रेल यात्री समस्याओं को लेकर 17 मई को साकची में हस्ताक्षर अभियान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। रेल यात्री संघर्ष समिति की बैठक गुरुवार को गरमनाला में नीरज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में 17 मई को साकची गोलचक्कर पर प्रस्तावित हस्ताक्षर अभियान सह प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
समिति के नीरज सिंह और अजय कुमार ने बताया कि रेल यात्रियों की समस्याओं और उनकी मांगों को व्यापक समर्थन दिलाने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि रेल प्रशासन इस हस्ताक्षर अभियान की गंभीरता को नजरअंदाज करता है तो समिति का प्रतिनिधिमंडल रेल महाप्रबंधक कार्यालय पहुंचकर समाधान की मांग करेगा।
बैठक में सुनील सिंह, मनोज सिंह, रत्नेश सिंह, संजीव कुमार, सौरभ कुमार, विवेक पांडेय, शत्रुघ्न गिरी, राघवेंद्र प्रताप सिंह और संतोष साह सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

