Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अंतर्गत जोड़ा बैल, 75 प्रतिशत अनुदान पर दो दुधारू गाय एवं लाभुकों की प्रस्तवित सूची के अनुमोदन हेतु जिला स्तरीय समिति की आहूत बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अंतर्गत जोड़ा बैल, 75 प्रतिशत अनुदान पर दो दुधारू गाय एवं लाभुकों की प्रस्तवित सूची के अनुमोदन हेतु जिला स्तरीय समिति की आहूत बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अंतर्गत जोड़ा बैल, 75 प्रतिशत अनुदान पर दो दुधारू गाय एवं लाभुकों की प्रस्तवित सूची के अनुमोदन हेतु जिला स्तरीय समिति की आहूत बैठक संपन्न

    बैठक के दौरान जिला स्तरीय समिति द्वारा लाभुकों के अनुमोदन हेतु किया गया विमर्श

    आज दिनांक 26.10.2023 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना अंतर्गत “जोड़ा बैल” लाभुकों को उपलब्ध कराने, 75 प्रतिशत अनुदान पर दो दुधारू गाय उपलब्ध कराने एवं योजना के तहत लाभुकों की प्रस्तवित सूची के अनुमोदन हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में माननीय विधायक जामताड़ा डॉ इरफान अंसारी, माननीय विधायक प्रतिनिधि नाला श्री परेश यादव भी उपस्थित रहे।

    बैठक में बताया गया कि जामताड़ा जिले में प्रखंडवार जोड़ा बैल वितरण की योजना के तहत कुल लक्ष्य 22 है, जिसमे जामताड़ा, नारायणपुर, करमाटांड़ एवं नाला में 4 -4 एवं फतेहपुर और कुंडहित में 3-3 का लक्ष्य दिया गया है।

    वहीं 75 प्रतिशत अनुदान पर दो दुधारू गाय के निर्धारित लक्ष्य के अलावा बकरा विकास योजना (4+1) प्रजनन इकाई का 75 प्रतिशत अनुदान पर 600 एवं 90 प्रतिशत अनुदान पर 550 कुल 1150 लक्ष्य दिया गया है, सुकर विकास योजना 4+1 प्रजनन इकाई का कुल लक्ष्य 203, बेकयार्ड लेयर कुक्कुट (400 चूजा) अंडा उत्पादन हेतु कुल लक्ष्य 108, मांस उत्पादन हेतु 500 ब्रायलर कुक्कुट पालन योजना का लक्ष्य 190 एवं बत्तख चूजा वितरण का कुल लक्ष्य 1971 के बारे में बताया गया।

    बैठक के दौरान जिला अंतर्गत एवं प्रखंड अंतर्गत दिए गए कुल लक्ष्यों के अनुरूप प्रखंड से प्राप्त लाभुकों की सूची का अवलोकन किया गया एवं जिला स्तरीय समिति के द्वारा अनुमोदन हेतु विचार विमर्श किया गया। साथ ही इस संबंध में संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया गया।

    माननीय विधायक जामताड़ा डॉ इरफान अंसारी ने कहा की सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान में खड़े लोगों को अवश्य मिले इसके लिए आवश्यक पहल करें।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर उपरोक्त के अलावा जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ विद्यासागर, जनप्रतिनिधि गण सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि भूषण मेहरा ने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 दिनांक 27.10.2023 को सोशल मीडिया पर विशेष अभियान संचालित करने के लिए दिया आवश्यक दिशा निर्देश
    Next Article बहुउद्देशीय भवन चाकड़ी में होगा परीक्षा का आयोजन; कम्प्यूटर सहायक के लिए एनआईसी जामताड़ा में ली जाएगी परीक्षा

    Related Posts

    संजुक्ता सेवा निकेतन द्वारा आस्था जनचेतना फाउंडेशन के सहयोग से दिव्यांग जनो के बीच सहायता उपकरण वितरण की जाऐगी।

    June 7, 2026

    ईचागढ़ के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो जेल से रिहा, समर्थकों ने निकाली बाइक रैली

    June 7, 2026

    15वें वित्त आयोग योजना के तहत चार विकास योजनाओं का शिलान्यास

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संजुक्ता सेवा निकेतन द्वारा आस्था जनचेतना फाउंडेशन के सहयोग से दिव्यांग जनो के बीच सहायता उपकरण वितरण की जाऐगी।

    ईचागढ़ के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो जेल से रिहा, समर्थकों ने निकाली बाइक रैली

    15वें वित्त आयोग योजना के तहत चार विकास योजनाओं का शिलान्यास

    सरायकेला कांग्रेस के महासचिव ब्रजेश सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से की मुलाकात, संगठन सशक्तीकरण पर हुई अहम चर्चा

    एनएच-33 पर ऑटो की भीषण भिड़ंत, छह घायल, सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.