Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नेतरहाट इको रिट्रीट फेस्टिवल -2023 की तैयारियों को लेकर वरीय अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक करते हुए दिए कई अहम निर्देश
    Breaking News Headlines झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नेतरहाट इको रिट्रीट फेस्टिवल -2023 की तैयारियों को लेकर वरीय अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक करते हुए दिए कई अहम निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 9, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नेतरहाट इको रिट्रीट फेस्टिवल -2023 की तैयारियों को लेकर वरीय अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक करते हुए दिए कई अहम निर्देश

    _मुख्यमंत्री ने अगले वर्ष जनवरी माह में आयोजित होने वाले इस फेस्टिवल से जुड़ी सारी तैयारियां 31 दिसंबर तक पूरी कर लेने का दिया निर्देश
    ===================
    नेतरहाट इको रिट्रीट फेस्टिवल -2023 अगले वर्ष जनवरी माह में होना है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने इस फेस्टिवल की चल रही तैयारियों को लेकर आज वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कई अहम निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस फेस्टिवल से जुड़ी सारी तैयारियां 31 दिसंबर तक पूरी कर ली जानी चाहिए।

    *_झारखंड के टूरिज्म सेक्टर में काफी संभावनाएं_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के टूरिज्म सेक्टर में काफी संभावनाएं हैं। ऐसे में नेतरहाट इको रिट्रीट फेस्टिवल के माध्यम से हम पर्यटन को बढ़ावा दे सकते हैं। ऐसे कार्यक्रमों से यहां के पर्यटक स्थलों के प्रति देश- दुनिया के सैलानियों का आकर्षण बढ़ेगा ऐसे में इसका भव्य और शानदार आयोजन होना चाहिए।

    *_इन्वेस्टर्स को बुलाने के लिए रोड मैप तैयार करें_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फेस्टिवल के प्रति ज्यादा से ज्यादा इन्वेस्टर्स आकर्षित हों और यहां आएं, इसके लिए रोड मैप तैयार करें। उनके लिए यहां विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएं और उसमें वे शिरकत करें इसके लिए योजना बनाएं। इससे झारखंड के पर्यटन को एक बेहतर मुकाम मिलेगा।

    *_सैलानियों और आगंतुकों के लिए सभी सुविधाएं और व्यवस्थाएं दुरुस्त हो_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के पर्यटन के लिहाज से नेतरहाट इको रिट्रीट फेस्टिवल काफी मायने रखती है। ऐसे में इस फेस्टिवल में जो भी आगंतुक और सैलानी आएं, उनके लिए सारी सुविधाएं और व्यवस्थाएं समय पर दुरुस्त कर ली जानी चाहिए । उनके आवासन, खानपान, परिवहन और अन्य सुविधाएं बेहतर हो, इसका ख्याल रखें। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि व्यवस्था करने की जिम्मेवारी जिस अधिकारी को सौंपी जाएगी, उसे कार्य पूरा करने की डेट लाइन भी दी जाए। इसमें किसी भी प्रकार का विलंब नहीं हो, इसे सुनिश्चित करें।

    *_टूरिज्म सर्किट बनाएं_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि नेतरहाट इको रिट्रीट फेस्टिवल में जो भी आगंतुक सम्मिलित होते हैं, उन्हें आसपास के इलाकों के पर्यटक स्थलों का भी भ्रमण करने की व्यवस्था करें। इसके लिए एक टूरिस्ट सर्किट तैयार करें और उसी अनुरूप पर्यटकों को इन पर्यटक स्थलों को दिखाने के लिए ले जाने की व्यवस्था करें। इसमें पलामू किला , बेतला नेशनल पार्क और लोध जलप्रपात जैसे पर्यटक स्थल को शामिल करें।

    *_स्थानीय खेल, कला, व्यंजन आदि को बढ़ावा दें_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस फेस्टिवल के जरिए स्थानीय खेल, लोक कला और ट्राइबल व्यंजनों को बढ़ावा दिया जाए । इसके तहत हॉकी और आर्चरी जैसे खेलों में प्रतियोगिताओं का आयोजन हो और स्थानीय टीमों को भागीदारी का मौका मिले तथा उन्हें पुरस्कृत किया जाए। यहां आने वाले सैलानियों को स्थानीय और ट्राइबल व्यंजन परोसा जाए और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय लोक कलाओं, गीत- नृत्य-संगीत की प्रस्तुति हो,इसकी व्यवस्था होनी चाहिए।

    *_फेस्टिवल में होंगे कई इवेंट्स_*

    इस बैठक में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि नेतरहाट इको रिट्रीट फेस्टिवल में योगा, मैडिटेशन, साइक्लोथान, क्राफ्ट मेला, फूड स्टॉल, बोटिंग, बच्चों के मनोरंजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम समेत कई और अन्य इवेंट्स भी होंगे। यहां आने वाले आगंतुकों के रहने के लिए लग्जरी टेंट लगाए जा रहे हैं। उनके खान पान और परिवहन की सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। इस बाबत जोर शोर से तैयारी शुरू कर दी गई है।

    *_उच्च स्तरीय बैठक में मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, विकास आयुक्त -सह -अपर मुख्य सचिव श्री अरुण कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल, प्रधान सचिव श्री अजय कुमार सिंह और मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे , पर्यटन सचिव श्री मनोज कुमार , पर्यटन निदेशक श्रीमती अंजली यादव और सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय के निदेशक श्री राजीव लोचन बक्शी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज आदिवासी कल्याण एवं सुरक्षा समिति, घाघरा पंचायत, सिसई प्रखंड, जिला गुमला के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की
    Next Article जमशेदपुर के साकची स्थित आईएमए कार्यालय में आईएमए के द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन

    Related Posts

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    July 18, 2026

    अधिवक्ताओं के कल्याण और युवा वकीलों को प्रोत्साहन हमारी प्राथमिकता : राजेश शुक्ल

    July 18, 2026

    देवघर कार्यसमिति बैठक में शामिल होने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का 49 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    अधिवक्ताओं के कल्याण और युवा वकीलों को प्रोत्साहन हमारी प्राथमिकता : राजेश शुक्ल

    देवघर कार्यसमिति बैठक में शामिल होने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का 49 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना

    गिरिडीह जमुआ से इलाज कर लौट रहे दंपति की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, पति की मौत, पत्नी गंभीर,डॉक्टर नेहा कुमारी की तत्परता से मिली समय पर चिकित्सा

    चाईबासा: महिला से बैग छिनतई मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    25 लाख के इनामी शीर्ष नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, 240 से अधिक मामलों में था वांछित

    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्वी सिंहभूम भाजपा संगठन की समीक्षा की, बूथ सशक्तीकरण पर दिया जोर

    जमशेदपुर कोर्ट के पास युवक के अपहरण मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त थार जब्त

    वेतन नहीं, तो व्यवस्था भी नहीं एमजीएम के होमगार्डों की चीख सुनिए सरकार

    डिज़ाइन और डेवलप: वेबसाइट चैलेंज।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.