जुलूस, जमशेदपुर बंद के समर्थन में जनता से की अपील

    July 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मंत्रालय सचिव ने सराही पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प प्रदर्शनी: संस्कृति और कला का अद्भुत संगम

    दिल्ली में जीवंत हुई पूर्वोत्तर की पारंपरिक शिल्प: सचिव चंचल कुमार ने सराहा कला और संस्कृति का संगम

    पुणे: कैफे में तोड़फोड़ के बाद बवाल, वायरल CCTV फुटेज से पुणे सब-इंस्पेक्टर निलंबित

    भारत ने रचा इतिहास: परमाणु तकनीक से हाइड्रोजन उत्पादन में बना विश्व का अगुआ

    अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस: पर्यावरण और स्वास्थ्य पर प्लास्टिक का कहर

    केंद्र में संभावित कैबिनेट फेरबदल: प्रदर्शन की कसौटी या राजनीतिक संतुलन का दांव?

    विद्या ज्योति स्कूल गम्हरिया में इंटर स्कूल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    जमशेदपुर शहर की गिरती विधि-व्यवस्था के विरोध में कल होने वाले ‘जमशेदपुर बंद’ को कैट का समर्थन – सुरेश सोंथालिया

    बढ़ते अपराध के विरोध में भाजपा के गोलमुरी व बारीडीह मंडल का मशाल जुलूस, जमशेदपुर बंद के समर्थन में जनता से की अपील

    हत्या पर राजनीति नहीं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आज बंद : सरयू राय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.