Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम प्रखंड में एक स्वास्थ्य उपकेंद्र के नए भवन का निर्माण स्वीकृत स्थल को छोड़कर दूसरे स्थान पर किया जा रहा है
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम प्रखंड में एक स्वास्थ्य उपकेंद्र के नए भवन का निर्माण स्वीकृत स्थल को छोड़कर दूसरे स्थान पर किया जा रहा है

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 9, 2023Updated:November 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम प्रखंड में एक स्वास्थ्य उपकेंद्र के नए भवन का निर्माण स्वीकृत स्थल को छोड़कर दूसरे स्थान पर किया जा रहा है. इससे ग्रामीणों में आक्रोश है. इसे लेकर माधवपुर के ग्रामीणों ने उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की है. जिसमें बताया गया है कि उपकेंद्र के लिए स्वीकृत स्थल माधोपुर को छोड़कर करीब चार किलोमीटर दूर राजाहाट गांव में स्वास्थ्य उपकेंद्र के नए भवन का निर्माण किया जा रहा है. इसे लोगों को काफी परेशानी होगी.

    इधर, जनहित याचिका दायर करने के बाद भी भवन निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. इस कार्य को रुकवाने के लिए ग्रामीणों ने गुरुवार को उपायुक्त को एक मांग पत्र सौंपा. जिसमें बताया गया है कि 1985-86 के समय स्वास्थ्य विभाग द्वारा माधवपुर गांव में उक्त स्वास्थ्य उपकेंद्र का शुभारंभ किया गया था. अब नई योजना के तहत बनने वाले स्वास्थ्य उपकेंद्र को इस गांव से हटाकर दूसरी गांव ले जाया गया है. इससे संबंधित शिकायत माधवपुर के ग्रामीणों ने पूर्व में उपायुक्त से की थी, परंतु कोई पहल नहीं होने पर ग्रामीण उच्च न्यायालय की शरण में पहुंचे और जनहित याचिका दायर की. अब ग्रामीणों ने उपायुक्त से न्यायालय की ओर से कोई अंतिम फैसला नहीं आने तक भवन निर्माण कार्य को स्थगित करने से संबंधित आदेश देने की मांग की है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकवादी और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर
    Next Article बांग्ला भाषी उन्नयन समिति की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रीना मंडल एवं उनके पति आशीष मंडल पर हुए हमला का विरोध शुरू हो गया है

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.