जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि भूषण मेहरा ने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 दिनांक 27.10.2023 को सोशल मीडिया पर विशेष अभियान संचालित करने के लिए दिया आवश्यक दिशा निर्देश
आज दिनांक 26.10.2023 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) ने मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 दिनांक 27.10.2023 को सोशल मीडिया पर विशेष अभियान संचालित करने के लिए
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-सचिव, मंत्रिमंडल ( निर्वाचन) विभाग झारखण्ड राँची के द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में कहा कि दिनांक 01.01.2024 को अर्हता तिथि मानते हुए मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम- 2024 के तहत् दिनांक 27.10.2023 को मतदाता सूची प्रारूप प्रकाशन का कार्यक्रम निर्धारित है। उक्त कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार एवं बी०एल०ओ० उत्साहवर्धन के उद्देश्य से विभाग द्वारा दिनांक 27.10.2023 को पूर्वाहन 11:00 बजे से मध्याहन 12:00 बजे के मध्य विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर विशेष हैशटैग अभियान #ProudofmyBLO संचालित करने का निदेश है, इसके लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी बी०एल०ओ० को अपने-अपने मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहने का निदेश दिया, साथ ही उक्त कार्यक्रम में बी०एल०ओ० के साथ सेल्फी/फोटो लेकर #ProudofmyBLO के साथ अपलोड सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिया। वहीं इसके लिए जिला / अनुमण्डल / प्रखण्ड अंचल के सभी निवासियों, सभी पदाधिकारियों, सभी कर्मियों, समाज के सभी वर्गों के प्रतिनिधियों को इस संबंध में अवगत कराते हुए उक्त अवधि में इस कार्य को करने हेतु प्रोत्साहित करने हेतु सभी कार्यालय प्रधान, ईआरओ, एईआरओ, बीडीओ आदि को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है।

